Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौतन पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर शनिवार को नौतन थाना प्रांगण में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। निर्धारित समय के अनुसार शाम लगभग 6 बजे रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इस अवसर पर थाना परिसर में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
Akash Kumar
नौतन पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर शनिवार को नौतन थाना प्रांगण में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। निर्धारित समय के अनुसार शाम लगभग 6 बजे रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इस अवसर पर थाना परिसर में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Akash Kumar1
- मझौलिया क्षेत्र में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है और वह जहां भी है, खुश है। युवती ने वीडियो में यह भी स्वीकार किया है कि वह अपनी इच्छा से घर से भागी थी। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि A9BHARAT न्यूज नही करता है ।1
- Post by Vinay Kumar1
- Post by RAVI PANDEY3
- मझौलिया में तीन दिवसीय यूडीआईडी शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना पहचान पत्र मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की और पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के अंतिम दिन 165 दिव्यांगजनों का कार्ड बनाया गया, जबकि तीनों दिनों में कुल 455 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रखंड के सभी पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना से जोड़ा जाए। शिविर के सफल संचालन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही।1
- विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- Post by Akash Kumar1