झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘हम’ का दम दिखेगा: कमाल परवेज -- हम का लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है: हरे कृष्ण महाराज -- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है: शमीम अख्तर -- हजारीबाग से संगठन विस्तार की शुरुआत -- दावत-ए-इफ्तार और इंटरनेशनल रामनवमी में भागीदारी का ऐलान -- हजारीबाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) (HAM- S)ने झारखंड में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। गया के रास्ते हजारीबाग से संगठनात्मक अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि झारखंड राज्य में आने वाले चुनाव में ‘हम’ अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन करेगा। रविवार को हजारीबाग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक सेक्युलर पार्टी है, जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के बैनर तले हजारीबाग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बीते शुक्रवार को किया गया जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर सामाजिक समरसता की मिसाल कायम की। हम पार्टी के द्वारा आयोजित इस दावत ए इफ्तार में सभी वर्ग समुदाय के लोग शामिल हुए। इसके साथ ही हजारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व में भी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होकर रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाने का काम करेंगे। कमाल परवेज ने कहा कि झारखंड में विकास से इतर राजनीति हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए, वे लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं देने की बात कहकर रामभक्तों के उत्साह को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो ओछी राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने झारखंड में हम पार्टी के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देने वाली है। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में ‘हम’ का दम दिखेगा। मिडिया से मुखातिब होते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी का विजन पूरी तरह स्पष्ट है। उनका लक्ष्य विकास को गति देना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को एमएसएमई से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है और युवाओं को रोजगार और विकास से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं पार्टी के झारखंड संगठन सचिव शमीम अख्तर ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर पार्टी झारखंड राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘हम’ की युवा शक्ति झारखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।

- रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने अध्यक्ष* हजारीबाग: शहर के ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा प्रांगण में शनिवार को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सतर्कता और चुनाव संचालन समिति की सक्रियता के कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में कुल 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव तथा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे समय मतदान स्थल पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सर्वाधिक 97 मत प्राप्त हुए। वहीं मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 60 मत, पुरुषोत्तम पाण्डेय को 35 मत, दीप प्रकाश नारायण को 29 मत, अजय दास को 10 मत तथा दीपक देवराज को 2 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 37 मतों से पराजित करते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी मतदाताओं और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के लोगों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग आने वाले सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य निशांत प्रधान, लब्बू गुप्ता, रवि पाण्डेय और बप्पी करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।2
- मिशन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर; परिजनों ने की कार्रवाई की मांग विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में स्थित संत कोलंबस मिशन अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इचाक प्रखंड के मोक्तमा गांव की निवासी नैना कुमारी गर्भावस्था के दौरान अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की जगह ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिलाया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जब परिजन दोबारा महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज शुरू करने से पहले 50 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार और अस्पताल के डॉक्टरों के बीच तीखी बहस और हंगामा हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर युवा नेता गौतम कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई तथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग जिला प्रशासन से की। वहीं एक कांग्रेस नेत्री ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारीबाग में मिशन अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है, जहां मरीजों से अनाप-शनाप बिल बनाकर पैसे की वसूली की जाती है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार से ऑपरेशन और अन्य सुविधाओं के नाम पर अब तक करीब एक लाख रुपये लिए जा चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के पेट में ऑपरेशन के बाद गोले जैसा उभार हो गया है और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल द्वारा लिया गया पैसा वापस नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हजारों लोगों के साथ अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।4
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- मुझे झारखंड की चिंता है, बिहार-गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू हो, हर दिन 10 से 12 युवा शराब के वजह से मारे जा रहे हैं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और शहीद निर्मल महतो जी भी शराब सेवन के विरोधी थे...1
- Post by Md Javed Ansari1
- 21 March 2024 New Delhi dekhiae video ki puri report mein rongte khade ho jaenge....1
- तकनीक सिर्फ चालान के लिए क्यों? 🤔 #speech #realityshow #loksabha #dailythoughts #shorts1
- Post by Er Mohmd Ajruddin1
- विवाहिता की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप1