Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग कुशीनगर । - कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने - परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला - लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक - परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल - परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल - वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक - वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात - दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।
Aditya pandey
ब्रेकिंग कुशीनगर । - कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने - परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला - लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक - परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल - परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल - वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक - वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात - दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के साथ जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक महिला और एक सपेरा समेत कुल 4 लोग सांप के काटने के शिकार हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा तत्काल कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पहली घटना सेवरही नगर के बाबू गेंदा सिंह वार्ड नंबर-5 की है। यहां एक घर में जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय सपेरा मैनेजर अंसारी पुत्र लक्ष्मण अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को पकड़कर बोरे में डाल लिया, लेकिन झोले में रखते समय सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद सपेरा ने खुद ही घाव पर चीरा लगाया और बिना किसी झाड़-फूंक के सीधे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर भर्ती हो गए। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। दूसरी घटना तमकुहीराज क्षेत्र के मथौली गांव निवासी आमोद पुत्र हरिकिशुन के साथ हुई। वह पथरहवा इलाके में कबाड़ खरीदने गए थे। इसी दौरान खुले में शौच के लिए गए समय उन्हें सांप ने डस लिया। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। तीसरी घटना पड़ोसी राज्य बिहार के खलवा पट्टी गांव की है। यहां एक वृद्ध किसान खेत में फसल की सिंचाई करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पैर से सांप दब जाने पर उसने किसान को काट लिया। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चौथी घटना जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा गांव की है। यहां घर की सफाई के दौरान करीब 50 वर्षीय महिला सर्पदंश का शिकार हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज उनकी देखरेख में चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों को सावधानी बरतने और किसी भी घटना पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।4
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़1
- ब्रेकिंग कुशीनगर । - कुशीनगर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो की लापरवाही आयी सामने - परिषदीय विद्यायल का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले बोर में भरा मिला - लिफाफे की जगह बोर से निकालते दिखे शिक्षक - परिषदीय परीक्षा के नियमों की अनदेखी कर पेपर लेना परीक्षा के पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल - परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां फोटो हो रहा वायरल - वायरल फोटो में पेपर की छटाई करते दिख रहे शिक्षक - वायरल फोटो होने के बाद बीईओ रीता गुप्ता ने मामले को दिखवाने की कही बात - दुदही बीआरसी का बताया जा रहा है वायरल फोटो ।1
- कुशीनगर। रामकोला-सिंगहा रोड पर फरना ईंट भट्ठे के पास शनिवार देर रात करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर निवासी मेहंदी हसन अपने पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा अपने छोटे भाई की एक पुत्री के साथ निजी बोलेरो से रामकोला में रिश्तेदार से मिलने गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय फरना ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मेहंदी हसन, उनके पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा छोटे भाई की एक छोटी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोरखपुर के न्यूरो राजवंशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।1
- कुशीनगर में शराब तस्करी का भंडाफोड़ 🚨 मुर्गा गाड़ी से 15 लाख की शराब बरामद | एक गिरफ्तार मुर्गा ढोने वाली गाड़ी से निकली लाखों की शराब कुशीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा पटहेरवा में अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार | बोलेरो से 15 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त बिहार सप्लाई के लिए जा रही थी शराब 🚛 कुशीनगर पुलिस ने ऐसे पकड़ा तस्कर कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया है। 🚨 काजीपुर कट के पास चेकिंग के दौरान मुर्गा ढोने वाली बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बिहार के मोतिहारी निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। 💰 📦 बरामद सामान: • 144 बोतल रॉयल स्टेग • 1152 पाउच ऑफिसर च्वाइस • 168 कैन किंगफिशर बीयर • बोलेरो वाहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचने के लिए यूपी से सप्लाई की जाती है। पुलिस कार्रवाई जारी है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 🔔 #Kushinagar #UPPolice #LiquorSmuggling #BreakingNews #BiharLiquorBan #SharabTaskari #PoliceAction #HindiNews #UPNews #CrimeNews #ViralNews #IndiaNews #PoliceRaid1
- कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहर पीने का मामला सामने आया है। रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती (पुत्र कलम भारती) ने पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती की शादी लगभग सात वर्ष पहले जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव की रहने वाली रूना से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह शनिवार को घर में किसी बात को लेकर सुगन और उसकी पत्नी रूना के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रूना अपने मायके चली गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रूना के मायके पक्ष के लोग रामपुर जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने सुगन के साथ मारपीट की और रूना को अपने साथ मायके ले गए। इसके बाद से सुगन काफी तनाव में था। पिता कलम भारती ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सुगन अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर लाने के लिए जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सुगन के साले ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट और अपमान से आहत होकर सुगन वहां से निकल गया। बताया जाता है कि रास्ते में उसने काफी मात्रा में शराब पी ली। घर पहुंचने के बाद उसने केले की फसल में छिड़काव करने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया और खेत में जाकर लेट गया। कुछ समय बाद इसकी जानकारी उसके पिता कलम भारती को हुई। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सुगन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुगन के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा अनमोल (4 वर्ष), दूसरी बेटी दिव्या (2 वर्ष) है, जबकि तीसरा बेटा अभी शिशु है और उसका नाम भी अभी तक नहीं रखा गया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हनुमानगंज का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।4
- बेतिया शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया तथा स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मिली जानकारी के अनुसार छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी चंद्रदेव शाह के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इस हादसे में घायल महिलाओं की पहचान अस्मिता देवी (40) और उनकी पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया। इधर, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावह तस्वीरें कैद हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद एक महिला घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य लोगों को हैरान कर देने वाला है और मानो कहावत को सच साबित करता है— “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई।” पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- कुशीनगर में सिलेंडर उपभोक्ताओं को कितनी परेशानी हो रही हैं,इस बयान को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं,रात से लाइन में लगने का दावा करते उपभोक्ता को जब घण्टों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नही मिल रहा तो हाथ जोड़ पीएम मोदी जी को विनती कर रहे हैं,खासकर महिलाओं को दिक्कत हो रही है जिनके घर पुरुष गार्जियन नही है उन्हें।1