Shuru
Apke Nagar Ki App…
Praveen Kumar
More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
- यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लाट में सबसे बड़ी अड़चन और सबसे बड़ा चेलेंज। मास्टर श्यौराज1
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ गाजियाबाद: सावन 2026 में, कावड़ यात्रा को लेकर, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, DCP ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी गाजियाबाद:- सावन का महीना शुरू होते ही कावड़ यात्रा को देखते हुए। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर में, यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। DCP ट्रैफिक ने बाइट में जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत रूप से मेरठ से गाजियाबाद आने वाला कावड़ मार्ग* सबसे प्रमुख है। कादराबाद से होकर मोदी नगर होते हुए नए बस अड्डे तक आता है। दूसरा मार्ग नहर पटरी है जिसमें जानी बॉर्डर से लेकर मुरादनगर तक कावड़िए आते हैं। इन दोनों मार्गों पर हैवी व्हीकल्स का मूवमेंट प्रतिबंधित कर दिया गया है। DCP ने बताया, "जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, मेरठ की तरफ से आने वाले मार्ग के लेफ्ट साइड को डेडीकेटेड कावड़ मार्ग बनाया जाएगा और राइट साइड पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।एक्सप्रेसवे को लेकर दिशा निर्देश DCP ने बताया किदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे* पर डार्क कवर के मूवमेंट के समय रूट को बंद किया जाएगा। *दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कावड़ मार्ग नहीं है और कावड़ियों के लिए प्रतिबंधित है। यह मार्ग आम जनता के लिए खुला है और इससे सहारनपुर, बागपत, देहरादून तक जाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों की 25 हजार रुपये चालान के डर को लेकर पूछे गए सवाल पर DCP ने स्पष्ट किया कि 25 हजार का चालान टू-व्हीलर्स पर लागू है, कारों पर नहीं। कारें इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकती हैं। 700 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक वालंटियर भी ड्यूटी पर DCP ने बताया कि कावड़ मार्ग पर लगभग 700 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक वालंटियर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। अभी तक ट्रैफिक जाम की कोई सूचना नहीं है, बस थोड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि कावड़ियों को सुरक्षित पहुंचाया जा सके।1
- मोदीनगर में नितिन मित्तल पर जानलेवा हमला, पिता का वीडियो वायरल, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग। गाजियाबाद :- मोदीनगर क्षेत्र में नितिन मित्तल पर कथित रूप से आधा दर्जन लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025 - 26 जुलाई माह की एक मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा । प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुये अभिभावकों से अपील की कि आप अपने बच्चों को समय अवश्य दें तथा प्रतिदिन उनका गृहकार्य भी अवश्य चैक करें ! बैठक में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को विद्यालय की प्रगति के साथ साथ छात्र /छात्राओं के लिये विभाग एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेकों लाभकारी योजनाओं से भी अवगत कराया ! अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की ! विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन के लिये अतिरिक्त आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था पर एक बार पुनः गम्भीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया जिसके लिये सभी अभिभावकों ने आर्थिक सहयोग करने का वादा भी किया है ताकि विद्यार्थिओं के लिये पठन पाठन में बाधा उत्पन्न न हो ! इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ! बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार , राजकुमार आर्य व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे !3
- बुलंदशहर: 12 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, ककोड इलाके में मची सनसनी बुलंदशहर फिर शर्मसार: 12 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद बेरहमी से हत्या, ककोड इलाके में मचा हड़कंप। 31 जुलाई से गायब थी 3rd क्लास की छात्रा: वैर रेलवे स्टेशन के पास मिला नग्न अवस्था में शव। परिजनों का गंभीर आरोप: दुष्कर्म के बाद मासूम की निर्मम हत्या, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का बयान: हर एंगल से जांच जारी, दोषियों को मिलेगी सख्त से सख्त सजा। ककोड क्षेत्र में दहशत: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी से इलाके में आक्रोश का माहौल। बुलंदशहर: थाना ककोड क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय मासूम (कक्षा 3 की छात्रा) का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 31 जुलाई से लापता थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलंदशहर टाइम्स न्यूज)1