Shuru
Apke Nagar Ki App…
।।मुख्यमंत्री साहब इधर भी डालिए नजर आपके आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां ।। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पाऊंनगला में सफेद हाथी बनकर रह गया कूड़ा दान ग्राम प्रधान की लापरवाही से कूड़ा डालने की जगह रखी जा रही है घर की सामग्री
सचिन मिश्रा
।।मुख्यमंत्री साहब इधर भी डालिए नजर आपके आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां ।। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पाऊंनगला में सफेद हाथी बनकर रह गया कूड़ा दान ग्राम प्रधान की लापरवाही से कूड़ा डालने की जगह रखी जा रही है घर की सामग्री
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 363 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास से आशु बजाज (36) निवासी फाल्तूनगंज और सर्वेश (37) निवासी सिकलापुर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 363 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस संबंध में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी सर्वेश ने बताया कि वह पहले भी चोरी और जालसाजी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसने कबूल किया कि बरामद अफीम उसने विसौली क्षेत्र के एक अज्ञात किसान से खरीदी थी और उसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटकर में बेचने की योजना थी, जिससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। विशेष रूप से सर्वेश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, जालसाजी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बरेली me शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस (23 मार्च) के अवसर पर बरेली में बीसलपुर चौराहा के नामकरण को लेकर एक प्रस्ताव सामने आया है। विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की जिला बरेली इकाई ने चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि “वंदे मातरम्” स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीक है, जिसने देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। संगठन ने यह भी प्रस्ताव दिया कि यदि नामकरण होता है तो स्थल को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत एवं अन्य राष्ट्रचिन्हों से सजाया जाए। फिलहाल यह एक प्रस्ताव है, जिस पर प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जाना है। वही संगठन ने गोकशी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है और उनके संगठन के नाम से फर्जी कार्यकर्ता बनकर घूम रहे लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी1
- बरेली। गौ रक्षकों ने मथुरा के फरसा वाले बाबा की हत्या के संबंध में जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा2
- #बरेली में डॉ अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ बना एकता और संस्कृति का भव्य प्रतीक उमड़ा जनसैलाब#1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- बरेली। भारतीय किसान यू15नियन (टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को मंडल आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें कृषि भूमि, समर्थन मूल्य, अवैध कॉलोनियों, गन्ना भुगतान और किसानों से जुड़ी अन्य प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीडीए द्वारा कृषि भूमि का बड़े पैमाने पर अधिग्रहण कर रामगंगा नगर समेत कई कॉलोनियां विकसित की गईं, जिससे खेती योग्य भूमि लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि यदि बहुमंजिला आवासीय योजनाएं विकसित की जातीं तो इतनी अधिक कृषि भूमि अधिग्रहित करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही बीडीए पर अधिक मुनाफाखोरी का भी आरोप लगाया। ज्ञापन में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा कि बरेली के आसपास के गांवों में कोलोनाइजरों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाट बेचे जा रहे हैं, जिससे अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा है। बीडीए अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते यह समस्या गंभीर हो गई है। किसानों ने मांग की कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। किसानों ने फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने आम का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो घोषित करने और सरकारी खरीद की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा आलू, सरसों, बाजरा, ज्वार और मक्का का भी उचित समर्थन मूल्य तय करने की मांग रखी गई। ज्ञापन में गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। किसानों ने कहा कि सरकारी और बाजार मूल्य में भारी अंतर के कारण बिचौलियों का दबदबा बढ़ रहा है। प्रत्येक तहसील में कम से कम 60 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं और उनकी दूरी गांव से 5 किलोमीटर से अधिक न हो। इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए उन्हें गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। किसानों ने गन्ना भुगतान में देरी का मुद्दा उठाते हुए बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों द्वारा लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। ज्ञापन में राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि योजना, विरासत और दाखिल-खारिज से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया गया। किसानों ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है और राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान हाजी एम इकबाल एडवोकेट , चौधरी सतेंद्र सिंह , चौधरी विजय पाल सिंह , कासिफ रजा, आमिर रजा, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी की घटनाओं को लेकर आजाद हिंदू सेना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा है। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है। हाल ही में मथुरा में हुई एक साधु की हत्या का भी उल्लेख करते हुए संगठन ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन ने बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में मिले गोवंश अवशेषों के मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गौ रक्षकों पर दर्ज मामलों की समीक्षा की जाए। इसके अतिरिक्त, संगठन ने गो तस्करी और गोकशी में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, तथा मृत गौ रक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने जैसी मांगें भी रखी हैं। फिलहाल यह ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया है, जिस पर संबंधित स्तर पर विचार किया जाना पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे दी गई जानकारी1