Shuru
Apke Nagar Ki App…
केशव थलवाल के आरोप निकले निराधार पुलिस ने जाँच की पूरी लगभग छः माह पूर्व टिहरी गढ़वाल निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा था, उसको पुलिस द्वारा मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने टिहरी गढ़वाल ले जाया गया था, जहाँ पुलिस द्वारा उसे मारा पीटा गया, जूता चटवाया गया, और सर पर पेशाब की गयी, मामले की जाँच की गयी, पुलिस पर लगे आरोपों की जाँच भी पुलिस ने ही की और जाँच रिपोर्ट मे कुछ नहीं निकला !!
Dpk Chauhan
केशव थलवाल के आरोप निकले निराधार पुलिस ने जाँच की पूरी लगभग छः माह पूर्व टिहरी गढ़वाल निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा था, उसको पुलिस द्वारा मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने टिहरी गढ़वाल ले जाया गया था, जहाँ पुलिस द्वारा उसे मारा पीटा गया, जूता चटवाया गया, और सर पर पेशाब की गयी, मामले की जाँच की गयी, पुलिस पर लगे आरोपों की जाँच भी पुलिस ने ही की और जाँच रिपोर्ट मे कुछ नहीं निकला !!
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- आगामी चारधाम यात्रा और सीजन के दौरान धर्मनगरी में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगरनिगम अधिकारियों ने आज मध्य हरिद्वार क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान कुछ स्थानों पर विपक्ष के पार्षदों ने कार्रवाई का विरोध किया हालांकि निगम टीम ने किसी की नहीं सुनी।अब अतिक्रमण मुक्त स्थान पर पुनः अतिक्रमण न हो इसकी जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को सोंपी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि आनेवाले दिनों में सावन कांवड़ मेले तक करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे, उनके लिए व्यवस्थाएं बनाया जाना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, बाजारों में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान कनखल, ज्वालापुर हरिद्वार में लगातार जारी रहेगा। (- कुमार दुष्यंत)1
- लगभग छः माह पूर्व टिहरी गढ़वाल निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा था, उसको पुलिस द्वारा मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने टिहरी गढ़वाल ले जाया गया था, जहाँ पुलिस द्वारा उसे मारा पीटा गया, जूता चटवाया गया, और सर पर पेशाब की गयी, मामले की जाँच की गयी, पुलिस पर लगे आरोपों की जाँच भी पुलिस ने ही की और जाँच रिपोर्ट मे कुछ नहीं निकला !!1
- Post by A Bharat News 101
- HEGSETH: IRAN IS HUMILIATED BY RESCUE MISSION1
- गौ माता राष्ट्र माता के लिए सभी को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए पंडित पवन कृष्ण शास्त्री1
- The Aman Times अप्रैल माह में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड। बारिश के कारण जहां मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी जारी है। धाम में बर्फ की मोटी परत जमने से रास्तों को साफ करने और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां तैनात कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए कार्य करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। साथ ही, यात्रा मार्गों की मरम्मत, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन द्वारा लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है और मौसम सामान्य होते ही कार्यों में तेजी लाने की बात कही जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। 👉 चारधाम यात्रा से जुड़े यात्रियों और श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और यात्रा से पहले जरूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।1
- बिजनौर रोडवेज परिसर में खड़ी एक बस के भीतर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बस चालक का शव फंदे से लटका मिला, घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। बस संख्या UP 81BT 6614 में हुई इस घटना ने पूरे रोडवेज स्टाफ को झकझोर कर रख दिया, मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुश्तरक, थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जो बीते 4 अप्रैल से बिजनौर रोडवेज पर बस चला रहा था और इससे पहले मीरापुर से मुजफ्फरनगर रूट पर प्राइवेट बस चालक के तौर पर कार्यरत था। बुधवार सुबह जब कंडक्टर सलमान ने नियमित रूप से ड्यूटी के लिए धर्मेंद्र को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो उसे आशंका हुई, जिसके बाद वह बस के पास पहुंचा और अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए, धर्मेंद्र फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह विशेषकर पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं, करीब 15 वर्ष पहले हुई शादी के बाद अब यह घटना परिवार के लिए गहरे सदमे के रूप में सामने आई है, वहीं रोडवेज परिसर में भी इस घटना ने कर्मचारियों के बीच चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, जिसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- Post by Dpk Chauhan1