logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मणिपुर समेत दुनिया के कई हिस्सों मे भूकंप के झटके महसूस हुये दुनिया के कई देशों में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से दहशत एक ही दिन कई जगह भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले भारत समेत कई देशों में भूकंप के झटके महसूस चिली में सबसे तेज भूकंप, कई देशों में धरती हिली भूकंप से हिला एशिया, कई जगह महसूस हुए झटके मणिपुर में तड़के भूकंप, लोगों में डर का माहौल कराची से ईरान तक भूकंप के झटके एक के बाद एक भूकंप से बढ़ी चिंता धरती के अंदर हलचल, कई देशों में भूकंप दर्ज आज कई जगह कांपी धरती, वैज्ञानिकों की नजर

1 hr ago
user_Manish Kumar Social Worker
Manish Kumar Social Worker
Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

मणिपुर समेत दुनिया के कई हिस्सों मे भूकंप के झटके महसूस हुये दुनिया के कई देशों में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से दहशत एक ही दिन कई जगह भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले भारत समेत कई देशों में भूकंप के झटके महसूस चिली में सबसे तेज भूकंप, कई देशों में धरती हिली भूकंप से हिला एशिया, कई जगह महसूस हुए झटके मणिपुर में तड़के भूकंप, लोगों में डर का माहौल कराची से ईरान तक भूकंप के झटके एक के बाद एक भूकंप से बढ़ी चिंता धरती के अंदर हलचल, कई देशों में भूकंप दर्ज आज कई जगह कांपी धरती, वैज्ञानिकों की नजर

More news from बिहार and nearby areas
  • बलुआ में नवयुवक संघ कमिटी ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश नौतन। प्रखंड के बलुआ गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर नवयुवक संघ कमिटी की ओर से शुक्रवार के देर साम करीब 6:00 बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी मोहब्बत, भाईचारा व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्द और आपसी सद्भाव से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। नवयुवक संघ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमिटी के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।
    1
    बलुआ में नवयुवक संघ कमिटी ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
नौतन। प्रखंड के बलुआ गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर नवयुवक संघ कमिटी की ओर से शुक्रवार के देर साम करीब 6:00 बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी मोहब्बत, भाईचारा व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्द और आपसी सद्भाव से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। नवयुवक संघ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमिटी के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेतिया में मध्य निषेध थाना की टीम ने शराबबंदी अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। 13 मार्च शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल के नीचे टीम ने एक बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25. 920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी , स्वर्गीय पारस चौधरी के पुत्र भूली कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके वाहन—बाइक को भी जप्त कर लिया गया। मध्य निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राबबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। 14 मार्च शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों में राहत की भावना देखी गई।
    1
    बेतिया में मध्य निषेध थाना की टीम ने  शराबबंदी अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। 13 मार्च शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल के नीचे टीम ने एक बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25. 920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी , स्वर्गीय पारस चौधरी के पुत्र भूली कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके वाहन—बाइक को भी जप्त कर लिया गया।
मध्य निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राबबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
14 मार्च शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों में राहत की भावना देखी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • सुगौली के रघुनाथपुर में पूर्व मंत्री ने राज इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम का किया उद्घाटन। पूर्व मंत्री ने इस शो रूम को ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा और व्यापारिक विकास बताया।
    1
    सुगौली के रघुनाथपुर में पूर्व मंत्री ने राज इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम का किया उद्घाटन। पूर्व मंत्री ने इस शो रूम को ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा और व्यापारिक विकास बताया।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • mere Facebook channel ko follow kar dena bhai please aap log se nivedan hai. Facebook channel@Bihari Surajhttps:
    1
    mere Facebook channel ko follow kar dena bhai please aap log se nivedan hai. Facebook channel@Bihari Surajhttps:
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के मटीयारी टोला रतनपुरा गांव निवासी राजकिशोर प्रजापति के 30 वर्षीय पुत्र अनिल प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल प्रजापति काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। चौमुखा गांव के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाडक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाडकें क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल सडक पर गिर गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज   :  गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के मटीयारी टोला रतनपुरा गांव निवासी राजकिशोर प्रजापति के 30 वर्षीय पुत्र अनिल प्रजापति के रूप में हुई है। 
जानकारी के अनुसार, अनिल प्रजापति काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। चौमुखा गांव के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाडक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाडकें क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल सडक पर गिर गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • बेतिया सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू बेतिया से रिपोर्ट बेतिया। बेतिया के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। न्यायालय परिसर में सकारात्मक और न्यायिक माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष अनामिका टी, जिला पदाधिकारी तरुणजोत सिंह, सदर डीएसपी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद लोक अदालत की विभिन्न बेंचों पर मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई, जहां वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कराया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुलभ, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। यहां ऐसे मामलों की सुनवाई की जा रही है जिनका आपसी समझौते के आधार पर समाधान संभव है। इनमें बिजली बिल से जुड़े विवाद, बैंक ऋण से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद तथा अन्य सुलह योग्य प्रकरण शामिल हैं। लोक अदालत में पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाते हुए कम समय और कम खर्च में न्याय दिलाने की कोशिश की जाती है। प्रधान जिला जज अनामिका टी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है, जहां आपसी सहमति से मामलों का समाधान कर लोगों को राहत दी जाती है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, बल्कि आम लोगों को भी त्वरित न्याय मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने विवादों को आपसी समझौते के माध्यम से समाप्त करें। लोक अदालत के आयोजन को लेकर न्यायालय परिसर में अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया है, जहां न्यायिक पदाधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि बैठकर मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को समझाइश देकर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान हो सके। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे। लोक अदालत के दौरान लोगों में अपने पुराने मामलों के समाधान को लेकर उत्साह भी देखा गया। लोक अदालत के माध्यम से न्याय व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित उनके विवादों का समाधान आपसी सहमति से हो सकेगा और उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।
    1
    बेतिया सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू
बेतिया से रिपोर्ट
बेतिया। बेतिया के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। न्यायालय परिसर में सकारात्मक और न्यायिक माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष अनामिका टी, जिला पदाधिकारी तरुणजोत सिंह, सदर डीएसपी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद लोक अदालत की विभिन्न बेंचों पर मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई, जहां वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कराया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुलभ, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। यहां ऐसे मामलों की सुनवाई की जा रही है जिनका आपसी समझौते के आधार पर समाधान संभव है। इनमें बिजली बिल से जुड़े विवाद, बैंक ऋण से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद तथा अन्य सुलह योग्य प्रकरण शामिल हैं। लोक अदालत में पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाते हुए कम समय और कम खर्च में न्याय दिलाने की कोशिश की जाती है।
प्रधान जिला जज अनामिका टी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है, जहां आपसी सहमति से मामलों का समाधान कर लोगों को राहत दी जाती है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, बल्कि आम लोगों को भी त्वरित न्याय मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने विवादों को आपसी समझौते के माध्यम से समाप्त करें।
लोक अदालत के आयोजन को लेकर न्यायालय परिसर में अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया है, जहां न्यायिक पदाधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि बैठकर मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को समझाइश देकर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान हो सके।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे। लोक अदालत के दौरान लोगों में अपने पुराने मामलों के समाधान को लेकर उत्साह भी देखा गया।
लोक अदालत के माध्यम से न्याय व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित उनके विवादों का समाधान आपसी सहमति से हो सकेगा और उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमीन खाली करने के नोटिस के खिलाफ कटाव पीड़ितों का नौतन अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन नौतन। अंचल क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित पंडितवा गांव के करीब दो सौ कटाव पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने प्रशासन से उन्हें उसी जमीन पर रहने देने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे बच्चा लाल यादव, छोटेलाल यादव, विरेंद्र यादव, सुदामा यादव, शिव यादव, बुटाई यादव, पप्पू अंसारी, मनीर मियां, उमाशंकर मुखिया, बुधन मुखिया, महंथ मुखिया, हीरा साह, रामचंद्र साह और वशीर मियां सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे सभी भगवानपुर पंडितवा के कटाव पीड़ित हैं। वर्ष 1954 में शिवराजपुर के खाता संख्या 11, खेसरा 439 की जमीन पर आकर बसे थे। कुछ जमीन उन्होंने हीरा प्रसाद और लालबाबू प्रसाद से रजिस्ट्री कराकर ली थी। पीड़ितों का कहना है कि वे करीब 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं और हर साल मालगुजारी भी जमा करते हैं। वहीं बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सरकारी जमीन है, इसलिए नोटिस भेजा गया है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी।
    1
    जमीन खाली करने के नोटिस के खिलाफ कटाव पीड़ितों का नौतन अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन
नौतन। अंचल क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित पंडितवा गांव के करीब दो सौ कटाव पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने प्रशासन से उन्हें उसी जमीन पर रहने देने की अपील की।
प्रदर्शन कर रहे बच्चा लाल यादव, छोटेलाल यादव, विरेंद्र यादव, सुदामा यादव, शिव यादव, बुटाई यादव, पप्पू अंसारी, मनीर मियां, उमाशंकर मुखिया, बुधन मुखिया, महंथ मुखिया, हीरा साह, रामचंद्र साह और वशीर मियां सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे सभी भगवानपुर पंडितवा के कटाव पीड़ित हैं। वर्ष 1954 में शिवराजपुर के खाता संख्या 11, खेसरा 439 की जमीन पर आकर बसे थे। कुछ जमीन उन्होंने हीरा प्रसाद और लालबाबू प्रसाद से रजिस्ट्री कराकर ली थी।
पीड़ितों का कहना है कि वे करीब 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं और हर साल मालगुजारी भी जमा करते हैं। वहीं बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सरकारी जमीन है, इसलिए नोटिस भेजा गया है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 14मार्च शनिवार दोपहर करीब 2:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल36अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,141लीटर शराब, 42 सिलेंडर चार गाय चार बछड़ा,एवं 4 छोटा पाड़ा बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 14मार्च शनिवार दोपहर करीब 2:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल36अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,141लीटर शराब, 42 सिलेंडर चार गाय चार बछड़ा,एवं   4 छोटा पाड़ा बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.