Shuru
Apke Nagar Ki App…
गई शिशु की जान लगाए परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही के आरोप नवजात की जान जेबी हेल्थ केयर पर गंभीर आरोप मुरादाबाद थाना मझोला क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 'आजाद नगर' स्थित जेबी हेल्थ केयर अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं, जहाँ नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर एक नवजात शिशु की मौत हो गई। पीड़ित पति कपिल का आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर जुबैरिया (Zubairia) नाम की महिला के वीडियो देखकर अपनी पत्नी को यहाँ भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने 9 महीने तक 'शत-प्रतिशत नॉर्मल डिलीवरी' का झूठा वादा कर उन्हें गुमराह किया और अंत में लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई।
Insaf news channel
गई शिशु की जान लगाए परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही के आरोप नवजात की जान जेबी हेल्थ केयर पर गंभीर आरोप मुरादाबाद थाना मझोला क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ 'आजाद नगर' स्थित जेबी हेल्थ केयर अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं, जहाँ नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर एक नवजात शिशु की मौत हो गई। पीड़ित पति कपिल का आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर जुबैरिया (Zubairia) नाम की महिला के वीडियो देखकर अपनी पत्नी को यहाँ भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने 9 महीने तक 'शत-प्रतिशत नॉर्मल डिलीवरी' का झूठा वादा कर उन्हें गुमराह किया और अंत में लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दोस्ती एक🥹💔वादा साथ देने का,देखिए दिल को छू लेने वाली सच्ची दोस्ती की कहानी1
- Post by HNNK News Sabir1
- 🚨 नूरपुर की सड़कों पर दिखा कानून का दम, जनता ने महसूस की सुरक्षा की सांस! 🚨 आज कस्बा नूरपुर में पुलिस प्रशासन का सख्त और सजग रूप देखने को मिला। क्षेत्राधिकारी चांदपुर और थाना प्रभारी नूरपुर के नेतृत्व में बाजारों और मुख्य रास्तों पर पैदल गश्त की गई, जिससे आम लोगों के मन में सुरक्षा और विश्वास और भी मजबूत हुआ। 👉 अतिक्रमण के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटवाया गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं होगी। 👮♂️ जब पुलिस सड़क पर उतरती है, तो सिर्फ कार्रवाई नहीं होती, बल्कि जनता के दिल में भरोसा भी पैदा होता है। “मैं हूं ओके” की भावना के साथ पुलिस ने लोगों को यह एहसास दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। 📸 वायरल होती तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि नूरपुर में कानून सिर्फ कागज़ों पर नहीं, ज़मीन पर भी दिखाई दे रहा है। #नूरपुर #बिजनौर #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #NoorpurNews #BijnorNews #LawAndOrder #Encroachment #PublicSafety #मैं_हूं_ओके #ViralNews #TrendingNow #PolicePatrol #जनता_की_सुरक्षा1
- वीडियो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कला गांव में तेंदुआ देखे जाने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए कुछ लोगों ने तेंदुए को आम के पेड़ पर बैठा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और तेंदुए की मौजूदगी के संकेत भी मिलने की बात कही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग जल्द ही पिंजरा लगा दिया गया है। ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर न निकलने और खेतों की ओर जाते समय समूह में जाने की सलाह दी है। गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है और टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो सके।4
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिल्मी स्टाइल में कई बार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद डिवाइडर से टकराते ही वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे राजापुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। मृत्यु की पहचान गोडबिल निवासी गजरौला के रूप में हुई है।घायल की शिनाख्त की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।1
- हापुड़ ➡गाजियाबाद का दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया ➡वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे का ब्लडप्रेशर बढ़ा और वह गिर पड़ा ➡दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया ➡दुल्हन ने दूल्हे पर "दारूबाज" होने का आरोप लगाया और शादी से इंकार कर दिया ➡पूरी बारात बंधक बनायी गयी और जिसने विरोध किया उसको "खुराक" मिली #Hapur |1
- अमरोहा।जनपद की पुलिस लाइन में रविवार को 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने शानदार परेड के साथ शपथ ली और देश सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में नोएडा से आए आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि दीक्षांत समारोह पुलिस सेवा की नई शुरुआत का प्रतीक है और नवआरक्षियों से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना रहा।3
- शबाना और प्रदीप ने घर से भागकर रचाई शादी। लड़की ने वीडियो वायरल कर कहा मम्मी पापा आप केस वापस लेलो1
- Post by Asif1