गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई। इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई। इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
- [8/27, 7:52 PM] Amit Shukla A9bharat: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) प• चंपारण, बिहार के तत्वावधान में आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग बेतिया में ‘खेलो भारत संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके उपरांत आयोजित युवा संवाद में युवाओं ने खेल, युवा सहभागिता तथा भारत के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए और संवाद किया। इस अवसर पर बिहार की युवा स्पोर्ट्स आइकन बिंदिया कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। वहीं यूथ इन्फ्लुएंसर्स प्रिंस राज एवं अमृता कुशवाहा जी ने भी युवाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन बिहार के यूथ आइकन आदित्य मधुकर द्वारा किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने खेल एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सक्रिय सहभागिता की। संवाद के पश्चात उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने कहा कि मेरा युवा भारत (माई भारत) 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उनके व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले युवा अपनी प्रतिभा, विचार एवं आकांक्षाओं को सामने रखने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन से सीधे जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहा उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट-------शशांक मित्तल ( जिला युवा पदाधिकारी ) [8/27, 9:32 PM] ❤️❤️दादी मां❤️❤️: एक साथ छह बड़ी खबरें बेतिया और बगहा की * बगहा और कुमारबाग में हुआ ‘खेलो भारत संवाद’, युवाओं ने खेल और राष्ट्र निर्माण पर साझा किए विचार * चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य * नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का लिया जायजा * देवनगर में महारुद्राभिषेक यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़ * गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे * संत घाट को मिलेगा सुंदर और सुरक्षित लुक, 16.34 लाख से चहारदीवारी निर्माण शुरू1
- साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।1
- चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- बेतिया के लाल बाजार चौक पर यातायात हुआ बाधित। 27.08.2026. लाल बाजार चौक, जिला का केन्द्र माना जाता है और यहां धंटो धंटो तक जाम की व्यवस्था बनी रहती है। 27.08.2026.1
- जिवीका दिदीयो का बाषिँकबैठक स्वरोजगार से जुडकर आत्म निरभर बने नौतन के मंगलपुर मे बी पी एम बिपीन बिहारी पान्डे ने. जिवीका के साथ बैठक कर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दिया1
- त्रिशूल नदी में भूस्खलन से गंडक में बाढ़ की आशंका, भगवानपुर छरकी से पलायन तेज नौतन।अंचल के भगवानपुर छरकी दियरा क्षेत्र में गंडक नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह से चम्पारण तटबंध की ओर पलायन शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि त्रिशूल नदी में भूस्खलन की घटना के बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका जताई गई है।इसे लेकर दियरा क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीण चम्पारण तटबंध पर पहुंचकर साफ-सफाई करने के साथ झुग्गी-झोपड़ी बनाने में जुटे हैं। ग्रामीण अपने स्तर से प्लास्टिक खरीदकर अस्थायी आशियाना तैयार कर रहे हैं।कई परिवार जरूरी सामान लेकर तटबंध पर पहुंच गए हैं।इधर,उप प्रमुख अफसर हुसैन सहित पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र का भ्रमण कर पलायन कर रहे ग्रामीणों का जायजा लिया। उप प्रमुख ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक अंचल प्रशासन की ओर से तटबंध पर रहने वाले लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण अपने खर्च पर प्लास्टिक खरीदकर झुग्गी-झोपड़ी बनाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बताया कि त्रिशूल नदी में भूस्खलन की खबर के बाद गंडक में बाढ़ की आशंका को लेकर वे पहले से ही सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे हैं। दियरा क्षेत्र में पानी बढ़ने की स्थिति में परेशानी और बढ़ सकती है।उप प्रमुख अफसर हुसैन ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जल्द ही अंचल प्रशासन से बात की जाएगी। तटबंध पर पलायन कर रहे लोगों के लिए रोशनी, प्लास्टिक और भोजन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील किया गया है।4
- नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर गंभीर आरोप, सोनू जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए कई सवाल नरकटिया में विधायक विशाल शाह पर सोनू जायसवाल के गंभीर आरोप, विकास कार्यों से लेकर खाद आवंटन और जमीन तक उठाए सवाल नरकटिया विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब लोजपा नेता सोनू कुमार जायसवाल उर्फ सोनू मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान विधायक विशाल शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए और विभिन्न मामलों को लेकर सवाल खड़े किए। सोनू जायसवाल का आरोप है कि विधायक जिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, उनमें कई योजनाएं पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत कराई गई थीं। उनका दावा है कि पुरानी स्वीकृत योजनाओं का अब उद्घाटन कर उसका श्रेय लिया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनू जायसवाल ने ठेकेदारों से कथित कमीशन, बनकटवा अस्पताल, खाद आवंटन, DAO से कथित लाखों रुपये की मांग, 10+2 कॉलेज भवन, पंचायत सरकार भवन, जनता चौक नाला, स्कूलों में नियुक्ति और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी कई सवाल उठाए। इन आरोपों के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या पूर्व में स्वीकृत योजनाओं का ही उद्घाटन किया जा रहा है? और इन आरोपों पर विधायक विशाल शाह तथा संबंधित विभाग की ओर से क्या जवाब सामने आता है? KSR BIHAR NEWS इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सोनू कुमार जायसवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर आधारित है। संबंधित विधायक या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई। इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।1