अमरोहा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह की गूंज, 194 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड के साथ ली शपथ अमरोहा।जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने शानदार परेड के साथ शपथ ली और देश सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में नोएडा से आए आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि दीक्षांत समारोह पुलिस सेवा की नई शुरुआत का प्रतीक है और नवआरक्षियों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।
अमरोहा पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह की गूंज, 194 रिक्रूट आरक्षियों ने परेड के साथ ली शपथ अमरोहा।जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने शानदार परेड के साथ शपथ ली और देश सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में नोएडा से आए आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी
लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और
जनसेवा के भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि दीक्षांत समारोह पुलिस सेवा की नई शुरुआत का प्रतीक है और नवआरक्षियों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।
- शबाना और प्रदीप ने घर से भागकर रचाई शादी। लड़की ने वीडियो वायरल कर कहा मम्मी पापा आप केस वापस लेलो1
- कांठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट करने के मामले में थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उन्हें न्यायालय भेज दिया है। थाना कांठ के ग्राम सलेमपुर निवासी राजीव चौहान एवं दूसरे पक्ष के मोहित आदि में 15 अप्रैल को गाली गलौंज हो गई थी। इसके बाद हमलावरों ने राजीव के घर में घुसकर राजीव और उसकी मां को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। थाना पुलिस ने राजीव चौहान की तहरीर के आधार पर पृथ्वी सिंह, सौरभ कुमार, लक्ष्य, मोहित कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया था। थाना पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया है और शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है।2
- दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी1
- *ब्रेकिंग:-हापुड़* *सौतेला भाई ने सौतेली नाबालिक बहन के साथ किया रेप पीड़िता का आरोप* जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र गांव दत्तत्याना का बताया जा रहा है मामला। नाबालिक लड़की के साथ रेप, भाई ने ही बनाया बहन को हवस का शिकार। दो वर्षो से जबरन घर में अकेली रहने पर करता था जबरन रेप। पीड़िता ने अपनी मौसी से बताई अपनी आप बीती शिकायत करने पर महिला मंजू लता पत्नी राहुल शर्मा ने महिला के साथ कि मारपीट,महिला के सर में आई गंभीर चोट महिला गंभीर रूप से जख्मी। पीड़िता का आरोप घटना का विरोध करने पर घर में बंधक बनाकर परिवार के लोगो ने किया धारदार हथियार से जान लेवा हमाला। पीड़िता ने शिकायत कर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। पीड़िता का कहना सुबह से काट रही है थाने चौकी के चक्कर, पीड़िता को नहीं मिल पा रहा है न्याय सुबह से थाने में बैठी महिला। योगी राज में भी काम में इतनी देरी, रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़2
- डॉक्टर ने नार्मल बच्चा पैदा करने के चक्कर मे बच्चे को उतरा मौत के घाट परिवार मे रो रो कर बुरा हाल1
- नवजात की जान जेबी हेल्थ केयर पर गंभीर आरोप मुरादाबाद थाना मझोला क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 'आजाद नगर' स्थित जेबी हेल्थ केयर अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं, जहाँ नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर एक नवजात शिशु की मौत हो गई। पीड़ित पति कपिल का आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर जुबैरिया (Zubairia) नाम की महिला के वीडियो देखकर अपनी पत्नी को यहाँ भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने 9 महीने तक 'शत-प्रतिशत नॉर्मल डिलीवरी' का झूठा वादा कर उन्हें गुमराह किया और अंत में लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई।1
- अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र में ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि 29 मई 2025 को ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता अतरपाल सिंह, निवासी मोहल्ला शुक्लापुरी गजरौला, ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर रेखा रानी, शशि, प्रियंका और विशाल समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। अतरपाल सिंह का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए करीब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल सका। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। बाइट:- अतरपाल सिंह, मृतक के पिता1
- कांठ मुजफ्फरपुर टांडा में अंबेडकर मूर्ति को लेकर हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में बढ़ा तनाव प्रशासन के फैसले पर टिकी सबकी नजर कांठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर टांडा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। गांव में दो दिन पहले स्थापित की गई अंबेडकर जी की मूर्ति को पुलिस द्वारा हटवाए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है और ग्रामीणों के बीच इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर टांडा के एक पार्क में 23 अप्रैल 2026 के आसपास स्थानीय लोगों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह मूर्ति समाज के सहयोग और आपसी सहमति से लगाई गई थी, जिसका उद्देश्य महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट करना था बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल 2026 की रात किसी व्यक्ति द्वारा इस मूर्ति स्थापना को लेकर पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही थाना कांठ पुलिस तत्काल हरकत में आई और भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना किसी देरी के पार्क में स्थापित मूर्ति को हटवा दिया पुलिस ने मूर्ति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पास के एक कमरे में रखवाकर उस पर ताला लगवा दिया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में हलचल मच गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस मामले को लेकर जाटव समाज के लोगों में खासा रोष है। ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी श्रद्धा और शांति के साथ अंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित की थी, लेकिन ग्राम प्रधान संजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जबरन मूर्ति हटवा दी। उनका कहना है कि यह उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित समाधान नहीं निकाला तो गांव का माहौल और बिगड़ सकता है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और मूर्ति को पुनः स्थापित करने की मांग भी की है। दूसरी ओर, ग्राम प्रधान संजय सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मीडिया के सामने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित की गई थी, वह “परिवर्तन पार्क” है, न कि “अंबेडकर पार्क”। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मूर्ति की स्थापना बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के की गई थी, इसीलिए प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मूर्ति को हटवाया। ग्राम प्रधान ने यह भी कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं है और यदि प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त हो जाती है तो मूर्ति को दोबारा स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है फिर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती जारी है। प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब पूरे मामले पर सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मुद्दे का समाधान किस प्रकार करता है और क्या गांव में फिर से मूर्ति स्थापित हो सकती है1
- यूपी: मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक मामले की विवेचना के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी दरोगा को मौके पर ही पकड़ लिया। आगे की जांच की जा रही है। #Meerut #UttarPradesh #Corruption #Bribery #PoliceAction1