बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार, 34 लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार, 34 लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा खबर: बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। जनता दरबार में कुल 34 लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शेष मामलों में भी जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 12 मार्च, गुरुवार की शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता दरबार में हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होने की बात कही गई।
बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार, 34 लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार, 34 लोगों की समस्याओं का हुआ निपटारा खबर: बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। जनता दरबार में कुल 34 लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शेष मामलों में भी जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 12 मार्च, गुरुवार की शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता दरबार में हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होने की बात कही गई।
- पखनाहा में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण, युवाओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प भारत सरकार की पहल “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पखनाहा डुमरिया पंचायत में वृक्षारोपण अभियान गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे चलाया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत के बिहार स्टेट उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के प्रखंड बैरिया के स्वयंसेवक नितेश कुमार पटेल द्वारा किया गया, जिसमें पंचायत के युवाओं और ग्रामीणों को एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने मिलकर कई पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। नितेश कुमार पटेल ने कहा कि पेड़ लगाना जीवन को सुरक्षित करने के समान है। यदि पेड़ समाप्त हो जाएंगे तो आने वाले समय में सभी जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि “वन है तो हम हैं और हम हैं तो वन है”, इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर मनीष कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- पूरा वीडियो आज शाम 6:00 बजे यूट्यूब चैनल Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #fbviralpost2026シ #reelsviralシfb #fbviralpost2025シ #viralshorts #viralreelsシ #HoliOffer2026 #fbviral1
- पूरा वीडियो आज शाम 6:00 बजे यूट्यूब चैनल Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #fbviralpost2026シ #reelsviralシfb #fbviralpost2025シ #viralshorts #viralreelsシ #HoliOffer2026 #fbviral1
- अफवाहों पर ध्यान दे,, जिला में पर्याप्त है सिलेंडर,, जिला प्रशासन ने जनता से किया आग्रह,,1
- बैकुंठपुर विधायक श्री मिथलेश तिवारी जी से हुआ मुलाकात,, जिला के वर्तमान राजनीत पे चर्चा,,,1
- मझौलिया बाजार में सारण मेडिकल की जांच, ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के सैंपल लैब भेजे बेतिया के ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे तीन सदस्यीय टीम के साथ मझौलिया बाजार स्थित सारण मेडिकल दुकान की जांच की। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की दवाओं की गुणवत्ता और वैधता की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ दवाओं पर संदेह होने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। टीम ने दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात और लाइसेंस की भी जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली या मानक के विपरीत दवाओं की बिक्री रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिन दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट लैब से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि दवा बिक्री से संबंधित सभी सरकारी नियमों का पालन करें और बिना डॉक्टर के पर्चे वाली दवाओं की बिक्री से बचें। अचानक हुई इस जांच से मझौलिया बाजार के अन्य मेडिकल दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई को दवा बाजार में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा के लिए अहम कदम माना जा रहा है।1
- मझौलिया में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, सारण ड्रग से तीन दवाओं के सैंपल जब्त फोरेंसिक जांच के लिए सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल भेजे जाएंगे मुजफ्फरपुर, जांच की खबर से अन्य दुकानों के गिरे शटर बेतिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर गुरुवार की अपराह्न ड्रग इंस्पेक्टर समेत तीन सदस्यीय टीम ने मझौलिया स्थित दवा दुकान सारण ड्रग की जांच की। जांच के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के पास उक्त दवा दुकान के विरुद्ध एक्सपायर्ड और नकली दवाओं की बिक्री को लेकर लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान की विभिन्न पहलुओं से जांच की। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान लाइसेंसी है, लेकिन संदेह के आधार पर तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजे जाएंगे। ड्रग इंस्पेक्टर के मझौलिया पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के अन्य दवा दुकानों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। बताया जाता है कि यह जांच दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। जांच के दौरान दवा दुकानदार पप्पू कुमार ने टीम को पूरा सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता उत्कर्ष उपाध्याय ने दुकान पर नकली दवाओं की बिक्री के साथ-साथ बिल नहीं देने तथा रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया था। (बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)1
- आज 12मार्च गुरुवार दोपहर करीब 3बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख94 रूपए जुर्माना वसूले गए।1