logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामनवमी में डीजे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने ये कहा ....👇 हजारीबाग रामनवमी की परंपरा पर कोई सवाल नहीं, पूर्ण वैभव के साथ बजेगा गाजा-बाजा: मनीष जायसवाल हजारीबाग रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।

5 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
5 hrs ago

रामनवमी में डीजे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने ये कहा ....👇 हजारीबाग रामनवमी की परंपरा पर कोई सवाल नहीं, पूर्ण वैभव के साथ बजेगा गाजा-बाजा: मनीष जायसवाल हजारीबाग रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने अध्यक्ष* हजारीबाग: शहर के ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा प्रांगण में शनिवार को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सतर्कता और चुनाव संचालन समिति की सक्रियता के कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में कुल 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव तथा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे समय मतदान स्थल पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सर्वाधिक 97 मत प्राप्त हुए। वहीं मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 60 मत, पुरुषोत्तम पाण्डेय को 35 मत, दीप प्रकाश नारायण को 29 मत, अजय दास को 10 मत तथा दीपक देवराज को 2 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 37 मतों से पराजित करते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी मतदाताओं और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के लोगों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग आने वाले सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य निशांत प्रधान, लब्बू गुप्ता, रवि पाण्डेय और बप्पी करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।
    2
    रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने अध्यक्ष*
हजारीबाग: शहर के ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा प्रांगण में शनिवार को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।
चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सतर्कता और चुनाव संचालन समिति की सक्रियता के कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव में कुल 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव तथा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे समय मतदान स्थल पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा।
मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सर्वाधिक 97 मत प्राप्त हुए। वहीं मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 60 मत, पुरुषोत्तम पाण्डेय को 35 मत, दीप प्रकाश नारायण को 29 मत, अजय दास को 10 मत तथा दीपक देवराज को 2 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 37 मतों से पराजित करते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। 
विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी मतदाताओं और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के लोगों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग आने वाले सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य निशांत प्रधान, लब्बू गुप्ता, रवि पाण्डेय और बप्पी करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • मिशन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर; परिजनों ने की कार्रवाई की मांग विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में स्थित संत कोलंबस मिशन अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इचाक प्रखंड के मोक्तमा गांव की निवासी नैना कुमारी गर्भावस्था के दौरान अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की जगह ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिलाया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जब परिजन दोबारा महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज शुरू करने से पहले 50 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार और अस्पताल के डॉक्टरों के बीच तीखी बहस और हंगामा हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर युवा नेता गौतम कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई तथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग जिला प्रशासन से की। वहीं एक कांग्रेस नेत्री ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारीबाग में मिशन अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है, जहां मरीजों से अनाप-शनाप बिल बनाकर पैसे की वसूली की जाती है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार से ऑपरेशन और अन्य सुविधाओं के नाम पर अब तक करीब एक लाख रुपये लिए जा चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के पेट में ऑपरेशन के बाद गोले जैसा उभार हो गया है और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल द्वारा लिया गया पैसा वापस नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हजारों लोगों के साथ अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
    4
    मिशन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर; परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट 
हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में स्थित संत कोलंबस मिशन अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इचाक प्रखंड के मोक्तमा गांव की निवासी नैना कुमारी गर्भावस्था के दौरान अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की जगह ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिलाया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जब परिजन दोबारा महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज शुरू करने से पहले 50 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार और अस्पताल के डॉक्टरों के बीच तीखी बहस और हंगामा हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर युवा नेता गौतम कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई तथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग जिला प्रशासन से की। वहीं एक कांग्रेस नेत्री ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारीबाग में मिशन अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है, जहां मरीजों से अनाप-शनाप बिल बनाकर पैसे की वसूली की जाती है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार से ऑपरेशन और अन्य सुविधाओं के नाम पर अब तक करीब एक लाख रुपये लिए जा चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के पेट में ऑपरेशन के बाद गोले जैसा उभार हो गया है और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल द्वारा लिया गया पैसा वापस नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हजारों लोगों के साथ अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • मुझे झारखंड की चिंता है, बिहार-गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू हो, हर दिन 10 से 12 युवा शराब के वजह से मारे जा रहे हैं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और शहीद निर्मल महतो जी भी शराब सेवन के विरोधी थे...
    1
    मुझे झारखंड की चिंता है, बिहार-गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू हो, हर दिन 10 से 12 युवा शराब के वजह से मारे जा रहे हैं, 
दिशोम गुरु शिबू  सोरेन जी और शहीद निर्मल महतो जी भी शराब सेवन के विरोधी थे...
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Md Javed Ansari
    1
    Post by Md Javed Ansari
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • 21 March 2024 New Delhi dekhiae video ki puri report mein rongte khade ho jaenge....
    1
    21 March 2024 New Delhi dekhiae video ki puri report mein rongte khade ho jaenge....
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • तकनीक सिर्फ चालान के लिए क्यों? 🤔 #speech #realityshow #loksabha #dailythoughts #shorts
    1
    तकनीक सिर्फ चालान के लिए क्यों? 🤔 #speech #realityshow #loksabha #dailythoughts #shorts
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • Post by Er Mohmd Ajruddin
    1
    Post by Er Mohmd Ajruddin
    user_Er Mohmd Ajruddin
    Er Mohmd Ajruddin
    Software Developer केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
  • विवाहिता की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
    1
    विवाहिता की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.