पत्थलगडा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मारंगी ने जीता उद्घाटन मैच पत्थलगड़ा/चतरा। आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुंबा पतरा और मारंगी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मारंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पत्थलगडा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मारंगी ने जीता उद्घाटन मैच पत्थलगड़ा/चतरा। आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुंबा पतरा और मारंगी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मारंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
- पत्थलगडा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मारंगी ने जीता उद्घाटन मैच पत्थलगड़ा/चतरा। आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुंबा पतरा और मारंगी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मारंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- इटखोरी में देखिए अपने आप को न्यूज चैनल बताने मां अंबे न्यूज और जीवन दुनिया कैसे बिना पैसा का न्यूज चलाता नहीं है बिकाऊ मीडिया1
- बीजेपी के द्वारा JPSC,JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर धरना और पैदल मार्च निकलकर धनबाद समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया धनबाद - भाजपा के द्वारा JPSC, JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना और पैदल मार्च निकला गया । यह धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च मेमको मोड़ से धनबाद समाहरणालय तक निकाला गया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक होने पर जिस प्रकार केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है उसी प्रकार jpsc के पेपर लीक होने पे झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । वही युवा बीजेपी धनबाद के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए और राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी jssc का पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप क्यों है ? जब केंद्र में नीट का पेपर लीक हुआ तो अकाउंटेबिलिटी की बात पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, क्या झारखंड में पेपर लीक की अकाउंटेबिलिटी सीएम लेंगे उन्हें इस्तीफा देना चाहिए । बाइट - चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - नित्यानंद मंडल अध्यक्ष युवा बीजेपी धनबाद बाइट - संजीव अग्रवाल, सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी समिति बीजेपी4
- *युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईएएस अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल बताएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र* जिला पुस्तकालय, हजारीबाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर *भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं को "How to Crack Competitive Exams" विषय पर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र एवं अपने अनुभव साझा करेंगी।* यह प्रेरक सत्र शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला पुस्तकालय, हजारीबाग (डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के निकट) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सही दिशा, प्रभावी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सफलता के लिए आवश्यक दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों को आईएएस अधिकारी से सीधे संवाद करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय ने जिले के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित होने और सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।2
- जंगली हाथियों के आतंक से आमजन ही नहीं, वन विभाग भी परेशान जंगली हाथियों के आतंक से आमजन ही नहीं, वन विभाग भी परेशान1
- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं! पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और संगठित माफिया के खिलाफ मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। संसद के दोनों सदनों ने कठोर कानून पारित कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। विश्वसनीय और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है-टास्क फोर्स का गठन, फास्ट ट्रैक व्यवस्था, राज्यों के सुझावों को शामिल करना और परीक्षा प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग। मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है- विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विकसित भारत के निर्माण के लिए हर आवश्यक कदम।1
- चतरा की बेटी मन्नत ने शूटिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास चार स्वर्ण पदक जीतकर बनीं स्टेट रैंक-1, जिले का बढ़ाया मान चतरा। चतरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की पुत्री मन्नत ने अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए झारखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट रैंक-1 हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चतरा जिले में खुशी का माहौल है। पश्चिम बंगाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मन्नत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लगातार बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्टेट रैंक-1 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे चतरा जिले का नाम रोशन किया। मन्नत की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि मन्नत आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगी। चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने अपनी पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मन्नत की इस सफलता से जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।1
- Rahul Gandhi Ko uthakar Le Gaye police Narendra Modi house per baethe tha Rahul Gandhi ko road per gashit te huve le gaya police orr jel me bam kar diya1