logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
1 hr ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग रामनवमी की परंपरा पर कोई सवाल नहीं, पूर्ण वैभव के साथ बजेगा गाजा-बाजा: मनीष जायसवाल हजारीबाग रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।
    1
    हजारीबाग रामनवमी की परंपरा पर कोई सवाल नहीं, पूर्ण वैभव के साथ बजेगा गाजा-बाजा: मनीष जायसवाल
हजारीबाग
रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा।
प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रामनवमी में डीजे को लेकर सांसद मनीष जायसवाल जी ने ये कहा
    1
    रामनवमी में डीजे को लेकर सांसद  मनीष जायसवाल जी ने ये कहा
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • -- हम का लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है: हरे कृष्ण महाराज  -- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है: शमीम अख्तर  -- हजारीबाग से संगठन विस्तार की शुरुआत -- दावत-ए-इफ्तार और इंटरनेशनल रामनवमी में भागीदारी का ऐलान -- हजारीबाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) (HAM- S)ने झारखंड में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। गया के रास्ते हजारीबाग से संगठनात्मक अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड राज्य में आने वाले चुनाव में ‘हम’ अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन करेगा। रविवार को हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सेक्युलर पार्टी है, जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के बैनर तले हजारीबाग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बीते शुक्रवार को किया गया जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की। हम पार्टी के द्वारा आयोजित इस दावत ए इफ्तार में सभी वर्ग समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके साथ ही हजारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व में भी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होकर रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाने का काम करेंगे। कमाल परवेज ने कहा कि झारखंड में विकास से इतर राजनीति हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए, वे लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं देने की बात कहकर रामभक्तों के उत्साह को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो ओछी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने झारखंड में हम पार्टी के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देने वाली है। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘हम’ का दम दिखेगा। मिडिया से मुखातिब होते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी का विजन पूरी तरह स्पष्ट है। उनका लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को एमएसएमई से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है और युवाओं को रोजगार और विकास से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।  वहीं पार्टी के झारखंड संगठन सचिव शमीम अख्तर ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर पार्टी झारखंड राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘हम’ की युवा शक्ति झारखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
    1
    -- 
हम का लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है: हरे कृष्ण महाराज 
-- 
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है: शमीम अख्तर 
-- 
हजारीबाग से संगठन विस्तार की शुरुआत
-- 
दावत-ए-इफ्तार और इंटरनेशनल रामनवमी में भागीदारी का ऐलान
-- 
हजारीबाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) (HAM- S)ने झारखंड में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। गया के रास्ते हजारीबाग से संगठनात्मक अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड राज्य में आने वाले चुनाव में ‘हम’ अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन करेगा।
रविवार को हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सेक्युलर पार्टी है, जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के बैनर तले हजारीबाग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बीते शुक्रवार को किया गया जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की। हम पार्टी के द्वारा आयोजित इस दावत ए इफ्तार में सभी वर्ग समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके साथ ही हजारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व में भी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होकर रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाने का काम करेंगे।
कमाल परवेज ने कहा कि झारखंड में विकास से इतर राजनीति हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए, वे लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं देने की बात कहकर रामभक्तों के उत्साह को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो ओछी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने झारखंड में हम पार्टी के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देने वाली है। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘हम’ का दम दिखेगा।
मिडिया से मुखातिब होते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी का विजन पूरी तरह स्पष्ट है। उनका लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को एमएसएमई से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है और युवाओं को रोजगार और विकास से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। 
वहीं पार्टी के झारखंड संगठन सचिव शमीम अख्तर ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर पार्टी झारखंड राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगी।
प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘हम’ की युवा शक्ति झारखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर सांसद द्वारा किए गए एक पोस्ट पर विशेष समुदाय के एक युवक ने अमर्यादित कमेंट कर दिया, जिससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सांसद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। सांसद के संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
    3
    हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर सांसद द्वारा किए गए एक पोस्ट पर विशेष समुदाय के एक युवक ने अमर्यादित कमेंट कर दिया, जिससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही जा रही है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सांसद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं।
सांसद के संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का झारखंड में मजबूत दस्तक! बुथ स्तर पर पार्टी मज़बूत की तैयारी
    1
    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का झारखंड में मजबूत दस्तक! बुथ स्तर पर पार्टी मज़बूत की तैयारी
    user_SB Live Hindi
    SB Live Hindi
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • स्कूल कैंपस में ‘पुलिस’ लिखी कार का कहर – 3 साल के मासूम आयुष कुमार की दर्दनाक मौत”BreakingNews #Jamshedpur #JharkhandNews #BurmaMines #KhalsaSchool #AyushKumar #AccidentNews #PoliceCar #CCTVFootage #JharkhandSavera24 #TrendingNews #LocalNews
    1
    स्कूल कैंपस में ‘पुलिस’ लिखी कार का कहर – 3 साल के मासूम आयुष कुमार की दर्दनाक मौत”BreakingNews
#Jamshedpur
#JharkhandNews
#BurmaMines
#KhalsaSchool
#AyushKumar
#AccidentNews
#PoliceCar
#CCTVFootage
#JharkhandSavera24
#TrendingNews
#LocalNews
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • रामनवमी में DJ को लेकर हज़ारीबाग़ रामनवमी महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने क्या कहा सुनिए #yoga #viral
    1
    रामनवमी में DJ को लेकर हज़ारीबाग़ रामनवमी महासमिति अध्यक्ष लड्डू यादव ने क्या कहा सुनिए #yoga #viral
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • #BreakingNews #Jamshedpur #JharkhandNews #BurmaMines #KhalsaSchool #AyushKumar #AccidentNews #PoliceCar #CCTVFootage #JharkhandSavera24 #TrendingNews #LocalNews
    1
    #BreakingNews
#Jamshedpur
#JharkhandNews
#BurmaMines
#KhalsaSchool
#AyushKumar
#AccidentNews
#PoliceCar
#CCTVFootage
#JharkhandSavera24
#TrendingNews
#LocalNews
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने अध्यक्ष* हजारीबाग: शहर के ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा प्रांगण में शनिवार को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सतर्कता और चुनाव संचालन समिति की सक्रियता के कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में कुल 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव तथा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे समय मतदान स्थल पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सर्वाधिक 97 मत प्राप्त हुए। वहीं मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 60 मत, पुरुषोत्तम पाण्डेय को 35 मत, दीप प्रकाश नारायण को 29 मत, अजय दास को 10 मत तथा दीपक देवराज को 2 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 37 मतों से पराजित करते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी मतदाताओं और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के लोगों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग आने वाले सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य निशांत प्रधान, लब्बू गुप्ता, रवि पाण्डेय और बप्पी करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।
    2
    रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने अध्यक्ष*
हजारीबाग: शहर के ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा प्रांगण में शनिवार को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।
चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सतर्कता और चुनाव संचालन समिति की सक्रियता के कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव में कुल 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव तथा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे समय मतदान स्थल पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा।
मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सर्वाधिक 97 मत प्राप्त हुए। वहीं मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 60 मत, पुरुषोत्तम पाण्डेय को 35 मत, दीप प्रकाश नारायण को 29 मत, अजय दास को 10 मत तथा दीपक देवराज को 2 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 37 मतों से पराजित करते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। 
विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी मतदाताओं और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के लोगों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग आने वाले सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य निशांत प्रधान, लब्बू गुप्ता, रवि पाण्डेय और बप्पी करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.