logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्षिकोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा, तालियों से गूंजा विद्यालय परिसर कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधुन स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह व अंशु सहित कई बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

4 hrs ago
user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
श्रवण कुमार मद्धेशिया
Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
4 hrs ago

वार्षिकोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा, तालियों से गूंजा विद्यालय परिसर कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा दैलासी चौराहा स्थित रामजी बंधुन स्मारक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा यादव, ब्यूटी यादव, आराध्या गुप्ता, राधा रानी, अंशिका, विवेक सिंह व अंशु सहित कई बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

  • user_Shivnath Rajput
    Shivnath Rajput
    Hata, Kushi Nagar
    right super
    4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया में दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय , गुलाब पाठक , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा , सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
    4
    देवरिया में दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को  होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर 
एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय  , गुलाब पाठक  , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा  , सुनील  मिश्रा  उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग कुशीनगर । - कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने - परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला - लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक - परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल - परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल - वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक - वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात - दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।
    1
    ब्रेकिंग कुशीनगर ।
- कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने
- परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला
- लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक
- परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल
- परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल
- वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक
- वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात
- दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर। रामकोला-सिंगहा रोड पर फरना ईंट भट्ठे के पास शनिवार देर रात करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर निवासी मेहंदी हसन अपने पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा अपने छोटे भाई की एक पुत्री के साथ निजी बोलेरो से रामकोला में रिश्तेदार से मिलने गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय फरना ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मेहंदी हसन, उनके पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा छोटे भाई की एक छोटी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोरखपुर के न्यूरो राजवंशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
    1
    कुशीनगर। रामकोला-सिंगहा रोड पर फरना ईंट भट्ठे के पास शनिवार देर रात करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर निवासी मेहंदी हसन अपने पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा अपने छोटे भाई की एक पुत्री के साथ निजी बोलेरो से रामकोला में रिश्तेदार से मिलने गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय फरना ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मेहंदी हसन, उनके पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा छोटे भाई की एक छोटी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोरखपुर के न्यूरो राजवंशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा   मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अब हर भारतीय को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज…आयुष्मान भारत 3.0’ और ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’ ने बदल दिया है देश का हेल्थ सिस्टम। बिना किसी कागज़ी कार्यवाही के…पूरी जानकारी वीडियो में! क्रिएट न्यूज टाइप स्टोरी देश का हेल्थ सिस्टम बदलने की तैयारी! केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को अब और मजबूत किया जा रहा है। ‘आयुष्मान भारत 3.0’ और डिजिटल हेल्थ कार्ड के जरिए देश के करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। नई व्यवस्था के तहत पात्र लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। खास बात यह है कि डिजिटल हेल्थ कार्ड के कारण मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा, जिससे अस्पताल में बिना ज्यादा कागज़ी प्रक्रिया के इलाज मिलना आसान होगा। सरकार का दावा है कि इस कदम से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी और देश का हेल्थ सिस्टम पहले से ज्यादा डिजिटल और आसान बनेगा। हालांकि योजना से जुड़ी पूरी पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और अस्पतालों के जरिए दी जा रही है। वीडियो में जानिए – कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं और कैसे मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
    1
    अब हर भारतीय को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज…आयुष्मान भारत 3.0’ और ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’ ने बदल दिया है देश का हेल्थ सिस्टम।  बिना किसी कागज़ी कार्यवाही के…पूरी जानकारी वीडियो में! क्रिएट न्यूज टाइप स्टोरी 
देश का हेल्थ सिस्टम बदलने की तैयारी! 
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को अब और मजबूत किया जा रहा है। ‘आयुष्मान भारत 3.0’ और डिजिटल हेल्थ कार्ड के जरिए देश के करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
नई व्यवस्था के तहत पात्र लोगों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। खास बात यह है कि डिजिटल हेल्थ कार्ड के कारण मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा, जिससे अस्पताल में बिना ज्यादा कागज़ी प्रक्रिया के इलाज मिलना आसान होगा।
सरकार का दावा है कि इस कदम से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी और देश का हेल्थ सिस्टम पहले से ज्यादा डिजिटल और आसान बनेगा।
हालांकि योजना से जुड़ी पूरी पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और अस्पतालों के जरिए दी जा रही है।
वीडियो में जानिए – कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं और कैसे मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • 100 रुपये के स्टाम्प पर 69.77 करोड़ का टोल अनुबंध* *देवरिया में 2.79 करोड़ की कथित स्टाम्प चोरी का खुलासा।* देवरिया जनपद करोड़ो रुपए का घोटालों आया सामने, स्टंप चोरो कर दिया गया अंजाम। मामल हेतिमपुर टोल प्लाजा से जुड़ा जहां करोड़ों रुपये के स्टांप चोरी कर सरकारी धन का दोहन किया गया है।जिसकी जानकारी होने पर डीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चले कि जिले के हेतिमपुर नेशनल हाईवे-28 पर टोल वसूली के लिए हुए एक बड़े अनुबंध में भारी अनियमितता का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इंदौर की एक कंपनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ करीब 69 करोड़ 77 लाख 77 हजार रुपये का सालाना टोल वसूली अनुबंध किया, लेकिन यह एग्रीमेंट मात्र 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर तैयार किया गया। नियमों के अनुसार, इतने बड़े वित्तीय अनुबंध के लिए विधिवत निबंधन कराना जरूरी होता है, जिसमें करीब 2 करोड़ 79 लाख 11 हजार रुपये स्टाम्प शुल्क और विकास शुल्क के रूप में जमा करने पड़ते। ऐसे में इस मामले में लगभग 2.79 करोड़ रुपये की कथित स्टाम्प चोरी का खुलासा हुआ है। यह मामला प्रवर्तन जांच के दौरान उजागर हुआ। एआईजी निबंधन अजय धर्मराज सिंह की जांच में पाया गया कि टोल वसूली के इस बड़े अनुबंध में 2 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क और 2 प्रतिशत विकास शुल्क से बचने की कोशिश की गई। मामला गंभीर पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित टोल कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज दिया गया है। उठ रहे कई सवाल इतने बड़े वित्तीय अनुबंध को महज 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर कैसे स्वीकार कर लिया गया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी चर्चा है कि क्या एनएचएआई के अधिकारी इस प्रक्रिया से अनजान थे या फिर यह किसी प्रकार की सुनियोजित लापरवाही का परिणाम है। इस अनुबंध में शामिल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की बात सामने आ रही है। अनुबंध का विवरण 📍 स्थान: हेतिमपुर टोल प्लाजा, महुआडीह थाना क्षेत्र, देवरिया 📅 अनुबंध अवधि: 18 अक्तूबर 2025 से 18 अक्तूबर 2026 💰 सालाना अनुबंध राशि: 69.77 करोड़ रुपये 📄 प्रयुक्त स्टाम्प पेपर: 100 रुपये 💸 अनुमानित देय स्टाम्प व विकास शुल्क: 2.79 करोड़ रुपये मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला प्रशासनिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला सिर्फ एक टोल कंपनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा। फिलहाल सभी की नजर जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
    1
    100 रुपये के स्टाम्प पर 69.77 करोड़ का टोल अनुबंध*
*देवरिया में 2.79 करोड़ की कथित स्टाम्प चोरी का खुलासा।*
देवरिया जनपद करोड़ो रुपए का घोटालों आया सामने, स्टंप चोरो कर दिया गया अंजाम।
मामल हेतिमपुर टोल प्लाजा से जुड़ा जहां करोड़ों रुपये के स्टांप चोरी कर सरकारी धन का दोहन किया गया है।जिसकी जानकारी होने पर डीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 
आपको बताते चले कि जिले के हेतिमपुर नेशनल हाईवे-28 पर टोल वसूली के लिए हुए एक बड़े अनुबंध में भारी अनियमितता का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इंदौर की एक कंपनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ करीब 69 करोड़ 77 लाख 77 हजार रुपये का सालाना टोल वसूली अनुबंध किया, लेकिन यह एग्रीमेंट मात्र 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर तैयार किया गया।
नियमों के अनुसार, इतने बड़े वित्तीय अनुबंध के लिए विधिवत निबंधन कराना जरूरी होता है, जिसमें करीब 2 करोड़ 79 लाख 11 हजार रुपये स्टाम्प शुल्क और विकास शुल्क के रूप में जमा करने पड़ते। ऐसे में इस मामले में लगभग 2.79 करोड़ रुपये की कथित स्टाम्प चोरी का खुलासा हुआ है।
यह मामला प्रवर्तन जांच के दौरान उजागर हुआ। एआईजी निबंधन अजय धर्मराज सिंह की जांच में पाया गया कि टोल वसूली के इस बड़े अनुबंध में 2 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क और 2 प्रतिशत विकास शुल्क से बचने की कोशिश की गई। मामला गंभीर पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित टोल कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज दिया गया है।
उठ रहे कई सवाल इतने बड़े वित्तीय अनुबंध को महज 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर कैसे स्वीकार कर लिया गया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी चर्चा है कि क्या एनएचएआई के अधिकारी इस प्रक्रिया से अनजान थे या फिर यह किसी प्रकार की सुनियोजित लापरवाही का परिणाम है। इस अनुबंध में शामिल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की बात सामने आ रही है।
अनुबंध का विवरण
📍 स्थान: हेतिमपुर टोल प्लाजा, महुआडीह थाना क्षेत्र, देवरिया
📅 अनुबंध अवधि: 18 अक्तूबर 2025 से 18 अक्तूबर 2026
💰 सालाना अनुबंध राशि: 69.77 करोड़ रुपये
📄 प्रयुक्त स्टाम्प पेपर: 100 रुपये
💸 अनुमानित देय स्टाम्प व विकास शुल्क: 2.79 करोड़ रुपये
मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला प्रशासनिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला सिर्फ एक टोल कंपनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा। फिलहाल सभी की नजर जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • बजरंग दल ने मोहम्मद शकील को एक हिंदू लड़की के साथ होटल के कमरे में पकड़ा। बजरंग दल ने मोहम्मद शकील का सिर मुंडवा दिया और अर्धनग्न जुलूस निकालते हुए उसे पुलिस स्टेशन ले गए और उसकी जमकर पिटाई की।🔥 मोहम्मद शकील पिछले चार सालों से एक हिंदू लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। social media per viral video
    1
    बजरंग दल ने मोहम्मद शकील को एक हिंदू लड़की के साथ होटल के कमरे में पकड़ा। 
बजरंग दल ने मोहम्मद शकील का सिर मुंडवा दिया और अर्धनग्न जुलूस निकालते हुए उसे पुलिस स्टेशन ले गए और उसकी जमकर पिटाई की।🔥
मोहम्मद शकील पिछले चार सालों से एक हिंदू लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था।
social media per viral video
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवरिया। आम आदमी पार्टी (आप) देवरिया का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लक्ष्मीचंद जालजीमल धर्मशाला, मालवीय रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने की। इस दौरान जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने आगामी नगर पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की विदेश नीति भी प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद निषाद, राम किशोर चौहान, मंजू देवी, सुरेन्द्र प्रताप, जमील अहमद, सुरेश चौहान, रविन्द्र चौरसिया, शशि कपूर, अमित कुमार भारती, प्रोफेसर राम प्रसाद तिवारी, अविनाश सिंह, बसंत कन्नौजिया, सुरेश कमानी, ध्रुवदेव माधव, मंजु झुनझुनवाला, धीरज गौड़, सुभाष भावन, शिव नारायण यादव, शिव बहादुर सिंह, रीता यादव, शफीकुल्लाह अंसारी और अरविन्द निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    देवरिया। आम आदमी पार्टी 
(आप) देवरिया का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लक्ष्मीचंद जालजीमल धर्मशाला, मालवीय रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने की। इस दौरान जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने आगामी नगर पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की विदेश नीति भी प्रभावित हो रही है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद निषाद, राम किशोर चौहान, मंजू देवी, सुरेन्द्र प्रताप, जमील अहमद, सुरेश चौहान, रविन्द्र चौरसिया, शशि कपूर, अमित कुमार भारती, प्रोफेसर राम प्रसाद तिवारी, अविनाश सिंह, बसंत कन्नौजिया, सुरेश कमानी, ध्रुवदेव माधव, मंजु झुनझुनवाला, धीरज गौड़, सुभाष भावन, शिव नारायण यादव, शिव बहादुर सिंह, रीता यादव, शफीकुल्लाह अंसारी और अरविन्द निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर में सिलेंडर उपभोक्ताओं को कितनी परेशानी हो रही हैं,इस बयान को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं,रात से लाइन में लगने का दावा करते उपभोक्ता को जब घण्टों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नही मिल रहा तो हाथ जोड़ पीएम मोदी जी को विनती कर रहे हैं,खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है जिनके घर पुरुष गार्जियन नही है उन्हें।
    1
    कुशीनगर में सिलेंडर उपभोक्ताओं को कितनी परेशानी हो रही हैं,इस  बयान को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं,रात से लाइन में लगने का दावा करते उपभोक्ता को जब घण्टों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नही मिल रहा तो हाथ जोड़ पीएम मोदी जी को विनती कर रहे हैं,खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है जिनके घर पुरुष गार्जियन नही है उन्हें।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.