अमरोहा में ठेकेदार व ड्राइवर हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर परिजनों में आक्रोश, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र में ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि 29 मई 2025 को ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता अतरपाल सिंह, निवासी मोहल्ला शुक्लापुरी गजरौला, ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर रेखा रानी, शशि, प्रियंका और विशाल समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। अतरपाल सिंह का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए करीब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल सका। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। बाइट:- अतरपाल सिंह, मृतक के पिता
अमरोहा में ठेकेदार व ड्राइवर हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर परिजनों में आक्रोश, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र में ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि 29 मई 2025 को ठेकेदार दीपक उर्फ देव ऋषि और उनके ड्राइवर इंद्रपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता अतरपाल सिंह, निवासी मोहल्ला शुक्लापुरी गजरौला, ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर रेखा रानी, शशि, प्रियंका और विशाल समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। अतरपाल सिंह का आरोप है कि मुकदमा दर्ज हुए करीब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल सका। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। बाइट:- अतरपाल सिंह, मृतक के पिता
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिल्मी स्टाइल में कई बार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद डिवाइडर से टकराते ही वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे राजापुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। मृत्यु की पहचान गोडबिल निवासी गजरौला के रूप में हुई है।घायल की शिनाख्त की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।1
- ग्राम पंचायत वैट मैं नालों की वजह से पानी सड़कों पर चलते राहगीरों को भी परेशान हो रहीं हैं1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करेली थाना क्षेत्र की चाट वाली गली में 45 वर्षीय पिता गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने अपने 18-20 वर्षीय बेटे प्रियांशु जायसवाल की हत्या कर दी। आरोपी को अपने बेटे का अपनी पत्नी (बेटे की मां) के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने झगड़े के दौरान बेटे के सिर पर जूसर के हैंडल या लोहे की किसी वस्तु से वार कर दिया, जिससे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह (25 अप्रैल 2026 के आसपास) परिवार छत पर सोया हुआ था। पप्पू जायसवाल, जो शराब का आदी बताया जाता है और कोई नियमित काम नहीं करता था, अचानक बेटे पर आरोप लगाने लगा। उसने प्रियांशु पर अपनी पत्नी रंजना जायसवाल के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। दोनों के बीच तीखा झगड़ा हो गया। गुस्से में पप्पू ने जूस बनाने वाले मशीन के हैंडल या लोहे की किसी भारी वस्तु से प्रियांशु के सिर पर बार-बार वार किया। शोर सुनकर मां और अन्य भाई दौड़े तो देखा कि प्रियांशु खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आरोपी पप्पू ने परिवार वालों को धमकाया और भाग निकला। प्रियांशु परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और सब्जी बेचकर या छोटा-मोटा काम करके घर चलाता था। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने पप्पू को सनकी और नशे का आदी बताया है। उन्होंने मां-बेटे के अवैध संबंधों वाले आरोप को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू जायसवाल को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव और डीसीपी (सिटी) मनीष कुमार शांडिल्य ने प्रारंभिक जांच में पिता के शक को हत्या का मुख्य कारण बताया है।1
- Post by Asif1
- मुरादाबाद/ चंदौसी: गुमथल रोड पर मोबिल फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग लगने के समय आसमान में उठता काला धुआं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आसपास जनपदों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई गई हैं। आसमान में धुएं के काले गुब्बार उठ रहे हैं।1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- कांठ तहसील व थाना कांठ के ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा में परिवर्तन पार्क में जाटव समाज को भड़काकर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रात में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रात ना में परिवर्तन पार्क में आग लगा दी गई। एवं उसे पार्क में रखें ईंधन एवं कुड़ियों के ढेर में आगजनी की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा अप्रिय घटना या बवाल होने से टल गया। ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा में परिवर्तन पार्क बना हुआ है इस पार्क में सोलर वाटर पंप लगा हुआ है। इसी परिवर्तन पार्क के परिसर में गांव के ही कुछ शरारती असामाजिक तत्वों ने जो समाजवादी पार्टी से संबंध रखते हैं भाजपा पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए जाटव समाज का प्रधानी या विधानसभा के चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए उनको भड़का कर उल्टा सीधा पाठ पढ़ाकर गांव की फिजा एवं सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई। रात्रि में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई एवं ध्वज व होडिंग लगा दिए। इससे पहले भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इन्हीं शरारती तत्वों ने शोभायात्रा निकाली जो की एक नई परंपरा थी। उसके उपरांत परिवर्तन पार्क के परिसर में पड़ी कुड़ियों के ढेर में एवं अन्य समान में आगजनी की गई। आसपास के स्थानीय लोगों ने देखा तो आज उग्र रूप ले रही थी तभी तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। खाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड को सूचना दी उसके उपरांत आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने रात्रि में ही उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सभी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर आकर मौका मुआयना किया। एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को सूचना देकर स्थिति को काबू स करने के लिए बुलाया गया। पुलिस ब प्रशासन एवं संभ्रांत नागरिकों ने प बहुत ही सक्रियता एवं सूझबूझ से रात्रि में ही डॉ अंबेडकर की प्रतिमात को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। ि सभी को समझाकर शांति वार्ता म की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मैं ल निर्देशित किया की कोई भी कार्य म या नई परंपरा बिना परमिशन के नहीं की जा सकती आप सभी क लोग इसकी परमिशन कर लीजिए ह प्रतिमा को यथावत लगाने दिया स जाएगा।2
- अमरोहा।जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने शानदार परेड के साथ शपथ ली और देश सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में नोएडा से आए आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि दीक्षांत समारोह पुलिस सेवा की नई शुरुआत का प्रतीक है और नवआरक्षियों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।3