Shuru
Apke Nagar Ki App…
is video ko viral kijiye please aap log se nivedan hai ki isko viral kijiye train mein ham logon ke sath mein aise hi saman bechne wale sab karte hain ine logon Ko sab sikhaya jaaye
Suraj Sahni
is video ko viral kijiye please aap log se nivedan hai ki isko viral kijiye train mein ham logon ke sath mein aise hi saman bechne wale sab karte hain ine logon Ko sab sikhaya jaaye
More news from बिहार and nearby areas
- train mein ham logon ke sath mein aise hi saman bechne wale sab karte hain ine logon Ko sab sikhaya jaaye1
- सुगौली प्रखंड के सभी संकुलों के प्रारंम्भिक विद्यालयों के छात्रों की वार्षिक परीक्षा हुई शुरू। चार दिन चलेगी परीक्षा।1
- बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खबर: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- *डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला पदाधिकारी।* *गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर जिला प्रशासन सख्त।* *जिला पदाधिकारी ने की 81 गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक।* *ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के फिल्ड ऑफिसर रहे मौजूद।* बेतिया। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिले की सभी 81 गैस एजेंसियों के संचालकों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के फिल्ड ऑफिसरों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एजेंसी संचालकों एवं फिल्ड ऑफिसरों ने स्पष्ट रूप से बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कहीं भी कोई समस्या नहीं है और नियमित रूप से सप्लाई जारी है। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों में गैस सिलेंडर की किल्लत से संबंधित खबरें प्रकाशित हुई हैं, जिसके कारण आम लोगों में अफवाह फैल रही है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा गैस की कमी की बात भी कही जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में यह धारणा बन रही है कि गैस सप्लाई में कोई समस्या है। ऐसी स्थिति में सभी गैस एजेंसी संचालकों का सहयोग आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रांति या अफवाह न फैले। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एजेंसी संचालक अपने-अपने स्तर से यह व्यापक रूप से प्रचारित करें कि डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग अनावश्यक रूप से एजेंसियों के बाहर लाइन न लगाएं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही नए गैस सिलेंडर के लिए नंबर लगाया जा सकता है। जिला पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर एजेंसी परिसर में प्रदर्शित करें, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता सीधे संपर्क कर सकें। साथ ही उन्होंने अनुमंडल स्तर पर भी 24×7 हेल्पलाइन नंबर को सक्रिय रखने और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एजेंसी संचालकों ने बारी-बारी से अपने-अपने गैस स्टॉक की जानकारी जिला पदाधिकारी को दी और बताया कि सप्लाई में कोई कमी नहीं है, बल्कि इन दिनों मांग बढ़ने के कारण दबाव अधिक है। कुछ एजेंसी संचालकों ने विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही सिलेंडर की बिक्री सुनिश्चित की जाए तथा डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को एजेंसियों की नियमित निगरानी करने, स्टॉक का सत्यापन कराने तथा ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि उपभोक्ता घरेलू गैस की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर दर्ज़ करवा सकते हैं। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा श्री सुजीत कुमार, एसडीएम बेतिया सदर श्री विकास कुमार तथा जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राकेश कुमार सहित सभी गैस एजेंसी संचालक और ऑयल मार्केटिंग कंपनी के फिल्ड ऑफिसर उपस्थित थे। वहीं नरकटियागंज और बगहा अनुमंडल के पदाधिकारी तथा एजेंसी संचालक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।1
- Post by Talk On Chair1
- चकिया महात्मा गांधी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन 2 का हो रहे फुटबॉल खेल प्रतियोगिता मैं आज का खेल बेंगलुरु और झारखंड के बीच खेला गया जिसमें झारखंड में बेंगलुरु को एक जीरो से हराकर सेमी फाइनल में जाने की तैयारी कर ली।1
- डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार, 34 लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा खबर: बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। जनता दरबार में कुल 34 लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शेष मामलों में भी जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 12 मार्च, गुरुवार की शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता दरबार में हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होने की बात कही गई।1