logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, जनप्रतिनिधियों की रही खास मौजूदगी गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर जयदेवराम में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष इलेक्ट पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डीपी गंगवार, उमेश कठेरिया, जिला पंचायत प्रत्याशी एवं संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, मोहित अवस्थी प्रदेश मंत्री, सुमित अवस्थी मंडल संगठन मंत्री, प्रदीप शर्मा (गौ रक्षा दल), विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह एवं समाजसेवी नीरज गंगवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा “जय भीम” पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथियों को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

5 hrs ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, जनप्रतिनिधियों की रही खास मौजूदगी गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर जयदेवराम में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष इलेक्ट पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डीपी गंगवार, उमेश कठेरिया, जिला पंचायत प्रत्याशी एवं संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, मोहित अवस्थी प्रदेश मंत्री, सुमित अवस्थी मंडल संगठन मंत्री, प्रदीप शर्मा (गौ रक्षा दल), विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह एवं समाजसेवी नीरज गंगवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा “जय भीम” पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथियों को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर जयदेवराम में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष इलेक्ट पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डीपी गंगवार, उमेश कठेरिया, जिला पंचायत प्रत्याशी एवं संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, मोहित अवस्थी प्रदेश मंत्री, सुमित अवस्थी मंडल संगठन मंत्री, प्रदीप शर्मा (गौ रक्षा दल), विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह एवं समाजसेवी नीरज गंगवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा “जय भीम” पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथियों को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।
    1
    गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर जयदेवराम में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष इलेक्ट पूर्व प्रत्याशी 130 विधानसभा बीसलपुर एवं समाजसेवी डॉ. डीपी गंगवार, उमेश कठेरिया, जिला पंचायत प्रत्याशी एवं संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा के महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, मोहित अवस्थी प्रदेश मंत्री, सुमित अवस्थी मंडल संगठन मंत्री, प्रदीप शर्मा (गौ रक्षा दल), विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, तहसील मीडिया प्रभारी गुरपाल सिंह एवं समाजसेवी नीरज गंगवार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा “जय भीम” पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है।
अंत में ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथियों को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाबासाहेब के विचारों को साकार करता नया उत्तर प्रदेश!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आ
    1
    बाबासाहेब के विचारों को साकार करता नया उत्तर प्रदेश!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आ
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #डॉक्टर अनीस बेग ने पुष्प वर्षा और सेवा भाव से मनाया अंबेडकर महोत्सव बांटी मिठाईयां नवेल्टी चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब बरेली। भारत रत्न बाबा साहेब डॉकटर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर नाथ नगरी बरेली में अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉकटर अनीस बेग द्वारा सिविल लाइंस स्थित नवेल्टी चौराहे पर एक भव्य सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन के माध्यम से जहाँ एक ओर बाबा साहेब के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एकता, समरसता और निस्वार्थ सेवा का अनूठा उदाहरण भी पेश किया गया।#
    1
    #डॉक्टर अनीस बेग ने पुष्प वर्षा और सेवा भाव से मनाया अंबेडकर महोत्सव बांटी मिठाईयां नवेल्टी चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब
बरेली। भारत रत्न बाबा साहेब डॉकटर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर नाथ नगरी बरेली में अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉकटर अनीस बेग द्वारा सिविल लाइंस स्थित नवेल्टी चौराहे पर एक भव्य सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन के माध्यम से जहाँ एक ओर बाबा साहेब के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एकता, समरसता और निस्वार्थ सेवा का अनूठा उदाहरण भी पेश किया गया।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर, मैं हूं शहाबुद्दीन और मेरे साथ हैं कैमरामैन अभिनय रस्तोगी। खबर बरेली से— आज 14 अप्रैल 2026 को समाजसेवी पहल के तहत वरिष्ठ समाजवादी नेता ऋषिपाल पहाड़िया और पूर्व प्रत्याशी पुष्पलता पहाड़िया द्वारा एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 135 जरूरतमंद महिलाओं को 135 साड़ियां और सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल की जमकर सराहना की। आयोजकों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, डॉ. अनीस बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। वहीं मुख्य रूप से पुष्पलता पहाड़िया, अफगान, सुरेंद्र सोनकर, जतिन ऋषि, मंजीत दिवाकर, सिद्धार्थ ऋषि, प्रेम लता और वंश पुष्पेश समेत सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता और सेवा भावना से भरपूर रहा, जहां जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कैमरामैन अभिनय रस्तोगी के साथ, शहाबुद्दीन, हिंदुस्तान खबर, बरेली।
    1
    नमस्कार,
आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर, मैं हूं शहाबुद्दीन और मेरे साथ हैं कैमरामैन अभिनय रस्तोगी।
खबर बरेली से—
आज 14 अप्रैल 2026 को समाजसेवी पहल के तहत वरिष्ठ समाजवादी नेता ऋषिपाल पहाड़िया और पूर्व प्रत्याशी पुष्पलता पहाड़िया द्वारा एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 135 जरूरतमंद महिलाओं को 135 साड़ियां और सूट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल की जमकर सराहना की। आयोजकों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, डॉ. अनीस बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
वहीं मुख्य रूप से पुष्पलता पहाड़िया, अफगान, सुरेंद्र सोनकर, जतिन ऋषि, मंजीत दिवाकर, सिद्धार्थ ऋषि, प्रेम लता और वंश पुष्पेश समेत सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता और सेवा भावना से भरपूर रहा, जहां जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
कैमरामैन अभिनय रस्तोगी के साथ,
शहाबुद्दीन, हिंदुस्तान खबर, बरेली।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम कंपाउंड में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन विस्तार कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह कार्य सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कॉलोनियों को एलपीजी गैस पर निर्भरता से मुक्त कर सुरक्षित और सुगम गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने बताया कि एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार से यहां निवास कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एलपीजी सिलेंडर के झंझट से राहत मिलेगी और गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सकेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद सीयूजीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाइन, जजेज कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी जल्द से जल्द पाइपलाइन विस्तार कर पीएनजी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीयूजीएल के पोर्टल पर ऑनलाइन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी सहित तीन पीएनजी कनेक्शन भी जारी किए। इस अवसर पर पूर्णिमा सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, सौरभ दुबे अपर जिलाधिकारी नगर , देशदीपक अपर जिलाधिकारी न्यायिक , राजेश कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट , आशीष कुमार एवं सीयूजीएल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम कंपाउंड में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन विस्तार कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह कार्य सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कॉलोनियों को एलपीजी गैस पर निर्भरता से मुक्त कर सुरक्षित और सुगम गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार से यहां निवास कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एलपीजी सिलेंडर के झंझट से राहत मिलेगी और गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सकेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद सीयूजीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाइन, जजेज कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी जल्द से जल्द पाइपलाइन विस्तार कर पीएनजी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीयूजीएल के पोर्टल पर ऑनलाइन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी सहित तीन पीएनजी कनेक्शन भी जारी किए।
इस अवसर पर पूर्णिमा सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, सौरभ दुबे अपर जिलाधिकारी नगर , देशदीपक अपर जिलाधिकारी न्यायिक , राजेश कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट , आशीष कुमार एवं सीयूजीएल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #bareillypolice थाना देवरनियां police द्वारा 01 शातिर अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही कर जनपद सीमा से बाहर किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली की बाइट।*
    2
    #bareillypolice थाना देवरनियां police द्वारा 01 शातिर अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही कर जनपद सीमा से बाहर किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली की बाइट।*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में पुष्पवर्षा, संविधान की प्रतिलिपि व पेन देकर किया सम्मान बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट बरेली। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे साहू गोपीनाथ तिराहे पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर आयोजकों को संविधान की प्रतिलिपि, पेन एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही झांकियों पर भी पुष्प वर्षा कर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने बाबा साहब को देश और दुनिया का महान मूकनायक तथा संविधान निर्माता बताते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को छोटे-छोटे पार्कों तक सीमित न रखकर उनके नाम पर एक भव्य पार्क बनाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने मेयर डॉ. उमेश गौतम एवं मुख्यमंत्री से मांग भी रखी। साथ ही किसी प्रमुख ब्रिज का नाम भी डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखने की अपील की। नदीम इकबाल ने कहा कि बाबा साहब को केवल किसी एक वर्ग का नेता मानना गलत है, उन्होंने सभी धर्मों—हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—को अपने-अपने तरीके से प्रार्थना करने का अधिकार दिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने को सम्मान की बात बताया और इसे गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धनंजय पांडेय एवं कोतवाली बारादरी के विजेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही। इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से मोनू खान, खुशनुमा खान, संरक्षक गुरु जनार्दन आचार्य, मनमोहन सिंह तनेजा, असलम खान, सोनू खान समेत पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
    1
    अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में पुष्पवर्षा, संविधान की प्रतिलिपि व पेन देकर किया सम्मान
बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट
बरेली। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे साहू गोपीनाथ तिराहे पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर आयोजकों को संविधान की प्रतिलिपि, पेन एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही झांकियों पर भी पुष्प वर्षा कर विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने बाबा साहब को देश और दुनिया का महान मूकनायक तथा संविधान निर्माता बताते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को छोटे-छोटे पार्कों तक सीमित न रखकर उनके नाम पर एक भव्य पार्क बनाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने मेयर डॉ. उमेश गौतम एवं मुख्यमंत्री से मांग भी रखी। साथ ही किसी प्रमुख ब्रिज का नाम भी डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखने की अपील की।
नदीम इकबाल ने कहा कि बाबा साहब को केवल किसी एक वर्ग का नेता मानना गलत है, उन्होंने सभी धर्मों—हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—को अपने-अपने तरीके से प्रार्थना करने का अधिकार दिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने को सम्मान की बात बताया और इसे गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धनंजय पांडेय एवं कोतवाली बारादरी के विजेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से मोनू खान, खुशनुमा खान, संरक्षक गुरु जनार्दन आचार्य, मनमोहन सिंह तनेजा, असलम खान, सोनू खान समेत पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भुता (बरेली)। क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह रहे। उनके साथ भाजपा नेता जवाहर लाल, रामेश्वर प्रसाद, रेशम सिंह ढिल्लों, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत और डॉ. जगपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, अमित सिंह, दीपक चौहान, पूर्व प्रधान लक्ष्मण गंगवार, डॉ. शंभूदयाल भारती, रतनलाल, सुनील बाबू, गुलाब सिंह और राजकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के जरिए देश के हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय दिलाने की मजबूत नींव रखी। इस दौरान एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन और समापन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    भुता (बरेली)। क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह रहे। उनके साथ भाजपा नेता जवाहर लाल, रामेश्वर प्रसाद, रेशम सिंह ढिल्लों, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत और डॉ. जगपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे।
इसके अलावा संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, अमित सिंह, दीपक चौहान, पूर्व प्रधान लक्ष्मण गंगवार, डॉ. शंभूदयाल भारती, रतनलाल, सुनील बाबू, गुलाब सिंह और राजकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के जरिए देश के हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय दिलाने की मजबूत नींव रखी।
इस दौरान एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन और समापन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.