बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: शहर के विकास पर खर्च होंगे 530 करोड़ रुपये। नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 530 करोड़ 80 लाख 41 हजार 157 रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह बैठक महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। बैठक के दौरान बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद सभी पार्षदों की सहमति से इसे मंजूरी दे दी गई। पारित बजट के अनुसार कुल प्राप्ति 430 करोड़ 65 लाख 65 हजार 833 रुपये अनुमानित है, जबकि कुल भुगतान 530 करोड़ 80 लाख 31 हजार 157 रुपये रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अंतिम शेष राशि 64 करोड़ 73 लाख 6 हजार 566 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा पारित यह बजट शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025–26 में लगभग 528 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। वहीं सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से विभिन्न मदों में करीब 55 करोड़ रुपये का आवंटन भी मिला था, लेकिन कई विकास कार्यों के लिए नगर निगम को अपने आंतरिक संसाधनों पर भी निर्भर रहना पड़ा। महापौर ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष के लिए पारित यह बजट नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, पेयजल सहित कई आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट के लागू होने से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही महापौर ने नगर निगम के सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही शहर के समग्र विकास का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

- नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 530 करोड़ 80 लाख 41 हजार 157 रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह बैठक महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया। बैठक के दौरान बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद सभी पार्षदों की सहमति से इसे मंजूरी दे दी गई। पारित बजट के अनुसार कुल प्राप्ति 430 करोड़ 65 लाख 65 हजार 833 रुपये अनुमानित है, जबकि कुल भुगतान 530 करोड़ 80 लाख 31 हजार 157 रुपये रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अंतिम शेष राशि 64 करोड़ 73 लाख 6 हजार 566 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा पारित यह बजट शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025–26 में लगभग 528 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। वहीं सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से विभिन्न मदों में करीब 55 करोड़ रुपये का आवंटन भी मिला था, लेकिन कई विकास कार्यों के लिए नगर निगम को अपने आंतरिक संसाधनों पर भी निर्भर रहना पड़ा। महापौर ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष के लिए पारित यह बजट नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, पेयजल सहित कई आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट के लागू होने से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही महापौर ने नगर निगम के सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही शहर के समग्र विकास का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।1
- कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस की कमी के कारण लोग देर रात से ही सिलेंडर लेकर मैदान में पहुंचने लगे थे। कई उपभोक्ता रात करीब 2 बजे से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर आए रसोई गैस सिलेंडरों को सीधे रामलीला मैदान भेजा गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में वितरण की व्यवस्था की गई। मैदान में सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। रामलीला मैदान के सामने स्थित पुलिस चौकी की पुलिस पूरी रात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि कुल 350 रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हुई थी। नियमानुसार वितरण होने के कारण सुबह 11 बजे तक लगभग 150 सिलेंडर ही वितरित किए जा सके थे, जबकि बाकी सिलेंडरों का वितरण जारी रहा। गैस की कमी का असर कस्बे के कई रेस्टोरेंटों पर भी देखने को मिला, जहां चाय और फास्ट फूड जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं। वितरण के दौरान कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर पाने के लिए अनुचित तरीके अपनाने की कोशिश भी की, लेकिन गैस एजेंसी संचालक और पुलिस की सख्ती के कारण ऐसे लोग निराश होकर लौट गए। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो गई। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि जितनी गैस की आपूर्ति हुई है, उसका वितरण केवल लाइन में लगे उपभोक्ताओं को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों और अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। गैस वितरण स्थल पर करीब पांच सौ लोगों की भीड़ मौजूद रही, जिसमें रोजेदार महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। तेज धूप के बावजूद लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।3
- सही में आजकल जो हो रहा है परफेक्ट बात जो आप सुनकर भोसड़ी जाएंगे1
- Bihar Board 10th के बाद क्या करें? Science, Arts या Commerce? | Career Options After Matric 2026 #matric #MatricResult #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #1

- Post by Shambhu Rajbhar1
- दुनिया के कई देशों में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से दहशत एक ही दिन कई जगह भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले भारत समेत कई देशों में भूकंप के झटके महसूस चिली में सबसे तेज भूकंप, कई देशों में धरती हिली भूकंप से हिला एशिया, कई जगह महसूस हुए झटके मणिपुर में तड़के भूकंप, लोगों में डर का माहौल कराची से ईरान तक भूकंप के झटके एक के बाद एक भूकंप से बढ़ी चिंता धरती के अंदर हलचल, कई देशों में भूकंप दर्ज आज कई जगह कांपी धरती, वैज्ञानिकों की नजर1
- पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दियारा क्षेत्र के शिवराजपुर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को देखते ही धंधेबाज शराब और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो बाइक भी जब्त की है और पूरे मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब तस्कर बाइक पर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर गंडक नदी पार कर दियारा के रास्ते शिवराजपुर होकर कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया और दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाते हुए घेराबंदी की और तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान जब तस्कर शिवराजपुर पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने सामने पुलिस को देख लिया। पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी बाइक पर लदी शराब की खेप छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक पर रखे कार्टनों की जांच शुरू की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा की गई जांच में एटीपीएम स्पेशल ब्रांड के 1005 पीस शराब बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 180.900 लीटर बताई गई है। इसके अलावा ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 227 पीस शराब बरामद हुए, जिसकी मात्रा 40.860 लीटर है। वहीं रॉयल स्टैग ब्रांड के 17 पीस शराब भी बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 12.750 लीटर है। इसके साथ ही किंगफिशर बियर के 96 पीस भी बरामद हुए, जिसकी मात्रा 48 लीटर बताई गई है। इन सभी ब्रांड की शराब को मिलाकर कुल 282.51 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से शराब से लदी दो बाइक भी जब्त कर ली है। जब्त किए गए दोनों वाहनों के आधार पर तस्करों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि नौतन थाना में इस मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दियारा क्षेत्र में अक्सर तस्कर गंडक नदी के रास्ते शराब की खेप लाने और उसे दूसरे स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।1