Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sangeeta Anuragi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर बांदा से है— बढ़ती बंदियों की संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बांदा मंडल कारागार में अब चार नई हाई सिक्योरिटी बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है। योगी सरकार की पहल पर बन रहीं ये बैरकें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। प्रत्येक बैरक की क्षमता 30 बंदियों की होगी। कुल चार बैरकों के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत आ रही है। निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड यानी UPRNSS द्वारा कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य लगभग 20 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और अक्टूबर 2026 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दो मंजिला दो भवनों में चार बैरकें बनाई जा रही हैं। साथ ही सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 85 मीटर लंबी नई सर्किल वॉल का भी निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इन बैरकों के तैयार होने से जेल में बंदियों का बढ़ता दबाव कम होगा और संवेदनशील अपराधियों को अलग एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जा सकेगा।1
- चित्रकूट : राजापुर में वृद्ध महिला की दुकान में तोड़फोड़ ➡मुस्लिम युवक पर लगा अभद्रता का आरोप ➡सराय तलैया स्थित वारिश मोबाइल शॉप का मामला #ChitrakootIncident #ShopVandalism @chitrakootpol1
- Post by Sangeeta Anuragi1
- बांदा बबेरू ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई बैठक में जल जीवन मिशन की समस्याओं स्वास्थ्य शिक्षा और आंगनवाड़ी विभाग की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रियता उपस्थिति रही1
- Post by Mamta chaurasiya1
- *बांदा* - अतर्रा तहसील अंतर्गत बागे नदी तेरा ब खंड में अवैध खनन का मामला सामने आया है। समाजसेवी राहुल त्रिपाठी (राहुल बाबा) ने आरोप लगाया है कि पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से नदी के बीचों-बीच और किनारों पर 10 से 15 फीट गहरे जानलेवा गड्ढे कर दिए गए हैं। ये गड्ढे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और मवेशियों व इंसानों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। समाजसेवी राहुल ने कहा कि तेरा ब खदान में नदी की जलधारा को नष्ट किया जा रहा है ,और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल मशीनी खनन बंद नहीं हुआ और गड्ढों को नहीं भरा गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया बेखौफ हैं और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। अब जनता जवाब मांग रही है कि आखिर खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है।1
- बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हुई बर्बरता के विरोध में शांति पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका परिषद बांदा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। *प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा:* कांग्रेस नेता ने कहा कि लखनऊ में हुई बर्बरता शर्मनाक है और सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि लखनऊ में हुई बर्बरता की जांच की जाए और दोषियों को सजा दी जाए।4
- ग्राम दुरेडी मे हो रहा भव्य कथा का आयोजन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्राम दुरेडी जनपद बांदा में 13 फरवरी 2026 से चल रहा है आज 19 फरवरी को भागवत कथा का समापन तथा सुदामा चरित्र की कथा हुई जिससे ग्राम के सभी लोगों ने श्रवण किया कल 20 फरवरी को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है इस शुभ अवसर पर हमारे बांदा जनपद के समाजसेवी भाजपा नेता श्याममोहन धुरिया कथा के अंतिम दिन उपस्थित रहे उन्होंने कथा व्यास पर विराजमान आचार्य यगेश मिश्रा जी को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया आचार्य द्वारा भी समाजसेवी श्याममोहन धुरिया को व्यास गद्दी से आशीर्वाद दिया तथा सम्मानित किया और यह भी कहा कि ज्यादा कर धार्मिक सभी कामों में हमेशा उनकी उपस्थिति रहती है तन मन धन से हमेशा अच्छे अच्छे कार्य में रुचि लेना और धार्मिक कार्यों में पहुंचकर सम्मिलित होना यह बहुत ही बड़ा कार्य है जो इस समय सब कोई नहीं कर पाता इस शुभ अवसर पर संजय मिश्रा विक्की रोहित द्विवेदी1