VBU में प्रधानमंत्री का युवा संवाद आज, नशा मुक्ति अभियान पर होगा वेबकास्ट हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ वेबकास्ट के माध्यम से इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम "नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कैंपेन-2026" के तहत आयोजित किया जा रहा है। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए कुलपति ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों, शोधार्थियों तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध संस्थानों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रतिभागियों को सुबह 8:45 बजे तक सभागार में पहुंचने और यथासंभव विभागीय पोशाक में आने को कहा गया है। शनिवार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम का सफल ट्रायल भी संपन्न हुआ।
VBU में प्रधानमंत्री का युवा संवाद आज, नशा मुक्ति अभियान पर होगा वेबकास्ट हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ वेबकास्ट के माध्यम से इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम "नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कैंपेन-2026" के तहत आयोजित किया जा रहा है। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी
तरह संकल्पित है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए कुलपति ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों, शोधार्थियों तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध संस्थानों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रतिभागियों को सुबह 8:45 बजे तक सभागार में पहुंचने और यथासंभव विभागीय पोशाक में आने को कहा गया है। शनिवार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम का सफल ट्रायल भी संपन्न हुआ।
- परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हजारीबाग | झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लगभग सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे जी ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, जिला मंत्री निरंजन मेहता, अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा तरुण कसेरा, राजेश चंद्रवंशी, राजेश यादव, विकास गुप्ता, राजेश ठाकुर, विनोद ओझा, चंदन सिहं, कटकमसांडी पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, दारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, गोविन्द यादव, दीपक मेहता, विकास गुप्ता, शशांक शेखर, बालकिशन कुमार राजेंद्र चंद्रवंशी, राकेश राय, दीपक प्रजापति, नरेश साहू, कामेश्वर रविदास, बिरजू रवि, दिलीप कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।1
- 1 साल से सर्वर डाउन या प्रशासनिक बहाना? मईया सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक में महिलाओं का हंगामा! 🚨 झारखंड की माताओं और बहनों के हक पर कब तक लगेगा 'सर्वर डाउन' का ताला? देखिए विष्णुगढ़ ब्लॉक परिसर से सच तक झारखंड न्यूज़ की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट! मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएँ लगातार ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी एक ही बात कहकर टाल रहे हैं कि सर्वर बंद है। हमारा सीधा सवाल: 👉 अगर 1 साल से पोर्टल बंद है, तो प्रशासन ने कोई लिखित नोटिस क्यों नहीं लगाया? 👉 क्या यह सिर्फ एक बहाना है या अधिकारियों की बड़ी लापरवाही? आप इस वीडियो को शेयर करें ताकि इन महिलाओं की आवाज सरकार और उच्च अधिकारियों तक पहुंचे! 1
- पत्थलगडा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मारंगी ने जीता उद्घाटन मैच पत्थलगड़ा/चतरा। आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुंबा पतरा और मारंगी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मारंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- भाजपा ने भर्ती घोटालों और पेपर लीक के विरोध में रातू बीडीओ को सौंपा ज्ञापन झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं की सक्रियता के विरोध में शनिवार को भाजपा पश्चिमी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई परीक्षाओं में धांधली हुई है। साथ ही, राज्य में पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं द्वारा सीटों की कथित खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू, केशव तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान खान, संजय महतो तथा सतीश दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।मौके पर मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू, केशव तिवारी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान खान, संजय महतो, सतीश दुबे के अलावा दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,130 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दी आवश्यक सलाह, समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति किया जागरूक स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : हर्ष अजमेरा नियमित जांच से समय रहते बीमारी की पहचान संभव : जया सिंह हजारीबाग | आरोग्यम अस्पताल परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 130 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं दर्द, पानी आना, खुजली, लालपन, धुंधला दिखाई देना तथा चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई। आज की बदलती जीवनशैली में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ लगातार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर नेत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सके। आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आंखों से संबंधित छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच से नेत्र संबंधी बीमारी की समय रहते पहचान की जा सकती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी से अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य सफल हुआ है। आरोग्यम अस्पताल आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।1
- रातु चापाटोली प्राथमिक विद्यालय के रिटायर शिक्षक को किया गया सम्मानित उम्मीद आस फाउंडेशन के संस्थापक एवं इंडियन डायनामिक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नौशाद आलम ने रातु प्रखंड के चापाटोली गांव में कार्यरत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मास्टर जब्बार को उनके 21 साला सेवा के बाद सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया । सभा को संबोधित करते हुए नौशाद आलम ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और दिलाने के लिए हमें हर संभव कोशिश करनी चाहिए । बच्चे बेहतर शिक्षा हासिल करेंगे तो उससे बेहतर समाज का निर्माण होगा शिक्षा ही एक मात्र साधन है जिससे देश के निर्माण को गढ़ा जा सकता है जब बच्चे शिक्षित होंगे तो आर्थिक ,सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी वे सुदृढ़ होंगे । सभा को संबोधित करते हुये नौशाद आलम ने कहा कि पांच क्लास तक के स्कूल में 50 से 60 बच्चे पढ़ाई करते है। स्कूल दो पारा शिक्षकों के भरोसे चल रहा था। मास्टर जब्बार के रिटायरमेंट के बाद वर्तमान में सिर्फ एक पारा शिक्षिका ही विद्यालय में कार्यरत हैं जिससे बच्चों के पठन-पाठन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं छात्रों का भविष्य पर खतरा साफ दिखाई दे रहा है। श्री आलम ने झारखंड सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस विद्यालय को कम से कम दो से तीन शिक्षक मुहैया कराने की मांग रखी है। सभा का संचालय रब्बानी अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जसीम अंसारी ने किया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से एक्स आर्मी अंजुम खान, जमील अख्तर अंसारी ,मुसर्रत परवीन (कार्यरत पारा शिक्षिका) , विक्रम उरांव ( बिजुलिया पंचायत के सरपंज) अब्दुल कयुम अंसारी , मजलुम अंसारी, लियाकत अंसारी, वरुण मुंडा, मनोज मुंडा, मनव्वर अंसारी, साबीर अंसारी के अलावे विद्यालय के छात्रों के साथ गांव के लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित थे1
- #कोडरमा: बिहार के चर्चित वैद्यजी पहुंचे कोडरमा!आज से प्रत्येक 2तारीख को koderma में इलाज करेंगे जड़ी बूटी से रोगों के इलाज के लिए उमड़ी भीड़! #कोडरमा #KodermaNews #jamuijila #कोडरमा: बिहार के चर्चित वैद्यजी पहुंचे कोडरमा!आज से प्रत्येक 2तारीख को koderma में इलाज करेंगे जड़ी बूटी से रोगों के इलाज के लिए उमड़ी भीड़! #कोडरमा #KodermaNews #jamuijila1
- बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार1