पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहर पीने का मामला सामने आया है। रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती (पुत्र कलम भारती) ने पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती की शादी लगभग सात वर्ष पहले जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव की रहने वाली रूना से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह शनिवार को घर में किसी बात को लेकर सुगन और उसकी पत्नी रूना के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रूना अपने मायके चली गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रूना के मायके पक्ष के लोग रामपुर जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने सुगन के साथ मारपीट की और रूना को अपने साथ मायके ले गए। इसके बाद से सुगन काफी तनाव में था। पिता कलम भारती ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सुगन अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर लाने के लिए जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सुगन के साले ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट और अपमान से आहत होकर सुगन वहां से निकल गया। बताया जाता है कि रास्ते में उसने काफी मात्रा में शराब पी ली। घर पहुंचने के बाद उसने केले की फसल में छिड़काव करने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया और खेत में जाकर लेट गया। कुछ समय बाद इसकी जानकारी उसके पिता कलम भारती को हुई। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सुगन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुगन के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा अनमोल (4 वर्ष), दूसरी बेटी दिव्या (2 वर्ष) है, जबकि तीसरा बेटा अभी शिशु है और उसका नाम भी अभी तक नहीं रखा गया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हनुमानगंज का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहर पीने का मामला सामने आया है। रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती (पुत्र कलम भारती) ने पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती की शादी लगभग सात वर्ष पहले जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव की रहने वाली रूना से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात
को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह शनिवार को घर में किसी बात को लेकर सुगन और उसकी पत्नी रूना के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रूना अपने मायके चली गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रूना के मायके पक्ष के लोग रामपुर जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने सुगन के साथ मारपीट की और रूना को अपने साथ मायके ले गए। इसके बाद से सुगन काफी तनाव में था। पिता कलम भारती ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सुगन अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर लाने के लिए जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव स्थित अपने
ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सुगन के साले ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट और अपमान से आहत होकर सुगन वहां से निकल गया। बताया जाता है कि रास्ते में उसने काफी मात्रा में शराब पी ली। घर पहुंचने के बाद उसने केले की फसल में छिड़काव करने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया और खेत में जाकर लेट गया। कुछ समय बाद इसकी जानकारी उसके पिता कलम भारती को हुई। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सुगन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों
ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुगन के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा अनमोल (4 वर्ष), दूसरी बेटी दिव्या (2 वर्ष) है, जबकि तीसरा बेटा अभी शिशु है और उसका नाम भी अभी तक नहीं रखा गया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हनुमानगंज का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की बोदरवार चौकी अंतर्गत ग्राम बोदरवार में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बोदरवार निवासी सुभाष हरिजन के पट्टीदार के यहां शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव का ही महेश निषाद शराब के नशे में वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। माहौल बिगड़ता देख उसका भाई गोविंद निषाद उसे समझाने के लिए मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोविंद निषाद और सुभाष हरिजन के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बोदरवार चौकी प्रभारी सन्नी जावला, थाना प्रभारी कप्तानगंज और क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक गोविंद अपने पीछे 65 वर्षीय वृद्ध मां सुभद्रा, पत्नी रीता और तीन मासूम बच्चों—भोला, नीरज और शिवानी—को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।4
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़1
- कुशीनगर जानपद के पडरौना रामकोला रोड पर गैस के लिये 2 बजे रात्रि से ही लाइन मे खडे रह कर गैस का इंतजार मे बैठे है लोग वही लोगो का कहना है की नरेंद्र के राज मे सलेन्ड़र की कमी हो गया है !गैस एजेंसियो के द्वारा बुकिंग नंबर 9889623456 जारी हुवा हैं लेकिन यह भी बंद जा रहा है वही लोगो ने आक्रोश जताते हुवे कहा है की गैस सिलेंडर के लिये अगर आंदोलन करना पड़े तो वो भी किया जायेगा क्यों की गैस के बिना कोई काम नहीं चल पा रहा है कुशीनगर नगर मे ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश मे गैस का हहाकार मचा हुवा है गैस एजेंसियो द्वारा गैस की कमी बता कर लोगो को वापस भेज दिया जा रहा जनता बेहद परेशान है शासन ने कई बार जनता को अवगत कराया की गैस की कमी नहीं है भरपूर मात्रा मे गैस उयलब्ध है लेकिन असली सच्चाई यह है की जनता गैस के लिये कितना परेशान वो आप इस वीडियो मे साफ नजर आ रहा है अब देखना यह है की गैस की किल्ल्त का असली हकीकत क्या है!अब तो जिला प्रशासन ही बताएगा पडरौना के दरबार रोड रामकोला रोड पर इडियन एवं एच पी. भारत. कम्पनी का गैस सिलेंडर आता है सभी गैस सिलेंडर एजेंसी स्वासमी गैस की किल्ल्त बता रहे है गैस के लिए रसुबह 4 बजे से ही लोग खडे नजर आ रहे है लोगो का मानना है की उपभोक्ता आज तीन दिन से लाइन लगाए हुवे है लेकिन गैस मिल नहीं रहा है1
- कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहर पीने का मामला सामने आया है। रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती (पुत्र कलम भारती) ने पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जंगल गांव निवासी सुगन भारती की शादी लगभग सात वर्ष पहले जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव की रहने वाली रूना से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह शनिवार को घर में किसी बात को लेकर सुगन और उसकी पत्नी रूना के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रूना अपने मायके चली गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रूना के मायके पक्ष के लोग रामपुर जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने सुगन के साथ मारपीट की और रूना को अपने साथ मायके ले गए। इसके बाद से सुगन काफी तनाव में था। पिता कलम भारती ने बताया कि शनिवार को दोपहर में सुगन अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर लाने के लिए जटहा थाना क्षेत्र के एकवंही गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सुगन के साले ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट और अपमान से आहत होकर सुगन वहां से निकल गया। बताया जाता है कि रास्ते में उसने काफी मात्रा में शराब पी ली। घर पहुंचने के बाद उसने केले की फसल में छिड़काव करने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया और खेत में जाकर लेट गया। कुछ समय बाद इसकी जानकारी उसके पिता कलम भारती को हुई। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सुगन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुगन के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा अनमोल (4 वर्ष), दूसरी बेटी दिव्या (2 वर्ष) है, जबकि तीसरा बेटा अभी शिशु है और उसका नाम भी अभी तक नहीं रखा गया है। घटना के बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हनुमानगंज का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।4
- कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बे के राजा बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने लगा सरकारी हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। रोज़ाना यहां सब्जी मंडी लगने के कारण भारी भीड़ रहती है, इसके बावजूद पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मंडी में आने वाले दुकानदारों या ग्राहकों को पानी की जरूरत पड़ती है तो उन्हें करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर दूसरे घरों से पानी लाना पड़ता है। लोगों के मुताबिक इस समस्या की जानकारी कई बार जिम्मेदार लोगों को दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष को भी इस खराब हैंडपंप की जानकारी है, इसके बावजूद अभी तक उसे ठीक नहीं कराया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आम जनता को कब तक इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं खड्डा के रानी लक्ष्मी बाई चौक की हालत भी कुछ अलग नहीं है। यहां नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सफाई सिर्फ खास मौकों जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी के आसपास ही दिखाई देती है। बाकी दिनों में न तो ठीक से सफाई होती है और न ही चौक की पेंटिंग या सौंदर्यीकरण कराया जाता है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन समस्याओं पर कब तक ध्यान देते हैं और आम जनता को कब राहत मिलती है।1
- UP के सहारनपुर जिले का यह वीडियो: एक व्यक्ति मरने के लिए बीच फाटक पर खड़ा हुआ था काफी देर तक रेल आने का इंतजार किया। मतलबी दुनिया से दुःखी होकर आया और उसने फाटक भी इसलिए चुनी थी उसको पता था कोई भी व्यक्ति बचाने नहीं आयेंगा सब मतलबी है। तुम सोचते हो लोग क्या कहेंगे/सोचेंगे, अब देख लिया ना तुम मर रहें होंगे तो भी लोग चुपचाप तमाशा देखेंगे किसी को कोई मतलब नहीं है। मजबूत बनो, मजबुर नहीं 🤟🤟👇✌️✌️1
- कुशीनगर। हाटा के देवरिया मोड़ पर शनिवार को हाटा-देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 17.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क बनने से हाटा से देवरिया तक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- कुशीनगर के जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धूस स्थित जिला सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पहल की गई।लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों की मौजूदगी में आपसी समझौते के आधार पर कई मामलों का निपटारा कराया गया। इस अवसर पर लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय दिलाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादकारी पहुंचे और कई मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया, जिससे न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने में मदद मिली।1