*केरेडारी प्रखंड में धूल प्रदूषण से ग्रामीण परेशान, एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनियों पर मनमानी का आरोप* *हजारीबाग*:-NTPC Limited की परियोजनाओं में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां Ritwik Projects Pvt. Ltd. और BGR Mining & Infra Limited पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड में गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ये कंपनियां मनमानी तरीके से कार्य कर रही हैं और भारी धूल प्रदूषण फैला रही हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कोयला ढुलाई और खनन कार्य के दौरान इतनी धूल उड़ती है कि कई गांवों में लोगों को घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में पगार, जोरदाग, चट्टी बरियातू, नावाडीह, काबेद, बालेदेवरी, पांडु, बसरिया और बेंगवरी शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि दिन-रात उड़ने वाली धूल से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रदूषण के कारण ग्रामीणों में टीबी, सांस की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियां केवल खनन और मुनाफे पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन आसपास के गांवों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की कोई चिंता नहीं कर रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट होने के बावजूद अभी तक इलाके में कोई स्थायी चिकित्सालय तक नहीं बनाया गया है। इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों से मांग की है कि प्रदूषण पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव हो और क्षेत्र में एक बेहतर अस्पताल का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

- रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, करण यादव उर्फ लड्डू यादव बने अध्यक्ष* हजारीबाग: शहर के ऐतिहासिक बड़ा अखाड़ा प्रांगण में शनिवार को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अखाड़ों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान स्थल पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सतर्कता और चुनाव संचालन समिति की सक्रियता के कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में कुल 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव तथा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। पूरे समय मतदान स्थल पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सर्वाधिक 97 मत प्राप्त हुए। वहीं मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 60 मत, पुरुषोत्तम पाण्डेय को 35 मत, दीप प्रकाश नारायण को 29 मत, अजय दास को 10 मत तथा दीपक देवराज को 2 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष यादव उर्फ चरका यादव को 37 मतों से पराजित करते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। विजय के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने सभी मतदाताओं और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के लोगों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग आने वाले सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति के सदस्य निशांत प्रधान, लब्बू गुप्ता, रवि पाण्डेय और बप्पी करण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।2
- मिशन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर; परिजनों ने की कार्रवाई की मांग विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में स्थित संत कोलंबस मिशन अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इचाक प्रखंड के मोक्तमा गांव की निवासी नैना कुमारी गर्भावस्था के दौरान अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की जगह ऑपरेशन कर बच्चे को जन्म दिलाया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर जब परिजन दोबारा महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज शुरू करने से पहले 50 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार और अस्पताल के डॉक्टरों के बीच तीखी बहस और हंगामा हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर युवा नेता गौतम कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई तथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग जिला प्रशासन से की। वहीं एक कांग्रेस नेत्री ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारीबाग में मिशन अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है, जहां मरीजों से अनाप-शनाप बिल बनाकर पैसे की वसूली की जाती है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार से ऑपरेशन और अन्य सुविधाओं के नाम पर अब तक करीब एक लाख रुपये लिए जा चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला के पेट में ऑपरेशन के बाद गोले जैसा उभार हो गया है और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल द्वारा लिया गया पैसा वापस नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हजारों लोगों के साथ अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।4
- मैलाटांड़ डंपिंग यार्ड में आग लग गया था ।आग बुझाने पहुंची दमकल टीम..1
- __ हजारीबाग की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी परंपरा को और भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा: लड्डू यादव -- हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी महासमिति 2026 के अध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में 97 मत पाकर लड्डू यादव ने शानदार जीत दर्ज की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चरका यादव को 37 मतों से पराजित किया जीत की खुशी में समर्थकों से समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। राम भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा जय श्री राम के नारों से पूरा अखाड़ा परिसर गूंजायमान हो उठा। जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हजारीबाग की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामनवमी परंपरा को और भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- मुझे झारखंड की चिंता है, बिहार-गुजरात की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू हो, हर दिन 10 से 12 युवा शराब के वजह से मारे जा रहे हैं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और शहीद निर्मल महतो जी भी शराब सेवन के विरोधी थे...1
- तकनीक सिर्फ चालान के लिए क्यों? 🤔 #speech #realityshow #loksabha #dailythoughts #shorts1
- Post by Md Javed Ansari1
- 21 March 2024 New Delhi dekhiae video ki puri report mein rongte khade ho jaenge....1