Shuru
Apke Nagar Ki App…
कहानी ग्राम में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से ग्रामीणों परेशान घंसौर: तहसील क्षेत्र के कहानी ग्राम में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामवासियों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत किए जाने के बावजूद 20 फरवरी 2026 तक कचरा नहीं उठाया गया है। कचरे के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे स्वच्छ भारत अभियान की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कचरा हटाकर नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।
Umesh Srivastava
कहानी ग्राम में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से ग्रामीणों परेशान घंसौर: तहसील क्षेत्र के कहानी ग्राम में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामवासियों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत किए जाने के बावजूद 20 फरवरी 2026 तक कचरा नहीं उठाया गया है। कचरे के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे स्वच्छ भारत अभियान की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कचरा हटाकर नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घंसौर: तहसील क्षेत्र के कहानी ग्राम में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामवासियों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत किए जाने के बावजूद 20 फरवरी 2026 तक कचरा नहीं उठाया गया है। कचरे के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे स्वच्छ भारत अभियान की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कचरा हटाकर नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।1
- बंजर पुल पर भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर फरार1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला - मोहगांव जनपद अंतर्गत 19 सूत्रीय मांगों को लेकर, क्षेत्र वासियों के साथ जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम का आनिश्चित कालीन हड़ताल.1
- Post by Prashant Patel1
- हिंदवी स्वराज के संस्थापक, राष्ट्र गौरव एवं वीरता के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। गुरुवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय भवानी चौक, मंडला में स्थित महाराज की प्रतिमा पर पूजन एवं अभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शिवप्रेमी नवयुवक मंडल, मंडला द्वारा किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाराज की प्रतिमा का दुग्ध, गंगाजल एवं पुष्पों से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन की नीति पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदवी स्वराज की स्थापना कर यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प, रणनीति और मातृभूमि के प्रति समर्पण से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल पर “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- - 📍जबलपुर के पाटन तहसील के गुरु मोहल्ले में गुरुवार शाम करीब 7 बजे गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद एक मकान में भीषण आग लग गई। आग कृष्ण कुमार रैकवार के घर में लगी। - 🔻स्थानीय लोगों के अनुसार पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद मकान से ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। - 🔻सूचना मिलते ही पाटन नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन अंदर तक नहीं जा सका, जिसके बाद टीम ने पाइप अंदर ले जाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। - 🔻शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव की आशंका जताई जा रही है। साथ ही शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़कने की संभावना भी बताई गई है। - 🔻इस हादसे में घर का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब ₹1 से ₹1.5 लाख तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। - 🔻स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। --- 📍 Location गुरु मोहल्ला, पाटन, जबलपुर (मध्य प्रदेश) --- 👤 Reporter Credit ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ --- 📢 ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए Sach Tak Patrika News / Deepak Vishwakarma को फॉलो करें।1
- घंसौर तहसील क्षेत्र के कुदवारी स्थित नर्मदा तट पर बसे झारखंड टेकरी धाम सन्यासी आश्रम इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ग्रामवासियों व आश्रम के सहयोग से यहां सुंदर वाटिका का निर्माण किया गया है, जो अब मनमोहक गार्डन का रूप ले चुकी है नर्मदा पुराण में विशेष महत्व रखने वाली संतों की तपोभूमि टेकरी धाम में धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी है इसी कड़ी में गुरुवार 19 फरवरी 2026 को सन्यासी आश्रम में नगरवासियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है1