logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस के लिये 2 बजे रात्रि से ही लाइन मे खडे गैस का इंतजार मे बैठे लोग कुशीनगर जानपद के पडरौना रामकोला रोड पर गैस के लिये 2 बजे रात्रि से ही लाइन मे खडे रह कर गैस का इंतजार मे बैठे है लोग वही लोगो का कहना है की नरेंद्र के राज मे सलेन्ड़र की कमी हो गया है !गैस एजेंसियो के द्वारा बुकिंग नंबर 9889623456 जारी हुवा हैं लेकिन यह भी बंद जा रहा है वही लोगो ने आक्रोश जताते हुवे कहा है की गैस सिलेंडर के लिये अगर आंदोलन करना पड़े तो वो भी किया जायेगा क्यों की गैस के बिना कोई काम नहीं चल पा रहा है कुशीनगर नगर मे ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश मे गैस का हहाकार मचा हुवा है गैस एजेंसियो द्वारा गैस की कमी बता कर लोगो को वापस भेज दिया जा रहा जनता बेहद परेशान है शासन ने कई बार जनता को अवगत कराया की गैस की कमी नहीं है भरपूर मात्रा मे गैस उयलब्ध है लेकिन असली सच्चाई यह है की जनता गैस के लिये कितना परेशान वो आप इस वीडियो मे साफ नजर आ रहा है अब देखना यह है की गैस की किल्ल्त का असली हकीकत क्या है!अब तो जिला प्रशासन ही बताएगा पडरौना के दरबार रोड रामकोला रोड पर इडियन एवं एच पी. भारत. कम्पनी का गैस सिलेंडर आता है सभी गैस सिलेंडर एजेंसी स्वासमी गैस की किल्ल्त बता रहे है गैस के लिए रसुबह 4 बजे से ही लोग खडे नजर आ रहे है लोगो का मानना है की उपभोक्ता आज तीन दिन से लाइन लगाए हुवे है लेकिन गैस मिल नहीं रहा है

7 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गैस के लिये 2 बजे रात्रि से ही लाइन मे खडे गैस का इंतजार मे बैठे लोग कुशीनगर जानपद के पडरौना रामकोला रोड पर गैस के लिये 2 बजे रात्रि से ही लाइन मे खडे रह कर गैस का इंतजार मे बैठे है लोग वही लोगो का कहना है की नरेंद्र के राज मे सलेन्ड़र की कमी हो गया है !गैस एजेंसियो के द्वारा बुकिंग नंबर 9889623456 जारी हुवा हैं लेकिन यह भी बंद जा रहा है वही लोगो ने आक्रोश जताते हुवे कहा है की गैस सिलेंडर के लिये अगर आंदोलन करना पड़े तो वो भी किया जायेगा क्यों की गैस के बिना कोई काम नहीं चल पा रहा है कुशीनगर नगर मे ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश मे गैस का हहाकार मचा हुवा है गैस एजेंसियो द्वारा गैस की कमी बता कर लोगो को वापस भेज दिया जा रहा जनता बेहद परेशान है शासन ने कई बार जनता को अवगत कराया की गैस की कमी नहीं है भरपूर मात्रा मे गैस उयलब्ध है लेकिन असली सच्चाई यह है की जनता गैस के लिये कितना परेशान वो आप इस वीडियो मे साफ नजर आ रहा है अब देखना यह है की गैस की किल्ल्त का असली हकीकत क्या है!अब तो जिला प्रशासन ही बताएगा पडरौना के दरबार रोड रामकोला रोड पर इडियन एवं एच पी. भारत. कम्पनी का गैस सिलेंडर आता है सभी गैस सिलेंडर एजेंसी स्वासमी गैस की किल्ल्त बता रहे है गैस के लिए रसुबह 4 बजे से ही लोग खडे नजर आ रहे है लोगो का मानना है की उपभोक्ता आज तीन दिन से लाइन लगाए हुवे है लेकिन गैस मिल नहीं रहा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बोदरवार निवासी सुभाष हरिजन के घर उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में बारात आई हुई थी और पूरे परिवार तथा गांव में खुशी का माहौल था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला महेश नशे की हालत में शादी समारोह में पहुंच गया और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि महेश की हरकतों से शादी का माहौल बिगड़ने लगा, जिसके बाद उसे शांत कराने के लिए उसका भाई गोविंद और सुभाष हरिजन के परिजन भी वहां पहुंच गए। लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर गोविंद और सुभाष हरिजन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और इस दौरान गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल गोविंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही शादी का खुशियों भरा माहौल पल भर में मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बोदरवार चौकी प्रभारी सती जावला, कप्तानगंज थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक के परिजनों के अनुसार गोविंद अपने पीछे 65 वर्षीय वृद्ध पिता, पत्नी रीता और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी बात कही जा रही है।
    1
    कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बोदरवार निवासी सुभाष हरिजन के घर उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में बारात आई हुई थी और पूरे परिवार तथा गांव में खुशी का माहौल था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला महेश नशे की हालत में शादी समारोह में पहुंच गया और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा।
बताया जा रहा है कि महेश की हरकतों से शादी का माहौल बिगड़ने लगा, जिसके बाद उसे शांत कराने के लिए उसका भाई गोविंद और सुभाष हरिजन के परिजन भी वहां पहुंच गए। लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर गोविंद और सुभाष हरिजन के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और इस दौरान गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल गोविंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही शादी का खुशियों भरा माहौल पल भर में मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही बोदरवार चौकी प्रभारी सती जावला, कप्तानगंज थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक के परिजनों के अनुसार गोविंद अपने पीछे 65 वर्षीय वृद्ध पिता, पत्नी रीता और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी बात कही जा रही है।
    user_प्रेम चन्द्र सिंह
    प्रेम चन्द्र सिंह
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली में निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से अधिकांश अभ्यर्थी समय पर केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी पाली में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सकी। प्रशासन ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
    8
    उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
पहली पाली में निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से अधिकांश अभ्यर्थी समय पर केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी पाली में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सकी।
प्रशासन ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
    user_प्रदीप यादव
    प्रदीप यादव
    Media company पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दुदही के मंथन संस्कार एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव 🎉 | पाई दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ दुदही (कुशीनगर) स्थित मंथन संस्कार एकेडमी (CBSE Oriented School) में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पाई दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 🎉 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय फूल बदन कुशवाहा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, आनंद सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक, एकांकी और रंगारंग नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 👏 📍 स्थान: मंथन संस्कार एकेडमी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, दुदही, कुशीनगर 👉 वीडियो को Like 👍 Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें #ManthanSanskarAcademy #Dudahi #Kushinagar #AnnualFunction #PiDay #SchoolAnnualDay #CBSESchool #StudentPerformance #UPNews #Education #SchoolEvent #CulturalProgram #IndiaSchool #AnnualDay2026
    1
    दुदही के मंथन संस्कार एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव 🎉 | पाई दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ
दुदही (कुशीनगर) स्थित मंथन संस्कार एकेडमी (CBSE Oriented School) में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पाई दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 🎉
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय फूल बदन कुशवाहा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, आनंद सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक, एकांकी और रंगारंग नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 👏
📍 स्थान: मंथन संस्कार एकेडमी, लाल बहादुर शास्त्री नगर, दुदही, कुशीनगर
👉 वीडियो को Like 👍 Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें
#ManthanSanskarAcademy
#Dudahi
#Kushinagar
#AnnualFunction
#PiDay
#SchoolAnnualDay
#CBSESchool
#StudentPerformance
#UPNews
#Education
#SchoolEvent
#CulturalProgram
#IndiaSchool
#AnnualDay2026
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • SSS TRUST
    3
    SSS TRUST
    user_D Anand
    D Anand
    Actor बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 530 करोड़ 80 लाख 41 हजार 157 रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह बैठक महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। बैठक के दौरान बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद सभी पार्षदों की सहमति से इसे मंजूरी दे दी गई। पारित बजट के अनुसार कुल प्राप्ति 430 करोड़ 65 लाख 65 हजार 833 रुपये अनुमानित है, जबकि कुल भुगतान 530 करोड़ 80 लाख 31 हजार 157 रुपये रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अंतिम शेष राशि 64 करोड़ 73 लाख 6 हजार 566 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा पारित यह बजट शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025–26 में लगभग 528 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। वहीं सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से विभिन्न मदों में करीब 55 करोड़ रुपये का आवंटन भी मिला था, लेकिन कई विकास कार्यों के लिए नगर निगम को अपने आंतरिक संसाधनों पर भी निर्भर रहना पड़ा। महापौर ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष के लिए पारित यह बजट नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, पेयजल सहित कई आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट के लागू होने से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही महापौर ने नगर निगम के सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही शहर के समग्र विकास का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।
    1
    नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 530 करोड़ 80 लाख 41 हजार 157 रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह बैठक महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया।
बैठक के दौरान बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद सभी पार्षदों की सहमति से इसे मंजूरी दे दी गई। पारित बजट के अनुसार कुल प्राप्ति 430 करोड़ 65 लाख 65 हजार 833 रुपये अनुमानित है, जबकि कुल भुगतान 530 करोड़ 80 लाख 31 हजार 157 रुपये रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अंतिम शेष राशि 64 करोड़ 73 लाख 6 हजार 566 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा पारित यह बजट शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025–26 में लगभग 528 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। वहीं सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से विभिन्न मदों में करीब 55 करोड़ रुपये का आवंटन भी मिला था, लेकिन कई विकास कार्यों के लिए नगर निगम को अपने आंतरिक संसाधनों पर भी निर्भर रहना पड़ा।
महापौर ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष के लिए पारित यह बजट नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, पेयजल सहित कई आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट के लागू होने से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
साथ ही महापौर ने नगर निगम के सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही शहर के समग्र विकास का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस की कमी के कारण लोग देर रात से ही सिलेंडर लेकर मैदान में पहुंचने लगे थे। कई उपभोक्ता रात करीब 2 बजे से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर आए रसोई गैस सिलेंडरों को सीधे रामलीला मैदान भेजा गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में वितरण की व्यवस्था की गई। मैदान में सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। रामलीला मैदान के सामने स्थित पुलिस चौकी की पुलिस पूरी रात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि कुल 350 रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हुई थी। नियमानुसार वितरण होने के कारण सुबह 11 बजे तक लगभग 150 सिलेंडर ही वितरित किए जा सके थे, जबकि बाकी सिलेंडरों का वितरण जारी रहा। गैस की कमी का असर कस्बे के कई रेस्टोरेंटों पर भी देखने को मिला, जहां चाय और फास्ट फूड जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं। वितरण के दौरान कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर पाने के लिए अनुचित तरीके अपनाने की कोशिश भी की, लेकिन गैस एजेंसी संचालक और पुलिस की सख्ती के कारण ऐसे लोग निराश होकर लौट गए। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो गई। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि जितनी गैस की आपूर्ति हुई है, उसका वितरण केवल लाइन में लगे उपभोक्ताओं को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों और अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। गैस वितरण स्थल पर करीब पांच सौ लोगों की भीड़ मौजूद रही, जिसमें रोजेदार महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। तेज धूप के बावजूद लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
    3
    कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस की कमी के कारण लोग देर रात से ही सिलेंडर लेकर मैदान में पहुंचने लगे थे। कई उपभोक्ता रात करीब 2 बजे से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर आए रसोई गैस सिलेंडरों को सीधे रामलीला मैदान भेजा गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में वितरण की व्यवस्था की गई। मैदान में सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। रामलीला मैदान के सामने स्थित पुलिस चौकी की पुलिस पूरी रात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही।
बताया जा रहा है कि कुल 350 रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हुई थी। नियमानुसार वितरण होने के कारण सुबह 11 बजे तक लगभग 150 सिलेंडर ही वितरित किए जा सके थे, जबकि बाकी सिलेंडरों का वितरण जारी रहा। गैस की कमी का असर कस्बे के कई रेस्टोरेंटों पर भी देखने को मिला, जहां चाय और फास्ट फूड जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं।
वितरण के दौरान कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर पाने के लिए अनुचित तरीके अपनाने की कोशिश भी की, लेकिन गैस एजेंसी संचालक और पुलिस की सख्ती के कारण ऐसे लोग निराश होकर लौट गए। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो गई।
कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि जितनी गैस की आपूर्ति हुई है, उसका वितरण केवल लाइन में लगे उपभोक्ताओं को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों और अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
गैस वितरण स्थल पर करीब पांच सौ लोगों की भीड़ मौजूद रही, जिसमें रोजेदार महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। तेज धूप के बावजूद लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
    user_अशोक कुमार मिश्र
    अशोक कुमार मिश्र
    Court reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति, परिवहन व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक सुचारु वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बिना किसी बाधा के पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बिना किसी परेशानी के मिलती रहे।
    2
    कुशीनगर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति, परिवहन व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक सुचारु वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बिना किसी बाधा के पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध हों।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बिना किसी परेशानी के मिलती रहे।
    user_प्रदीप यादव
    प्रदीप यादव
    Media company पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बिहार के बेगूसराय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब CM नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से ठीक पहले एक बैल मैदान में घुस आया और पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है #bihar #reelsfbシ #viralreelsシ #event #FacebookPage #viralreelsシ #parenting #videos
    1
    बिहार के बेगूसराय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब CM नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से ठीक पहले एक बैल मैदान में घुस आया और पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है #bihar #reelsfbシ  #viralreelsシ #event #FacebookPage #viralreelsシ #parenting #videos
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से लोग घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी सांडा लाया गया जिसमें आदेश उम्र 15वर्ष पुत्र वीरेंद्र गिरी, गुड्डू उम्र 30वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल ललित गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय उपचार हेतु भेजा गया। वहीं मृतकों का बिसवां एस आई फूल चंद्र सरोज, कल्याण सिंह सहित पुलिस चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव, विकास कुमार मौके पर पहुँच शवों को कब्जे में ले पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार घायल ललित गिरी निवासी बड्डू पुर जिला बाराबंकी के घर कल 15तारीख को बहन की शादी है जोकि उसी उपलक्ष्य में निमंत्रण लेकर अपनी बड़ी बहन दुधगढ़ थाना सकरन आया हुआ था यहीं से आज दिनांक 14.03.2026 समय तकरीबन 12बजे अपने भांजे आदेश व बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक up 34M 5419 से वापस जाते समय करीब 12बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उक्त दुर्घटना हुई इस सम्बन्ध में एस आई फूलचंद्र सरोज से बात की गई तो बताया गया कि घटना के कारणों के बिंदुओं की जाँच पर जा रही है स्थिति स्पष्ट होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    2
    जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 
थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से लोग घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी सांडा लाया गया जिसमें आदेश उम्र 15वर्ष पुत्र वीरेंद्र गिरी, गुड्डू उम्र 30वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल ललित गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बड्डूपुर जिला बाराबंकी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय उपचार हेतु भेजा गया। वहीं मृतकों का बिसवां एस आई फूल चंद्र सरोज, कल्याण सिंह सहित पुलिस चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव, विकास कुमार मौके पर पहुँच शवों को कब्जे में ले पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार घायल ललित गिरी निवासी बड्डू पुर जिला बाराबंकी के घर कल 15तारीख को बहन की शादी है जोकि उसी उपलक्ष्य में निमंत्रण लेकर अपनी बड़ी बहन दुधगढ़ थाना सकरन आया हुआ था यहीं से आज दिनांक 14.03.2026 समय तकरीबन 12बजे अपने भांजे आदेश व बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक up 34M 5419 से वापस जाते समय करीब 12बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उक्त दुर्घटना हुई इस सम्बन्ध में एस आई फूलचंद्र सरोज से बात की गई तो बताया गया कि घटना के कारणों के बिंदुओं की जाँच पर जा रही है स्थिति स्पष्ट होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.