Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPI चार्ज के बाद चीनी का भी नया रेट? 😳 दुकानदार की पर्ची ने मचाया बवाल! UPI चार्ज के बाद चीनी का भी नया रेट? 😳 दुकानदार की पर्ची ने मचाया बवाल! ₹60 कैश, ₹61 UPI और ₹62 कार्ड… अब चीनी के रेट में भी खेल? 👀 आप क्या सोचते हैं? #Trending #ViralReels #UPI #SugarPrice #ViralNews #ReelsIndia #NewsReels #SandeepVlogar #InstagramReels #UPICharge
Sandeep Goswami
UPI चार्ज के बाद चीनी का भी नया रेट? 😳 दुकानदार की पर्ची ने मचाया बवाल! UPI चार्ज के बाद चीनी का भी नया रेट? 😳 दुकानदार की पर्ची ने मचाया बवाल! ₹60 कैश, ₹61 UPI और ₹62 कार्ड… अब चीनी के रेट में भी खेल? 👀 आप क्या सोचते हैं? #Trending #ViralReels #UPI #SugarPrice #ViralNews #ReelsIndia #NewsReels #SandeepVlogar #InstagramReels #UPICharge
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच। साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन CyVajra के तहत 3 गिरफ्तार बहराइच। साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन CyVajra के तहत 3 गिरफ्तार Loan दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े खैरीघाट पुलिस और स्वाट टीम ने हाईवे किनारे राजापुर मोहल्ले से तीनों को दबोचा आरोपियों की पहचान सुफियान, समीर अहमद और कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में हुई पुलिस ने 9 मोबाइल, 7 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड और 14 चेकबुक किया बरामद DL,पेन कार्ड, पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड और एक बैग भी पुलिस के हाथ लगा वैगनआर कार UP32HY0395 के साथ 3.90 लाख रुपये नकद बरामद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भेजा जेल। बाइट-: विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बहराइच।1
- साफ सड़क पर कचरा, फिर कैमरे पर झाड़ू! पीएम मोदी के जन्मदिन पर नांदेड़ में सफाई का ये कैसा ढोंग? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नांदेड़ से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में स्वच्छता मुहिम के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाने का खेल खेला गया। हालात यह थे कि पहले से साफ़-सुथरी सड़क पर खुद कचरा डाला गया और फिर ठीक कैमरे के सामने झाड़ू उठाकर महान बनने की नौटंकी की गई। जनता के सामने साफ-सफाई का यह ढोंग रचने वाले इन ड्रामेबाजों की पोल इस वीडियो में साफ खुली रही है। देखिए कैसे कैमरे की चमक के लिए सच को दबाकर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है। आप इस पर क्या कहेंगे? कमेंट करके अपनी राय जरूर दें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- बड़ी खबर | बहराइच में नाले किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई इंसानियत* उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित पानी टंकी के पास नाले के किनारे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही मौके पर बहराइच पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सामान्य डिलीवरी के बाद मां और नवजात शिशु दोनों को सुरक्षित एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। इस पूरे मामले में बहराइच पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए तत्काल मदद पहुंचाई, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सही समय पर उपचार देकर दोनों की जान बचाई। हालांकि सवाल बड़ा है कि महिला गर्भवती कैसे हुई? क्या इसके पीछे कोई अपराध है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। रिपोर्टर नौशाद खान वारसी। ,,,,,,,1
- लोन का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाते थे, 9 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद #बहराइच #बहराइच_पुलिस #साइबर_क्राइम #साइबर_ठगी #साइबर_अपराध #ऑपरेशन_साइ_वज्र #पुलिस_कार्रवाई #साइबर_ठग #ब्रेकिंग_न्यूज़ #बड़ी_खबर #उत्तरप्रदेश_न्यूज़ #यूपी_पुलिस #CrimeNews #CyberCrime #BahraichNews #BreakingNews #UPNews #PoliceAction #CyberFraud #CyberSafety1
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक,,, रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच - राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रकरणों के निस्तारण में इस बात पर खास तवज्जों दी जाय कि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो, जिससे असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या में कमी आने से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक प्रभावित न हो। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय तथा खनन में संलिप्त वाहनों को सीज़ किया जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार निर्धारित लक्ष्य तथा गत वर्ष इस माह तक की गई राजस्व वसूली से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विभागों से कहा गया कि मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मण्डल के अन्य जनपदों के सापेक्ष जिले की वसूली कम नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह अगस्त 2026 अन्तर्गत वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2391.50 लाख के सापेक्ष 1253.86 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 52.43 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 1996.00 लाख के सापेक्ष 1950.77 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 97.73 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 4821.00 लाख के सापेक्ष 4022.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.45 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 134.01 लाख के सापेक्ष 430.59 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 321.24 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3300.00 लाख के सापेक्ष 3341.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 101.24 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15307.09 लाख के सापेक्ष 12045.14 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 78.69 प्रतिशत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम, तहसीलदार तथा कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।4
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 17 सितम्बर। राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रकरणों के निस्तारण में इस बात पर खास तवज्जों दी जाय कि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो, जिससे असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या में कमी आने से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक प्रभावित न हो। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय तथा खनन में संलिप्त वाहनों को सीज़ किया जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार निर्धारित लक्ष्य तथा गत वर्ष इस माह तक की गई राजस्व वसूली से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विभागों से कहा गया कि मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मण्डल के अन्य जनपदों के सापेक्ष जिले की वसूली कम नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह अगस्त 2026 अन्तर्गत वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2391.50 लाख के सापेक्ष 1253.86 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 52.43 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 1996.00 लाख के सापेक्ष 1950.77 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 97.73 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 4821.00 लाख के सापेक्ष 4022.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.45 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 134.01 लाख के सापेक्ष 430.59 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 321.24 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3300.00 लाख के सापेक्ष 3341.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 101.24 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15307.09 लाख के सापेक्ष 12045.14 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 78.69 प्रतिशत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम, तहसीलदार तथा कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।1
- पीएम के 76वें बर्थ-डे सेलीब्रेशन की गवाह बनी चित्तौरा झील जिले में 40 से अधिक स्थानों पर हुआ चरागा,,,‘‘आशीर्वाद का दिया’’ कार्यक्रम से जगमग हुए सरोवर, मन्दिर व स्मारक स्थल ,,, रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ’सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारम्भ अवसर पर जनपद के चिन्हित 40 से अधिक स्थानों पर मा. जनप्रतिनिधियों की गरीमामयी उपस्थिति में ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अन्तर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव जी स्मारक स्थल आयोजित हुआ। जहां पर मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने एमएलसी पदमसेन चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, पुरषोत्तम जायसवाल, जिला गन्ना अधिकारी कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी सत्यव्रत श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव रोहित एपीओ अनिल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जतिन यज्ञसेनी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सभी लोगों को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई दी तथा ‘‘आशीर्वाद का दिया’’ अन्तर्गत झील के तट तथा स्मारक स्थल पर मौजूद लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किया।4
- बहराइच ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार 2.50 लाख रुपये नकद समेत बाइक, एसी और एलईडी टीवी बरामद बहराइच थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली और रंगदारी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और वादी के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित पक्ष से 5.20 लाख रुपये वसूल किए थे। इसके बाद आरोपी द्वारा 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, मामले में 16 सितंबर को मिली तहरीर के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और वसूली गई धनराशि की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बहराइच के पास से हिमांशु तायल उर्फ शमी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में संबंधित आपत्तिजनक फोटो भी मिले। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा वसूली गई धनराशि से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस मोटरसाइकिल, डैकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी और सैमसंग एलईडी टीवी भी बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल, निवासी फत्तेपुरा, निकट डालमियां धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर, बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज चौरसिया, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय, हेड कांस्टेबल अंगद राय और कांस्टेबल विवेक यादव की टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।4
- *बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ- खेत में मिला शव* उत्तर प्रदेश,बहराइच- सुजौली थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा में घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया, जिसका शव खेत में मिला है l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज का बताया जा रहा है, मृतका की पहचान फूलावती उम्र 86 वर्ष के रूप में हुई है, जो नहर के किनारे अपने घर में अकेली रहती थी, बेटा राजस्थान में रहता है, ग्रामीण बताते हैं कि बीती रात तेंदुआ घर में घुस गया, घर में दरवाजा नहीं था जिस के कारण तेंदुआ चारपाई से खींच ले गया हल्दी के खेत में ले गया, जहां उसने महिला पर हमला कर दिया, सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे तो हल्दी के खेत में महिला का शव पड़ा मिला, महिला के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान थे, शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पाकर सुजौली थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे l3