हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाने में FIR दर्ज हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर सांसद द्वारा किए गए एक पोस्ट पर विशेष समुदाय के एक युवक ने अमर्यादित कमेंट कर दिया, जिससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सांसद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। सांसद के संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाने में FIR दर्ज हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर सांसद द्वारा किए गए एक पोस्ट पर विशेष समुदाय के एक युवक ने अमर्यादित कमेंट
कर दिया, जिससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सांसद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस
तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। सांसद के संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
- User6269Koderma, Jharkhand😡5 hrs ago
- हजारीबाग (हजारीबाग )। रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।1
- *हजारीबाग*:-NTPC Limited की परियोजनाओं में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां Ritwik Projects Pvt. Ltd. और BGR Mining & Infra Limited पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड में गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये कंपनियां मनमानी तरीके से कार्य कर रही हैं और भारी धूल प्रदूषण फैला रही हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कोयला ढुलाई और खनन कार्य के दौरान इतनी धूल उड़ती है कि कई गांवों में लोगों को घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में पगार, जोरदाग, चट्टी बरियातू, नावाडीह, काबेद, बालेदेवरी, पांडु, बसरिया और बेंगवरी शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि दिन-रात उड़ने वाली धूल से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रदूषण के कारण ग्रामीणों में टीबी, सांस की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियां केवल खनन और मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन आसपास के गांवों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की कोई चिंता नहीं कर रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट होने के बावजूद अभी तक इलाके में कोई स्थायी चिकित्सालय तक नहीं बनाया गया है। इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों से मांग की है कि प्रदूषण पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव हो और क्षेत्र में एक बेहतर अस्पताल का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- हजारीबाग | पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के युवा प्रकोष्ठ की ओर से हजारीबाग में भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी के कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। इस मौके पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज पटना से हजारीबाग पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना कौमी एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें इंसानियत, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की सबसे बड़ी ताकत उसकी समावेशी सोच और गंगा-जमुनी तहज़ीब है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे देश की खूबसूरती है कि रमज़ान की तैयारियां हरे कृष्ण जी करते हैं और होली मिलन कमाल परवेज करते हैं। यही भारत की असली पहचान है। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि उन्होंने हमेशा रमज़ान और इफ्तार के इस पवित्र अवसर को सम्मान के साथ मनाया है। उन्होंने बताया कि फौज में सेवा के दौरान उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की असली भावना को करीब से देखा, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग मिलकर देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए शमीम अख्तर का विशेष धन्यवाद किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रोहित सिन्हा के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ के गार्जियन रविंद्र बावा भी पटना से कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम के अंत में हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। यह देश की गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसे कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम हमेशा भाई-भाई रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश में अमन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की।1
- रामनवमी में डीजे को लेकर सांसद मनीष जायसवाल जी ने ये कहा1
- -- हम का लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है: हरे कृष्ण महाराज -- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है: शमीम अख्तर -- हजारीबाग से संगठन विस्तार की शुरुआत -- दावत-ए-इफ्तार और इंटरनेशनल रामनवमी में भागीदारी का ऐलान -- हजारीबाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) (HAM- S)ने झारखंड में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। गया के रास्ते हजारीबाग से संगठनात्मक अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड राज्य में आने वाले चुनाव में ‘हम’ अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन करेगा। रविवार को हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सेक्युलर पार्टी है, जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के बैनर तले हजारीबाग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बीते शुक्रवार को किया गया जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की। हम पार्टी के द्वारा आयोजित इस दावत ए इफ्तार में सभी वर्ग समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके साथ ही हजारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व में भी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होकर रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाने का काम करेंगे। कमाल परवेज ने कहा कि झारखंड में विकास से इतर राजनीति हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए, वे लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं देने की बात कहकर रामभक्तों के उत्साह को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो ओछी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने झारखंड में हम पार्टी के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देने वाली है। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘हम’ का दम दिखेगा। मिडिया से मुखातिब होते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी का विजन पूरी तरह स्पष्ट है। उनका लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को एमएसएमई से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है और युवाओं को रोजगार और विकास से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं पार्टी के झारखंड संगठन सचिव शमीम अख्तर ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर पार्टी झारखंड राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘हम’ की युवा शक्ति झारखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।1
- हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal के फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर सांसद द्वारा किए गए एक पोस्ट पर विशेष समुदाय के एक युवक ने अमर्यादित कमेंट कर दिया, जिससे हिंदू आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सांसद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। सांसद के संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।3
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का झारखंड में मजबूत दस्तक! बुथ स्तर पर पार्टी मज़बूत की तैयारी1
- हजारीबाग रामनवमी की परंपरा पर कोई सवाल नहीं, पूर्ण वैभव के साथ बजेगा गाजा-बाजा: मनीष जायसवाल हजारीबाग रामनवमी के पावन अवसर पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में पिछले 100 से ऊपर सालों से परंपरागत तरीके से जो गाजा-बाजा होता है, वह बजते आ रहा है। यह प्रश्न ही बेकार है कि डीजे बजेगा कि नहीं बजेगा। शत-प्रतिशत, हर साल जैसे होता है, वैसा ही होगा। प्रशासनिक बंदिशों और सरकारी निर्देशों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था का मार्ग सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपना काम है, सरकार अपना काम करती है और जो धर्म के लोग हैं, जो धर्म का पालन करने वाले हैं, धर्म के मानने वाले लोग हैं उनका अपना धर्म है और वे उस धर्म का ही पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रिस्पांसिबिलिटी के साथ आपको कह सकता हूँ कि पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रामनवमी के उपलक्ष्य में जो गाजा-बाजा बजता है, वह पूर्ण वैभव के साथ बजेगा और रामनवमी संपन्न होगा। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है।1