Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस की कालाबाजारी को लेकर डीएम हुई सख्त,दिए आवश्यक दिशा निर्देश देवरिया जिले में पिछले कुछ दिनों से गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कालाबजारी और अफवाह फैलाने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही का निर्देश दिया है।
Sunil kumar sharma
गैस की कालाबाजारी को लेकर डीएम हुई सख्त,दिए आवश्यक दिशा निर्देश देवरिया जिले में पिछले कुछ दिनों से गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कालाबजारी और अफवाह फैलाने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही का निर्देश दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया में दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय , गुलाब पाठक , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा , सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।4
- 📍 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल की छात्रा ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस नन्ही बच्ची ने सिर्फ थर्मोकोल के टुकड़ों की मदद से अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-22 रैप्टर का उड़ने वाला मॉडल तैयार कर दिया। ✈️ बिना किसी महंगे उपकरण या लैब के, अपने हुनर और जज़्बे के दम पर बनाए गए इस मॉडल ने शिक्षकों और स्थानीय लोगों को गर्व से भर दिया है। यह उदाहरण साबित करता है कि प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती — जरूरत होती है तो सिर्फ अवसर और सही मार्गदर्शन की। 🌟 शिक्षकों का कहना है कि यदि ऐसे बच्चों को उचित संसाधन और मंच मिले, तो यही प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी। यह कहानी सिर्फ एक मॉडल विमान की नहीं, बल्कि उस नए भारत की है जहां सपने छोटे नहीं — अवसर छोटे पड़ जाते हैं। 🇮🇳 👉 सच में, देश बदल रहा है… और ये बच्चे उसका भविष्य हैं। #SundayMotivation #NewIndia #YoungTalent #GovernmentSchool #ProudMoment1
- कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधुन स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह व अंशु सहित कई बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।1
- कुशीनगर|सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधु स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, नाटक और समूह गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति देखने लायक रही। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह और अंशु सहित कई बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुधनाथ, नित्यानंद, सच्चिदानंद, संदीप यादव, अशोक यादव, दिलीप, विजय पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।1
- Breaking - कुशीनगर - DIOS कार्यालय के अवैध कर्मचारी के खिलाफ फूटा अध्यापकों का गुस्सा - अवैध रूप से जमे सिद्धेश्वर उर्फ सोनू तिवारी की हटाने की मांग - डीआईओएस की कृपा से अवैध रूप कार्यालय में जमा है सोनू तिवारी - राजकीय जिला पुस्तकालय में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी हैं सोनू तिवारी - डीआईओएस कार्यालय में अवैध रूप से करते हैं काम - उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन - मांग पूरी ना होने पर कॉपी मूल्याकंन के बहिष्कार की चेतावनी1
- कुशीनगर का खुबसूरत जगह देखो आरटीओ कार्यालय रविन्द्रनगरधुस वाहन लाइसेंस केन्द्र देखीए कुशीनगर पडरौना रविंद्रनगरधुस में बने पर आरटीओ कार्यालय परिसर बनाए गए लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षण कराकर आवेदकों को दिया जाता है लाइसेंस जनहित में कुछ वीडियो आपको शेयर कर रहा हूं आप लोग हमारे खबर को शेयर करें कमेंट करें1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 अभिमित कुमार, आरक्षी बबलू गिरी व महिला आरक्षी रीना यादव द्वारा सरयू घाट पर आई हुई महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना रामपुर कारखाना की मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 अंतिमा मौर्या व महिला आरक्षी आशा सरोज द्वारा कस्बा रामपुर कारखाना में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।1
- देवरिया। आम आदमी पार्टी (आप) देवरिया का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लक्ष्मीचंद जालजीमल धर्मशाला, मालवीय रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने की। इस दौरान जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने आगामी नगर पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की विदेश नीति भी प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद निषाद, राम किशोर चौहान, मंजू देवी, सुरेन्द्र प्रताप, जमील अहमद, सुरेश चौहान, रविन्द्र चौरसिया, शशि कपूर, अमित कुमार भारती, प्रोफेसर राम प्रसाद तिवारी, अविनाश सिंह, बसंत कन्नौजिया, सुरेश कमानी, ध्रुवदेव माधव, मंजु झुनझुनवाला, धीरज गौड़, सुभाष भावन, शिव नारायण यादव, शिव बहादुर सिंह, रीता यादव, शफीकुल्लाह अंसारी और अरविन्द निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- अस्पताल में मनाई शादी की सालगिरह ❤️ बीमार पति के लिए पत्नी का भावुक सरप्राइज 😢 Love Beyond Life अस्पताल की खामोशी के बीच गूंजी एक ऐसी प्रेम कहानी जिसने करोड़ों लोगों की आंखें नम कर दीं… ❤️ जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे अपने गंभीर रूप से बीमार पति के लिए एक पत्नी ने अस्पताल के वार्ड को ही खुशियों से सजा दिया। 🎂 खुद दर्द में डूबी होने के बावजूद उन्होंने पति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वहीं शादी की सालगिरह मनाई, केक काटा और प्यार का दीप जलाकर यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम हर मुश्किल से बड़ा होता है। ✨ पति की आंखों में आई मुस्कान ने पत्नी के त्याग, समर्पण और अटूट प्रेम को एक मिसाल बना दिया। 💔➡️❤️ यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कठिन समय में साथ निभाना ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस जोड़ी की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। 🙏 📌 Video Credit: Original Owner #TrueLove #EmotionalVideo #AnniversaryInHospital #LoveStory #CoupleGoals #HeartTouching #ViralVideo #EmotionalMoment #Inspiration #Humanity #LoveBeyondLife #StayStrong #Prayers 🙏1