logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया । प्रेस विज्ञप्ति (संख्या -05) 13.03.2026. विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.

2 hrs ago
user_Vivek Shrivastava.
Vivek Shrivastava.
Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया । प्रेस विज्ञप्ति (संख्या -05) 13.03.2026. विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.

More news from बिहार and nearby areas
  • जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। 13.03.2026.
    1
    जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।  13.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • पखनाहा में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण, युवाओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प भारत सरकार की पहल “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पखनाहा डुमरिया पंचायत में वृक्षारोपण अभियान गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे चलाया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत के बिहार स्टेट उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के प्रखंड बैरिया के स्वयंसेवक नितेश कुमार पटेल द्वारा किया गया, जिसमें पंचायत के युवाओं और ग्रामीणों को एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने मिलकर कई पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। नितेश कुमार पटेल ने कहा कि पेड़ लगाना जीवन को सुरक्षित करने के समान है। यदि पेड़ समाप्त हो जाएंगे तो आने वाले समय में सभी जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि “वन है तो हम हैं और हम हैं तो वन है”, इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर मनीष कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    1
    पखनाहा में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण, युवाओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
भारत सरकार की पहल “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पखनाहा डुमरिया पंचायत में वृक्षारोपण अभियान गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे चलाया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत के बिहार स्टेट उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के प्रखंड बैरिया के स्वयंसेवक नितेश कुमार पटेल द्वारा किया गया, जिसमें पंचायत के युवाओं और ग्रामीणों को एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने मिलकर कई पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। नितेश कुमार पटेल ने कहा कि पेड़ लगाना जीवन को सुरक्षित करने के समान है। यदि पेड़ समाप्त हो जाएंगे तो आने वाले समय में सभी जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि “वन है तो हम हैं और हम हैं तो वन है”, इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर मनीष कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया। जानकारी के अनुसार मंगलपुर बाजार निवासी अंकित कुमार शुक्रवार की सुबह नवेडा बिहार से अपने घर आए थे। शाम के समय वह अपने भांजे के साथ बाजार की एक मिठाई दुकान पर मिठाई खरीद रहे थे, तभी मंगलपुर बाजार के मिथलेश पासवान, राहुल पासवान, चंदन पासवान, अमित सिंह, मिंटू कुमार समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और अंकित से मोबाइल छीनने लगे। अंकित द्वारा विरोध करने पर आरोप है कि मिथलेश पासवान ने पीछे से गर्दन के पास चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान राहुल पासवान ने उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बाबा नथूनी साह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाजार में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल स्थिति सामान्य है और घायल का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया। जानकारी के अनुसार मंगलपुर बाजार निवासी अंकित कुमार शुक्रवार की सुबह नवेडा बिहार से अपने घर आए थे। शाम के समय वह अपने भांजे के साथ बाजार की एक मिठाई दुकान पर मिठाई खरीद रहे थे, तभी मंगलपुर बाजार के मिथलेश पासवान, राहुल पासवान, चंदन पासवान, अमित सिंह, मिंटू कुमार समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और अंकित से मोबाइल छीनने लगे। अंकित द्वारा विरोध करने पर आरोप है कि मिथलेश पासवान ने पीछे से गर्दन के पास चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान राहुल पासवान ने उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बाबा नथूनी साह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाजार में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल स्थिति सामान्य है और घायल का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • train mein ham logon ke sath mein aise hi saman bechne wale sab karte hain ine logon Ko sab sikhaya jaaye
    1
    train mein ham logon ke sath mein aise hi saman bechne wale sab karte hain ine logon Ko sab sikhaya jaaye
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर में शिक्षक नियोजन के नाम पर आठ लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बैकुंठपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशा कुमारी तथा रेवतिथ गांव निवासी शाहबाज आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मंगलवार की देर शाम बैकुंठपुर थाने में की गई। जानकारी के अनुसार सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने इस मामले को लेकर गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दायर किया था
    1
    गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर में शिक्षक नियोजन के नाम पर आठ लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बैकुंठपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशा कुमारी तथा रेवतिथ गांव निवासी शाहबाज आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मंगलवार की देर शाम बैकुंठपुर थाने में की गई। जानकारी के अनुसार सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने इस मामले को लेकर गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दायर किया था
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के जोधा मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल राम के रूप में हुई है। घायलों में छोटेलाल राम की पत्नी रीना देवी और उनका भतीजा शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि छोटेलाल राम अपनी पत्नी रीना देवी और भतीजे के साथ ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल राम सड़क पर दुर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अर्त्याधेक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और भतीजा भी बरी तरह घायल हो गए....
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के जोधा मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल राम के रूप में हुई है। घायलों में छोटेलाल राम की पत्नी रीना देवी और उनका भतीजा शामिल हैं।
घटना के संबंध में बताया गया है कि छोटेलाल राम अपनी पत्नी रीना देवी और भतीजे के साथ ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल राम सड़क पर दुर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अर्त्याधेक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और भतीजा भी बरी तरह घायल हो गए....
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    6 hrs ago
  • मझौलिया में कुकिंग गैस सिलिंडर की किल्लत, खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी से गोदाम तक भटक रहे लोग बेतिया, संवाददाता (सत्यम श्रीवास्तव): मझौलिया क्षेत्र में कुकिंग गैस की किल्लत इन दिनों लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी से लेकर गोदाम तक भटकने को मजबूर हैं। गैस की उपलब्धता नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल से कुकिंग गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। जब इस संबंध में उपभोक्ता एजेंसी प्रबंधकों से संपर्क करते हैं तो उन्हें यही जवाब मिलता है कि मोबाइल से ही बुकिंग करनी होगी, दूसरा कोई विकल्प नहीं है। बताया जा रहा है कि फिलहाल गैस की डिलीवरी उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जा रही है, जिन्होंने पहले केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी कर ली है। केवाईसी कराने के लिए कार्डधारकों को स्वयं एजेंसी जाना पड़ रहा है, जहां आंख की पुतलियों का मिलान (बायोमेट्रिक) और फोटोग्राफी की जा रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए 145 रुपये की लागत से रेगुलेटर का पाइप लेना भी अनिवार्य कर दिया गया है। केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को लगभग तीन किलोमीटर दूर राजघाट स्थित गोदाम से गैस सिलिंडर की डिलीवरी मिल रही है। गैस सिलिंडर मिल जाने पर उपभोक्ता राहत की सांस ले रहे हैं। दिन भर सड़कों पर लोगों को साइकिल और बाइक पर खाली गैस सिलिंडर लेकर भटकते देखा जा रहा है। मझौलिया में इंडेन गैस की दो एजेंसियां संचालित हैं। इसके अलावा एचपी गैस की आपूर्ति बेतिया से होती है, जो पिछले दो दिनों से ठप है। इसके कारण उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
    1
    मझौलिया में कुकिंग गैस सिलिंडर की किल्लत, खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी से गोदाम तक भटक रहे लोग
बेतिया, संवाददाता (सत्यम श्रीवास्तव):
मझौलिया क्षेत्र में कुकिंग गैस की किल्लत इन दिनों लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी से लेकर गोदाम तक भटकने को मजबूर हैं। गैस की उपलब्धता नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल से कुकिंग गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। जब इस संबंध में उपभोक्ता एजेंसी प्रबंधकों से संपर्क करते हैं तो उन्हें यही जवाब मिलता है कि मोबाइल से ही बुकिंग करनी होगी, दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
बताया जा रहा है कि फिलहाल गैस की डिलीवरी उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जा रही है, जिन्होंने पहले केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी कर ली है। केवाईसी कराने के लिए कार्डधारकों को स्वयं एजेंसी जाना पड़ रहा है, जहां आंख की पुतलियों का मिलान (बायोमेट्रिक) और फोटोग्राफी की जा रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए 145 रुपये की लागत से रेगुलेटर का पाइप लेना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को लगभग तीन किलोमीटर दूर राजघाट स्थित गोदाम से गैस सिलिंडर की डिलीवरी मिल रही है। गैस सिलिंडर मिल जाने पर उपभोक्ता राहत की सांस ले रहे हैं।
दिन भर सड़कों पर लोगों को साइकिल और बाइक पर खाली गैस सिलिंडर लेकर भटकते देखा जा रहा है। मझौलिया में इंडेन गैस की दो एजेंसियां संचालित हैं। इसके अलावा एचपी गैस की आपूर्ति बेतिया से होती है, जो पिछले दो दिनों से ठप है। इसके कारण उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मझौलिया बाजार में सारण मेडिकल की जांच, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के सैंपल लैब भेजे बेतिया के ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे तीन सदस्यीय टीम के साथ मझौलिया बाजार स्थित सारण मेडिकल दुकान की जांच की। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की दवाओं की गुणवत्ता और वैधता की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ दवाओं पर संदेह होने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। टीम ने दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात और लाइसेंस की भी जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली या मानक के विपरीत दवाओं की बिक्री रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिन दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट लैब से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि दवा बिक्री से संबंधित सभी सरकारी नियमों का पालन करें और बिना डॉक्टर के पर्चे वाली दवाओं की बिक्री से बचें। अचानक हुई इस जांच से मझौलिया बाजार के अन्य मेडिकल दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई को दवा बाजार में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
    1
    मझौलिया बाजार में सारण मेडिकल की जांच, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के सैंपल लैब भेजे
बेतिया के ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे तीन सदस्यीय टीम के साथ मझौलिया बाजार स्थित सारण मेडिकल दुकान की जांच की। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की दवाओं की गुणवत्ता और वैधता की बारीकी से पड़ताल की।
जांच के दौरान कुछ दवाओं पर संदेह होने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। टीम ने दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात और लाइसेंस की भी जांच की।
ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली या मानक के विपरीत दवाओं की बिक्री रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिन दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट लैब से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मेडिकल दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि दवा बिक्री से संबंधित सभी सरकारी नियमों का पालन करें और बिना डॉक्टर के पर्चे वाली दवाओं की बिक्री से बचें।
अचानक हुई इस जांच से मझौलिया बाजार के अन्य मेडिकल दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई को दवा बाजार में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • पश्चिम चम्पारण के बेतिया में भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। शुक्रवार 13 मार्च को आयोजित इस जन सुनवाई में जिले के विभिन्न थानों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों को बारी-बारी से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई और जल्द निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों पर मौके पर ही पहल की गई और कुल 35 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से शुक्रवार 13 मार्च की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
    1
    पश्चिम चम्पारण के बेतिया में भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। शुक्रवार 13 मार्च को आयोजित इस जन सुनवाई में जिले के विभिन्न थानों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों को बारी-बारी से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई और जल्द निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों पर मौके पर ही पहल की गई और कुल 35 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से शुक्रवार 13 मार्च की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.