logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पति की मौत के एक माह बाद सड़क हादसे में पत्नी की भी गई जान, चार बेटे-बेटी हुए अनाथ ।। मझौलिया। थाना क्षेत्र के सतभीड़वा दलित बस्ती वार्ड संख्या-14 में गुरुवार को सड़क हादसे में 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्व. बाला मांझी की पत्नी सियाती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब एक माह पूर्व ही बीमारी के कारण उसके पति की मौत हुई थी। अब पत्नी की भी सड़क दुर्घटना में मौत होने से उसके चार बेटे और एक बेटी बेसहारा हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सियाती देवी गुरुवार को घर बनाने के लिए एस्बेस्टस खरीदने दुकान जा रही थीं। इसी दौरान नानोसती-मझौलिया मुख्य मार्ग पर दलित बस्ती के समीप तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ऑटो और चालक की तलाश में जुटी है। पड़ोसी झापस मांझी ने बताया कि मृतका के चार बेटे धर्मेंद्र कुमार (18), मंदीप कुमार (13), मंजीत कुमार (10) और एक अन्य पुत्र तथा 15 वर्षीय बेटी धर्मशीला कुमारी हैं। पति की मौत के बाद अब मां के चले जाने से बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऑटो और चालक की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

पति की मौत के एक माह बाद सड़क हादसे में पत्नी की भी गई जान, चार बेटे-बेटी हुए अनाथ ।। मझौलिया। थाना क्षेत्र के सतभीड़वा दलित बस्ती वार्ड संख्या-14 में गुरुवार को सड़क हादसे में 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्व. बाला मांझी की पत्नी सियाती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब एक माह पूर्व ही बीमारी के कारण उसके पति

की मौत हुई थी। अब पत्नी की भी सड़क दुर्घटना में मौत होने से उसके चार बेटे और एक बेटी बेसहारा हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सियाती देवी गुरुवार को घर बनाने के लिए एस्बेस्टस खरीदने दुकान जा रही थीं। इसी दौरान नानोसती-मझौलिया मुख्य मार्ग पर दलित बस्ती के समीप तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक

ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ऑटो और चालक की तलाश में जुटी है। पड़ोसी झापस मांझी ने बताया कि मृतका के चार

बेटे धर्मेंद्र कुमार (18), मंदीप कुमार (13), मंजीत कुमार (10) और एक अन्य पुत्र तथा 15 वर्षीय बेटी धर्मशीला कुमारी हैं। पति की मौत के बाद अब मां के चले जाने से बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऑटो और चालक की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
    1
    साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर
साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।
एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील
चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    22 hrs ago
  • नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर गंभीर आरोप, सोनू जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए कई सवाल नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर सोनू जायसवाल के गंभीर आरोप, विकास कार्यों से लेकर खाद आवंटन और जमीन तक उठाए सवाल नरकटिया विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब लोजपा नेता सोनू कुमार जायसवाल उर्फ सोनू मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान विधायक विशाल शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए और विभिन्न मामलों को लेकर सवाल खड़े किए। सोनू जायसवाल का आरोप है कि विधायक जिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, उनमें कई योजनाएं पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत कराई गई थीं। उनका दावा है कि पुरानी स्वीकृत योजनाओं का अब उद्घाटन कर उसका श्रेय लिया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनू जायसवाल ने ठेकेदारों से कथित कमीशन, बनकटवा अस्पताल, खाद आवंटन, DAO से कथित लाखों रुपये की मांग, 10+2 कॉलेज भवन, पंचायत सरकार भवन, जनता चौक नाला, स्कूलों में नियुक्ति और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी कई सवाल उठाए। इन आरोपों के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का ही उद्घाटन किया जा रहा है? और इन आरोपों पर विधायक विशाल शाह तथा संबंधित विभाग की ओर से क्या जवाब सामने आता है? KSR BIHAR NEWS इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सोनू कुमार जायसवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर आधारित है। संबंधित विधायक या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर गंभीर आरोप, सोनू जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए कई सवाल
नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर सोनू जायसवाल के गंभीर आरोप, विकास कार्यों से लेकर खाद आवंटन और जमीन तक उठाए सवाल
नरकटिया विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब लोजपा नेता सोनू कुमार जायसवाल उर्फ सोनू मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान विधायक विशाल शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए और विभिन्न मामलों को लेकर सवाल खड़े किए।
सोनू जायसवाल का आरोप है कि विधायक जिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, उनमें कई योजनाएं पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत कराई गई थीं। उनका दावा है कि पुरानी स्वीकृत योजनाओं का अब उद्घाटन कर उसका श्रेय लिया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनू जायसवाल ने ठेकेदारों से कथित कमीशन, बनकटवा अस्पताल, खाद आवंटन, DAO से कथित लाखों रुपये की मांग, 10+2 कॉलेज भवन, पंचायत सरकार भवन, जनता चौक नाला, स्कूलों में नियुक्ति और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी कई सवाल उठाए।
इन आरोपों के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का ही उद्घाटन किया जा रहा है? और इन आरोपों पर विधायक विशाल शाह तथा संबंधित विभाग की ओर से क्या जवाब सामने आता है?
KSR BIHAR NEWS इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सोनू कुमार जायसवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर आधारित है। संबंधित विधायक या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • सुगौली के नगर क्षेत्र में महावीरी झंडा मेला को लेकर कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति रहेगी बन्द।विभाग ने जारी किया सिड्यूल।
    1
    सुगौली के नगर क्षेत्र में महावीरी झंडा मेला को लेकर कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति रहेगी बन्द।विभाग ने जारी किया सिड्यूल।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 day ago
  • आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं
    1
    आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है
लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई। इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    1
    गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे
रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई।
इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है।
अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार, 26 अगस्त 2026 को की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी हरेंद्र चौधरी, पिता बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की में छिपाकर रखी 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि योगापट्टी और नवलपुर थाना क्षेत्र से संबंधित शराब कांड में वह पहले एक-एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार, 26 अगस्त 2026 को की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी हरेंद्र चौधरी, पिता बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की में छिपाकर रखी 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि योगापट्टी और नवलपुर थाना क्षेत्र से संबंधित शराब कांड में वह पहले एक-एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    22 hrs ago
  • गोपालगंज ब्रेकिंग : #गोपालगंज के अखाड़ा जुलूस
    1
    गोपालगंज ब्रेकिंग  :  #गोपालगंज के अखाड़ा जुलूस
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज ब्रेकिंग : गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल से मिले साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है, मृतक की पहचान पुरानी चौक निवासी शिवजी के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई
    1
    गोपालगंज ब्रेकिंग  :  गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल से मिले साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है, मृतक की पहचान पुरानी चौक निवासी शिवजी के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.