logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चों -बच्चों का विवाद फिर बढ़ा बड़ों - बड़ों तीन लोग गंभीर रूप से घायल थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर में बच्चों के आपसी झगड़े ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार पर ही हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़िता पूनम पत्नी वीरपाल ने थाना रहरा में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को शांत कराने के लिए पूनम मौके पर पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और चाकू, लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर जब पूनम के पति वीरपाल और उनकी सास बचाने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना में तीनों को खुली व अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में आए दिन विवाद करते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है। रहरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

12 hrs ago
user_दिपांशु गौतम
दिपांशु गौतम
Hasanpur, Amroha•
12 hrs ago

बच्चों -बच्चों का विवाद फिर बढ़ा बड़ों - बड़ों तीन लोग गंभीर रूप से घायल थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर में बच्चों के आपसी झगड़े ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार पर ही हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पीड़िता पूनम पत्नी वीरपाल ने थाना रहरा में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को शांत कराने के लिए पूनम मौके पर पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और चाकू, लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर जब पूनम के पति वीरपाल और उनकी सास बचाने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना में तीनों को खुली व अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में आए दिन विवाद करते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है। रहरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *अमरोहा पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी लखन सिंह यादव ने 14 दरोगा और 15 सिपाहियों के किए तबादले,प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए तबादले,एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में मची हलचल,सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई थाना प्रभारियों के तबादले भी किए जा सकते हैं?* रिपोर्ट:-कपिल कुमार/अमरोहा
    1
    *अमरोहा पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी लखन सिंह यादव ने 14 दरोगा और 15 सिपाहियों के किए तबादले,प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए तबादले,एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में मची हलचल,सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई थाना प्रभारियों के तबादले भी किए जा सकते हैं?*
रिपोर्ट:-कपिल कुमार/अमरोहा
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की श्री कलिक भगवान भारत गैस एजेंसी लोगों के साथ कर रही है खिलवाड़ कई दिन पर्ची कटी हुई लेकिन नहीं मिल रहा लोगो को सिलेंडर लोग कई दिन से लग रहे हैं सिलेंडर लेने के लिए लग रहे हैं लाइन में जो कि इतनी गर्मी ओर धूप में खड़े गैस एजेंसी मालिक का कहना है कि जब गाड़ी ही नहीं आ रही है तो कहा से दे सिलेंडर लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है की गैस की और पेट्रोल की कोई भी कमी नहीं है लेकिन गैस एजेंसी मालिक अपनी मनमानी करने में लगे हैं लोगों को इतनी धूप में लगा रहे हैं लाइन में लोग अपने काम को छोड़कर लग रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है अटूटा उपेडा और कनिया कल्याणपुर का जो गैस सप्लायर महेश है वह अपनी मनमानी करता है लोगों से होम डिलीवरी के नाम पर पैसे भी लेता है जबकि लोग यह भी कह रहे हैं की कोई भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं होती रास्ते में ही रोक कर उन्हें सिलेंडर देता है और होम डिलीवरी के नाम पर पैसे ले लेता है । कई कई दिन से लोग परेशान घूम रहे हैं कई दिन पुरानी पर्ची लोग लेकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उनको सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है लाइन में लग रहे हैं लोग आखिर इन एजेंसी मालिकों पर क्यों नहीं कर रहा प्रशासन कोई कार्रवाई ।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की श्री कलिक भगवान भारत गैस एजेंसी लोगों के साथ कर रही है खिलवाड़ कई दिन पर्ची कटी हुई लेकिन नहीं मिल रहा लोगो को सिलेंडर लोग कई दिन से लग रहे हैं सिलेंडर लेने के लिए लग रहे हैं लाइन में जो कि इतनी गर्मी ओर धूप में खड़े गैस एजेंसी मालिक का कहना है कि जब गाड़ी ही नहीं आ रही है तो कहा से दे सिलेंडर लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है की गैस की और पेट्रोल की कोई भी कमी नहीं है लेकिन गैस एजेंसी मालिक अपनी मनमानी करने में लगे हैं लोगों को इतनी धूप में लगा रहे हैं लाइन में लोग अपने काम को छोड़कर लग रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है अटूटा उपेडा और कनिया कल्याणपुर का जो गैस सप्लायर महेश है वह अपनी मनमानी करता है लोगों से होम डिलीवरी के नाम पर पैसे भी लेता है जबकि लोग यह भी कह रहे हैं की कोई भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं होती रास्ते में ही रोक कर उन्हें सिलेंडर देता है और होम डिलीवरी के नाम पर पैसे ले लेता है । कई कई दिन से लोग परेशान घूम रहे हैं कई दिन पुरानी पर्ची लोग लेकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उनको सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है लाइन में लग रहे हैं लोग आखिर इन एजेंसी मालिकों पर क्यों नहीं कर रहा प्रशासन कोई कार्रवाई ।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बुलंदशहर में अवैध रूप से रह रहा था वासिद इरशाद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में #बुलंदशहर #पाकिस्तानी #news #barahbastitv #trending
    1
    बुलंदशहर में अवैध रूप से रह रहा था वासिद इरशाद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में #बुलंदशहर #पाकिस्तानी #news #barahbastitv #trending
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वीडियो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कला गांव में तेंदुआ देखे जाने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए कुछ लोगों ने तेंदुए को आम के पेड़ पर बैठा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और तेंदुए की मौजूदगी के संकेत भी मिलने की बात कही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग जल्द ही पिंजरा लगा दिया गया है। ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर न निकलने और खेतों की ओर जाते समय समूह में जाने की सलाह दी है। गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है और टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो सके।
    4
    वीडियो
दिनेश कुमार प्रजापति
अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कला गांव में तेंदुआ देखे जाने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए कुछ लोगों ने तेंदुए को आम के पेड़ पर बैठा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और तेंदुए की मौजूदगी के संकेत भी मिलने की बात कही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग जल्द ही पिंजरा लगा दिया गया है। ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर न निकलने और खेतों की ओर जाते समय समूह में जाने की सलाह दी है।
गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है और टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो सके।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Manish bharti
    4
    Post by Manish bharti
    user_Manish bharti
    Manish bharti
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देश की राजनीति में इस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। Aam Aadmi Party से जुड़े कई बड़े नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ अन्य सांसदों ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं, इन नेताओं के Bharatiya Janata Party में शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ताजा अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।
    1
    देश की राजनीति में इस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। Aam Aadmi Party से जुड़े कई बड़े नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने का दावा किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।
बताया जा रहा है कि उनके साथ अन्य सांसदों ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं, इन नेताओं के Bharatiya Janata Party में शामिल होने की भी चर्चा है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ताजा अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए।जांच में सामने आया कि एक्सपायरी नमकीन को पैकेट से निकालकर खुले में गांवों के बाजारों में बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं, कुछ उत्पादों को नए रैपर में पैक कर दोबारा बाजार में उतारा जा रहा था।करीब ढाई से तीन क्विंटल नमकीन बरामद कर उसे सील कर दिया गया है। बरामद माल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूरे माल को गोदाम के एक कमरे में बंद कर सील कर दिया गया है।मौके से कलीम पुत्र छंगा नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जो कथित तौर पर एक्सपायरी सामान खरीदकर उसे दोबारा बेच रहा था। बताया जा रहा है कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था और पिछले एक महीने से यह धंधा चला रहा था।सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। कलीम को नोटिस जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एक्सपायरी सामान कहां से लाया जा रहा था।विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट:-विनय कुमार अग्रवाल,सहायक आयुक्त खाद्य
    3
    अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए।जांच में सामने आया कि एक्सपायरी नमकीन को पैकेट से निकालकर खुले में गांवों के बाजारों में बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं, कुछ उत्पादों को नए रैपर में पैक कर दोबारा बाजार में उतारा जा रहा था।करीब ढाई से तीन क्विंटल नमकीन बरामद कर उसे सील कर दिया गया है। बरामद माल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूरे माल को गोदाम के एक कमरे में बंद कर सील कर दिया गया है।मौके से कलीम पुत्र छंगा नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जो कथित तौर पर एक्सपायरी सामान खरीदकर उसे दोबारा बेच रहा था। बताया जा रहा है कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था और पिछले एक महीने से यह धंधा चला रहा था।सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। कलीम को नोटिस जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एक्सपायरी सामान कहां से लाया जा रहा था।विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइट:-विनय कुमार अग्रवाल,सहायक आयुक्त खाद्य
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *हापुड़ जनपद के पिलखुवा nh 9 हाईवे पर चंडी मंदिर के निकट फ्लाईओवर के ऊपर एक गाड़ी में लगी भयंकर आग , आग ने लिया विकराल रूप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने का कार्य जारी* रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*हापुड़ जनपद के पिलखुवा nh 9 हाईवे पर चंडी मंदिर के निकट फ्लाईओवर के ऊपर एक गाड़ी में लगी भयंकर आग , आग ने लिया विकराल रूप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने का कार्य जारी*
रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • यूपी: मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक मामले की विवेचना के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी दरोगा को मौके पर ही पकड़ लिया। आगे की जांच की जा रही है। #Meerut #UttarPradesh #Corruption #Bribery #PoliceAction
    1
    यूपी: मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक मामले की विवेचना के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी दरोगा को मौके पर ही पकड़ लिया। आगे की जांच की जा रही है।
#Meerut #UttarPradesh #Corruption #Bribery #PoliceAction
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.