Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली प्रखंड के सभी संकुलों के प्रारंम्भिक विद्यालयों के छात्रों की वार्षिक परीक्षा हुई शुरू। चार दिन चलेगी परीक्षा।
Shambhu sharan
सुगौली प्रखंड के सभी संकुलों के प्रारंम्भिक विद्यालयों के छात्रों की वार्षिक परीक्षा हुई शुरू। चार दिन चलेगी परीक्षा।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली में बंगरा ओवरब्रिज के समीप दो गुटों में हुई तीखी झड़प,एक युवक ने दूसरे पर तानी हथियार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दोनों को किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में1
- मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से तीन कांडों के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या संख्या 215/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त छट्ठू माझी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व. अकलू माझी साकिन जौकटिया।इनको शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 377/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता चूमन शर्मा साकिन मझौलिया । इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 523/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नासिर मिया उम्र करीब 31 वर्ष पिता जलील मियां साकिन पारसा डुमरिया । इन तीनों अभियुक्तों में मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2
- Post by Talk On Chair1
- बैरिया प्रखंड के ग्राम बेलबनवा में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नौतन विधानसभा के प्रतिनिधि सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, समानता और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी उनके विचारों को अपनाकर समाज में न्याय, समरसता और एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।1
- चकिया, पूर्वी चंपारण: भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर चकिया स्थित जनता दल यूनाइटेड के कर्णपुरी सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि “शिक्षा से मनुष्य का ज्ञान का सभी दरवाजे खुल जाते हैं”, और यही संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजन कुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के हर वर्ग को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपनाएं और समाज में समानता व शिक्षा को बढ़ावा दें। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया ।1
- भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर बेतिया के समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को शत् शत् नमन किया।1
- Post by RAJA KUMAR1
- भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन शामिल हुए तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बरोहिया, छरदौवारी, मिश्रौली, बाड़ीपट्टी, हरपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी जगह श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने का जो कार्य किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके विचारों—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करें। विधायक श्री रंजन ने सभी लोगों से सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1