ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर बैठा तेंदुआ देखा क्षेत्र में दहशत का माहौल, मचा हड़कंप, वन विभाग ने लगाया पिंजरा वीडियो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कला गांव में तेंदुआ देखे जाने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए कुछ लोगों ने तेंदुए को आम के पेड़ पर बैठा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और तेंदुए की मौजूदगी के संकेत भी मिलने की बात कही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग जल्द ही पिंजरा लगा दिया गया है। ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर न निकलने और खेतों की ओर जाते समय समूह में जाने की सलाह दी है। गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है और टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो सके।
ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर बैठा तेंदुआ देखा क्षेत्र में दहशत का माहौल, मचा हड़कंप, वन विभाग ने लगाया पिंजरा वीडियो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कला गांव में तेंदुआ देखे जाने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए कुछ
लोगों ने तेंदुए को आम के पेड़ पर बैठा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और
तेंदुए की मौजूदगी के संकेत भी मिलने की बात कही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग जल्द ही पिंजरा लगा दिया गया है। ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर न निकलने
और खेतों की ओर जाते समय समूह में जाने की सलाह दी है। गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है और टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो सके।
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की श्री कलिक भगवान भारत गैस एजेंसी लोगों के साथ कर रही है खिलवाड़ कई दिन पर्ची कटी हुई लेकिन नहीं मिल रहा लोगो को सिलेंडर लोग कई दिन से लग रहे हैं सिलेंडर लेने के लिए लग रहे हैं लाइन में जो कि इतनी गर्मी ओर धूप में खड़े गैस एजेंसी मालिक का कहना है कि जब गाड़ी ही नहीं आ रही है तो कहा से दे सिलेंडर लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है की गैस की और पेट्रोल की कोई भी कमी नहीं है लेकिन गैस एजेंसी मालिक अपनी मनमानी करने में लगे हैं लोगों को इतनी धूप में लगा रहे हैं लाइन में लोग अपने काम को छोड़कर लग रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है अटूटा उपेडा और कनिया कल्याणपुर का जो गैस सप्लायर महेश है वह अपनी मनमानी करता है लोगों से होम डिलीवरी के नाम पर पैसे भी लेता है जबकि लोग यह भी कह रहे हैं की कोई भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं होती रास्ते में ही रोक कर उन्हें सिलेंडर देता है और होम डिलीवरी के नाम पर पैसे ले लेता है । कई कई दिन से लोग परेशान घूम रहे हैं कई दिन पुरानी पर्ची लोग लेकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उनको सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है लाइन में लग रहे हैं लोग आखिर इन एजेंसी मालिकों पर क्यों नहीं कर रहा प्रशासन कोई कार्रवाई ।2
- थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर में बच्चों के आपसी झगड़े ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार पर ही हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़िता पूनम पत्नी वीरपाल ने थाना रहरा में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को शांत कराने के लिए पूनम मौके पर पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और चाकू, लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर जब पूनम के पति वीरपाल और उनकी सास बचाने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना में तीनों को खुली व अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में आए दिन विवाद करते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है। रहरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।1
- Post by TN NEWS CHANNEL1
- 🚨 नूरपुर की सड़कों पर दिखा कानून का दम, जनता ने महसूस की सुरक्षा की सांस! 🚨 आज कस्बा नूरपुर में पुलिस प्रशासन का सख्त और सजग रूप देखने को मिला। क्षेत्राधिकारी चांदपुर और थाना प्रभारी नूरपुर के नेतृत्व में बाजारों और मुख्य रास्तों पर पैदल गश्त की गई, जिससे आम लोगों के मन में सुरक्षा और विश्वास और भी मजबूत हुआ। 👉 अतिक्रमण के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटवाया गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं होगी। 👮♂️ जब पुलिस सड़क पर उतरती है, तो सिर्फ कार्रवाई नहीं होती, बल्कि जनता के दिल में भरोसा भी पैदा होता है। “मैं हूं ओके” की भावना के साथ पुलिस ने लोगों को यह एहसास दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। 📸 वायरल होती तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि नूरपुर में कानून सिर्फ कागज़ों पर नहीं, ज़मीन पर भी दिखाई दे रहा है। #नूरपुर #बिजनौर #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #NoorpurNews #BijnorNews #LawAndOrder #Encroachment #PublicSafety #मैं_हूं_ओके #ViralNews #TrendingNow #PolicePatrol #जनता_की_सुरक्षा1
- यूपी: मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक मामले की विवेचना के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी दरोगा को मौके पर ही पकड़ लिया। आगे की जांच की जा रही है। #Meerut #UttarPradesh #Corruption #Bribery #PoliceAction1
- मुरादाबाद , उत्तरप्रदेश अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर सियासत सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका गया1
- अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए।जांच में सामने आया कि एक्सपायरी नमकीन को पैकेट से निकालकर खुले में गांवों के बाजारों में बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं, कुछ उत्पादों को नए रैपर में पैक कर दोबारा बाजार में उतारा जा रहा था।करीब ढाई से तीन क्विंटल नमकीन बरामद कर उसे सील कर दिया गया है। बरामद माल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूरे माल को गोदाम के एक कमरे में बंद कर सील कर दिया गया है।मौके से कलीम पुत्र छंगा नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जो कथित तौर पर एक्सपायरी सामान खरीदकर उसे दोबारा बेच रहा था। बताया जा रहा है कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था और पिछले एक महीने से यह धंधा चला रहा था।सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। कलीम को नोटिस जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एक्सपायरी सामान कहां से लाया जा रहा था।विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट:-विनय कुमार अग्रवाल,सहायक आयुक्त खाद्य3
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *हापुड़ जनपद के पिलखुवा nh 9 हाईवे पर चंडी मंदिर के निकट फ्लाईओवर के ऊपर एक गाड़ी में लगी भयंकर आग , आग ने लिया विकराल रूप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने का कार्य जारी* रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरदार नगर निवासी हिंदू युवक आशीष ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर खुद को रहमान बताया और एक मुस्लिम युवती फात्मा से संपर्क बनाया और धोखे में रखकर शादी की जो मऊ की निवासी है। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद करीब ढाई साल पहले उन्होंने शादी कर ली। इस रिश्ते से उनके एक चार महीने का बेटा भी हुआ। महिला का आरोप है कि जब आशीष की असली पहचान सामने आई तो वह अचानक पत्नी और बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी आशीष की तलाश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या यह सिर्फ पहचान बदलने का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह भी है। यह घटना बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र से जुड़ी है। सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर रिश्ता बनाने की यह घटना चर्चा में है। पुलिस जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।1