ग्राम भटगांव में कार की टक्कर और उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज ग्राम भटगांव में कार की टक्कर और उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में कर की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद फरियादी ललित सिंह पुरबिया (39) पिता स्वर्गीय महेश सिंह पुरबिया, निवासी भटगांव हाल निवासी निदान हॉस्पिटल के पास भूतड़ा कॉलोनी पिपरिया, ने ग्राम भटगांव के प्रमोद पुरवइया, छोटेभैया पुरबिया, हरिसिंह पुरवइया एवं पुष्पेंद्र पुरबिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रात्रि करीब 9:00 बजे ललित अपने भाई गिरधर सिंह पुरबिया के साथ गांव में मुन्ना चाचा के घर मिलने गए थे। वहां से कार से वापस लौटते समय प्रमोद पुरवइया के घर के सामने खड़ी बाइक में उनकी कार हल्की सी लग गई। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर प्रमोद पिता विशाल पुरबिया (48) निवासी भटगांव की रिपोर्ट पर गिरधर पुरबिया एवं ललित सिंह पुरबिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उधार का पैसा मांगते हुए विवाद किया और कहासुनी के बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम भटगांव में कार की टक्कर और उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज ग्राम भटगांव में कार की टक्कर और उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में कर की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद फरियादी ललित सिंह पुरबिया (39) पिता स्वर्गीय महेश सिंह पुरबिया, निवासी भटगांव हाल निवासी निदान हॉस्पिटल के पास भूतड़ा कॉलोनी पिपरिया, ने ग्राम भटगांव के प्रमोद पुरवइया, छोटेभैया पुरबिया, हरिसिंह पुरवइया एवं पुष्पेंद्र पुरबिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रात्रि करीब 9:00 बजे ललित अपने भाई गिरधर सिंह पुरबिया के साथ गांव में मुन्ना चाचा के घर मिलने गए थे। वहां से कार से वापस लौटते समय प्रमोद पुरवइया के घर के सामने खड़ी बाइक में उनकी कार हल्की सी लग गई। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर प्रमोद पिता विशाल पुरबिया (48) निवासी भटगांव की रिपोर्ट पर गिरधर पुरबिया एवं ललित सिंह पुरबिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उधार का पैसा मांगते हुए विवाद किया और कहासुनी के बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- पिपरिया जीआरपी थाने के आरक्षक योगेश पचेरी द्वारा आज गुरुवार को 12:30 बजे बताया गया कि बुधवार रात्रि करीब 12 बजे बनखेड़ी निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिपरिया से इंदौर की यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशन पिपरिया आए इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक व 2 के बीच बनी कैंटीन पर पानी की बोतल लेने पर चिल्लर पैसे को लेकर वाद विवाद होने पर बैंडर द्वारा अपने साथी के साथ यात्री दुर्गेश श्रीवास्तव का लठ से सिर पर मार कर चोट पहुंचाई इसके बाद यात्री को जीआरपी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी ओर आरक्षक शिवप्रताप सिंह द्वारा अस्पताल में इलाज कराया गया ।प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी ने बताया कि फरीयादी दुर्गेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर चौकी में अपराध क्रमांक 296 B, 118 ( 2 ) 351 ( 1 ) 3 ( 5 ) BNS की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं आरोपी शिवा तिवारी की तलाश कर गिरफ्तार कर किया गया साथ ही शिवा का सहयोगी फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है । वही जानकारी के अनुसार जब कैंटीन संचालक का ठेका होता है जब ठेकेदार द्वारा ठेका लेकर किसी दूसरे को पेटी पर ठेका दे देते है फिर वही ठेकेदार मनमानी करते है, साथ ही अवैध बैंडरो को इससे बढ़ावा मिलता है, वही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा इन की जानकारी नहीं जुटाते जिससे पता चले कि कौन कौन सही बैंडर है जो स्टेशन में कार्य कर रहे है, अभी कुछ महीने पहले भी अवैध बैंडर के द्वारा एक यात्री को चाकू मारा था, वही देखा जाए तो इन अवैध बैंडरो को आरपीएफ द्वारा खुला संरक्षण प्राप्त है जिससे ये लोग ट्रेनों में अवैध तरीके से सामान का विक्रय कर मनमानी करते है । अब देखना होगा इन अवैध बैंडरो पर आरपीएफ क्या कार्यवाही करता है जो खुला संरक्षण चलता आ रहा हैं चलता रहेगा ।1
- https://youtu.be/7FcrLifc79M?si=aOBV15Rg6LUPydEJ #"जन गण मन" के पहले वंदे मातरम् के गायन के निर्णय को हम मप्र में लागू कर रहे,मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रिय मध्यप्रदेश एवं देशवासियों, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगान "जन गण मन" के पहले वंदे मातरम् के छह छंदों का ससम्मान गायन का निर्णय किया गया है। हम इसे मध्यप्रदेश में लागू कर रहे हैं।1
- ।।चलो चलो शिव धाम मोंगा बाबा चलो।। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है,, भगवान भोलेनाथ जी का एक प्राचीन शिव मंदिर है जहां पर शिवरात्रि पर मेला लगता है,जो कि सतपुड़ा के वादियों में बसा है, इस मंदिर के नीचे से गंगा की जल धारा निरंतर निकलती है जो कि आज भी रहस्य बनी हुई है, जो कि बाहरा मेहना बहती है, किसी को भी नहीं बता कि यह जल धारा का से आ राही, है, आज भी रहस्य बनी हुई है,भक्त गणों का श्रद्धा इस जल को देखकर और भी श्रद्धा बढ़ती जा रही है, अगर आप भी इस दिव्य शिव धाम मोंगा बाबा की दर्शन करने चाहते हैं तो आप, छिंदवाड़ा (म,प्र) -जिले होते हुए, जून्नारदेव (जामई) ग्राम पंचायत -पालाचौराई गुढीं -(हर्राढाना) होते हुए आप ट् विलर के द्वारा आप शिव धाम मोंगा बाबा पहुंच सकते हैं, और दर्शन कर सकते हैं, जय शिव धाम मोंगा बाबा,। बाबा आप सभी पर सदा कृपा बनाए रखे हैं,🙏🙏4
- Post by SANDEEP TANWAR2
- 🌉 जुन्नारदेव महादेव उड़ान पुल जगमगा उठा रोशनी से ✨ 📍 जिले के सबसे लंबे ब्रिज की सौगात से अब महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। 🚦 महादेव मेले के दौरान रेलवे गेट पर घंटों लगने वाले जाम से लोगों को जूझना पड़ता था, लेकिन उड़ान पुल बनने के बाद आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है। 💡 पुल के चालू होने के कुछ महीनों बाद आखिरकार स्ट्रीट लाइट भी शुरू हो गई हैं, जिससे अब रात के समय भी पूरा ब्रिज रोशनी से जगमगा रहा है। 🙏 श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा को बड़ी राहत बताया है।1
- नगर पालिका के सामने कांग्रेसियों ने किया पलटवार एक के बदले बजाए 10 ढ़ोल1
- ग्राम प्रेमतला में अल्वी बाबा जनकल्याण समिति द्वारा विवाह सम्मेलन आयोजित, 33 जोड़े बंधे बंधन में सोहागपुर विधानसभा के ग्राम प्रेमतला में अल्वीबाबा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 33 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 27 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह तथा 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम गुरुवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों की सहभागिता ने सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह एवं पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा समिति के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजन से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलता है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समिति की ओर से सभी 33 नवदंपतियों को पांच प्रकार के जेवर तथा जीवनयापन के लिए आवश्यक गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया गया। इस सहयोग से नवदंपतियों को अपने नए जीवन की शुरुआत में बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।1
- बोरदेही थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते 7 लोगों ने युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।1
- Raisen | Gyarsabad School Ground Report Raisen jile ke Gyarsabad gaon ke sarkari school me shiksha vyavastha par bada sawal khada ho gaya hai. Reporting ke dauran pata chala ki teacher lagbhag 11 baje school aaye, campus me khali sharab ki bottle pai gayi aur bachchon se jhaadu-pocha karwaya ja raha tha. Kya bachchon ka kaam safai karna hai ya padhai karna? Yeh mamla zimmedar adhikariyon ki laaparwahi ko darshata hai. Turant jaanch aur karwai ki maang ki ja rahi hai. 📍 Ground Report by Aryavart Samachar #RaisenNews #Gyarsabad #SchoolNews #EducationScam #MadhyaPradesh #MPNews #IndianSchools #EducationSystem #TeacherAccountability #StudentRights #GroundReport #VillageNews #BreakingNewsIndia #AryavartSamachar #PublicIssue1