विश्व हिंदू महासंघ ने दिया ज्ञापन:बीसलपुर चौराहा का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग। ब्यूरो, भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार (बरेली) बरेली। विश्व हिंदू महासंघ की बरेली इकाई ने बीसलपुर चौराहे का नाम बदलकर 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने बरेली के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग 'वंदे मातरम्' गीत की 151वीं वर्षगांठ और 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर की गई है। संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा का उल्लेख किया, जिनके अनुसार 'वंदे मातरम्' केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ज्ञापन में कहा गया कि इसके प्रति भारतीयों की श्रद्धा सर्वविदित है। ज्ञापन में आगे बताया गया कि 'वंदे मातरम्' के उद्घोष ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नौजवानों के मन में जोश और उत्साह उत्पन्न किया, जिससे वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने के लिए भी तैयार हो जाते थे। आज भी यह उद्घोष देशवासियों के मन में अद्भुत ऊर्जा, देशभक्ति और समर्पण का भाव उत्पन्न करता है। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला, महानगर, तहसील, ब्लॉक एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विश्व हिंदू महासंघ ने दिया ज्ञापन:बीसलपुर चौराहा का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग। ब्यूरो, भूपेंद्र शर्मा धारा लक्ष्य समाचार (बरेली) बरेली। विश्व हिंदू महासंघ की बरेली इकाई ने बीसलपुर चौराहे का नाम बदलकर 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने बरेली के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग 'वंदे मातरम्' गीत की 151वीं वर्षगांठ और 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर की गई है। संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा का उल्लेख किया, जिनके अनुसार 'वंदे मातरम्' केवल एक
नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ज्ञापन में कहा गया कि इसके प्रति भारतीयों की श्रद्धा सर्वविदित है। ज्ञापन में आगे बताया गया कि 'वंदे मातरम्' के उद्घोष ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नौजवानों के मन में जोश और उत्साह उत्पन्न किया, जिससे वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने के लिए भी तैयार हो जाते थे। आज भी यह उद्घोष देशवासियों के मन में अद्भुत ऊर्जा, देशभक्ति और समर्पण का भाव उत्पन्न करता है। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला, महानगर, तहसील, ब्लॉक एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Bareilly Police ने Izzatnagar क्षेत्र के Faridapur Chaudhary में गौकशी मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 23 मार्च की रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में असलम, जीशान और नासिर पैर में गोली लगने से पकड़े गए। आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। असलम पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।1
- उत्तर प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी की घटनाओं को लेकर आजाद हिंदू सेना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा है। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन इन पर प्रभावी रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है। हाल ही में मथुरा में हुई एक साधु की हत्या का भी उल्लेख करते हुए संगठन ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन ने बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में मिले गोवंश अवशेषों के मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गौ रक्षकों पर दर्ज मामलों की समीक्षा की जाए। इसके अतिरिक्त, संगठन ने गो तस्करी और गोकशी में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, तथा मृत गौ रक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने जैसी मांगें भी रखी हैं। फिलहाल यह ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया है, जिस पर संबंधित स्तर पर विचार किया जाना पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:30 बजे दी गई जानकारी1
- *थाना इज्ज़तनगर #bareillypolice द्वारा ग्राम फरीदापुर चौधरी में गौकशी से संबन्धित अभियोग का अनावरण कर पुलिस मुठभेड के दौरान 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं गौकशी कारित करने के उपकरण बरामद ।* दिनांक 21.03.2026 एवं 22.03.2026 को थाना इज्ज़तनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरीदापुर चौधरी के पास के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण हेतु अवशेष के नमूने लिये गये हैं। उक्त प्रकरण में थाना इज्ज़तनगर पर *मु0अ0स0 230/26 3/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है।* प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है। दिनांक 23.03.2026 की रात्रि में थाना इज्ज़तनगर पुलिस टीम अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश/दबिश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा *सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित ग्राउन्ड के पास से संदिग्धों की चैकिंग के समय बाइक पर सवार 03 बदमाशों को चैकिंग के लिए रोकने पर उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया*, जिसमें का0 816 राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 अभियुक्तों *1.असलम पुत्र अब्दुल निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली, 2.जीशान पुत्र असलम निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली उम्र 26 वर्ष एवं 3.नासिर पुत्र रहमतुल्लाह निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।* तीनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से *03 अवैध तमंचे, 03 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण, 01 स्पलेन्डर बाइक, 02 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है।* अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तीनो अभियुक्त थाना इज्ज़तनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 230/26 धारा 3/8 गौवध अधि0 में वांछित हैं। घायल तीनो बदमाशों एवं आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के 05 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।4
- #बरेली में डॉ अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ बना एकता और संस्कृति का भव्य प्रतीक उमड़ा जनसैलाब#1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- Post by Samachar Live2TV1
- बरेली। किसान एकता संघ ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का विरोध जताया। संगठन ने इस समझौते को किसान एवं आम जनमानस के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कृषि समझौता देश के किसानों के हितों के प्रतिकूल है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 को निरस्त करने तथा किसानों के पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग शामिल की है। किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन किसान और जनहित में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी । प्रदर्शन करने वालों में डॉक्टर हरिओम राठौर , ममता मौर्य , मीना सिंह , मोहिनी मौर्य ,विजय मौर्य , प्रकाश गंगवार , पप्पू गुर्जर , घनश्याम गुर्जर , भगवान दास , चंद्रपाल, लखपत सिंह यादव , अवधेश गुर्जर , लाला राम गुर्जर , नरेश आदि मौजूद रहे।1
- बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में मढ़ीनाथ पुलिस चौकी से जुड़े एक पुराने किरायानामा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्व. जगदीश विकट के परिजनों और संबंधित संगठन ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित शिकायत प्रशासन को सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 1983 में एक कमरे में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, जिसका किरायानामा 1986 में समाप्त हो चुका था और इसके बाद कभी नवीनीकरण नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस कर्मी लंबे समय तक उस स्थान का उपयोग करते रहे। परिजनों का आरोप है कि 16 मार्च 2026 को चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी जबरन घर में घुस आए, गेट तोड़फोड़ की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और सामान ले जाने जैसी घटनाएं हुईं। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अपने पिता के लिए गहरी भावनाएं जाहिर करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी के घर गई हुई थी, जहां किसी ने मजाक में उसके पापा को "गंदा पापा" कह दिया। यह बात मासूम बच्ची को इतनी बुरी लगी कि उसने तुरंत अपने पापा को फोन कर शिकायत कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची बेहद मासूमियत के साथ अपने पापा से बात करते हुए उन्हें पूरी घटना बता रही है। बातचीत के दौरान वह भावुक हो जाती है और आखिर में अपने आंसू नहीं रोक पाती और रो पड़ती है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं और बच्ची की मासूमियत और अपने पिता के प्रति उसके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।1