Shuru
Apke Nagar Ki App…
दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी
Mohit Kumar
दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी
More news from Bijnor and nearby areas
- पारिवारिक विवाद में युवक ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्सेपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय दिलावर ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात की है। मृतक दिलावर नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके परिवार में आए दिन विवाद होते रहते थे। 24 अप्रैल की रात को भी उसने नशा किया था, जिस पर उसकी पत्नी ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद दिलावर घर से निकल गया और पास के जंगल में पहुंचकर एक पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 25 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिल्मी स्टाइल में कई बार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद डिवाइडर से टकराते ही वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे राजापुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। मृत्यु की पहचान गोडबिल निवासी गजरौला के रूप में हुई है।घायल की शिनाख्त की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।1
- Post by Vijay rathi1
- *ब्रेकिंग:-हापुड़* *सौतेला भाई ने सौतेली नाबालिक बहन के साथ किया रेप पीड़िता का आरोप* जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र गांव दत्तत्याना का बताया जा रहा है मामला। नाबालिक लड़की के साथ रेप, भाई ने ही बनाया बहन को हवस का शिकार। दो वर्षो से जबरन घर में अकेली रहने पर करता था जबरन रेप। पीड़िता ने अपनी मौसी से बताई अपनी आप बीती शिकायत करने पर महिला मंजू लता पत्नी राहुल शर्मा ने महिला के साथ कि मारपीट,महिला के सर में आई गंभीर चोट महिला गंभीर रूप से जख्मी। पीड़िता का आरोप घटना का विरोध करने पर घर में बंधक बनाकर परिवार के लोगो ने किया धारदार हथियार से जान लेवा हमाला। पीड़िता ने शिकायत कर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। पीड़िता का कहना सुबह से काट रही है थाने चौकी के चक्कर, पीड़िता को नहीं मिल पा रहा है न्याय सुबह से थाने में बैठी महिला। योगी राज में भी काम में इतनी देरी, रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़2
- *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने बड़ी त्वरितगति के साथ मात्र कुछ घंटे में ही अपराधियों को चखा दिया पीतल* *शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उपनिरिक्षक विकास कुमार उप निरीक्षक अनिकेत धारीवाल व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य को अंजाम देते हुए मात्र कुछ घंटे में ही हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार* तस्लीम बेनक़ाब मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम किसी भी घटना को लेकर बड़ी गंभीर होकर बड़ी तत्परता और तालीनता के साथ काम करते हैं और अपराधियों को मुठभेड़ में घायल कर उनको उनके अनजान तक पहुंचा दे नजर आ रहे हैं तथा में गजेंद्र सिंह व उनकी टीम उत्साह एवं आत्मविश्वास से लबालब होकर कार्य कर रही है ओर आज भी शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह वे उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे में हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण 02 अभियुक्तगण घायल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर भ पुलिस ने बरामद किया है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक विकास कुमार,उप निरीक्षक अनिकेत धारीवाल व उनकी टीम ने इस सराहनीय गुड वर्क को अंजाम दिया है।विदित हो कि दिनांक 24/25/04.2026 की रात्रि को थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम हरसौली में एक ट्यूबवैल पर अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान का प्रयास किया गया। शव की पहचान राजा उर्फ अरूण पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम ऊन पट्टी लाखिया थाना झिंझाना, शामली के रूप में हुई। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर 03 अभियुक्तगण 1. राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र, 2. सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र ब्रहम सिंह निवासीगण हरसौली थाना शाहपुर 3. विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध मु0अ0सं0 99/2026 धारा 103(1), 238क बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।आज थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजा उर्फ अरूण की हत्या कर शव को ट्यूबवैल पर फैंकने वाले अभियुक्तगण सांझक गांव में एक आम के बाग में छिपे हुए हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा माग में मौजूद अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी।अभियुक्त द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्तगण घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त को कांबिग को दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर वे सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र ब्रहम सिंह निवासी हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (घायल) वे विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (घायल) है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने 03 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर आदि भी बरामद किए है।पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक राजा उर्फ अरूण व हम लोग पूर्व से आपस में परिचित व मित्र थे। दिनांक 24.04.2026 को अरूण उर्फ राजा हमारे पास आया था तथा हमलोग ग्राम हरसौली स्थित एक ट्यूबवैल पर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान हमारा राजा उर्फ अरूण से झगडा हो गया। इसी दौरान हमने पास में पडी ईंट उसके सिर में मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद हम लोग अरूण के शव को वहीं ट्यूबवैल पर छोडकर फरार हो गये तथा बाग में छिप गये थे।1
- हापुड़ ➡गाजियाबाद का दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया ➡वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे का ब्लडप्रेशर बढ़ा और वह गिर पड़ा ➡दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया ➡दुल्हन ने दूल्हे पर "दारूबाज" होने का आरोप लगाया और शादी से इंकार कर दिया ➡पूरी बारात बंधक बनायी गयी और जिसने विरोध किया उसको "खुराक" मिली #Hapur |1
- अमरोहा।जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने शानदार परेड के साथ शपथ ली और देश सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में नोएडा से आए आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि दीक्षांत समारोह पुलिस सेवा की नई शुरुआत का प्रतीक है और नवआरक्षियों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।3
- Post by Vijay rathi1
- शबाना और प्रदीप ने घर से भागकर रचाई शादी। लड़की ने वीडियो वायरल कर कहा मम्मी पापा आप केस वापस लेलो1