बेतिया में चलाया गया वाहन जांच अभियान 1लाख 94हजार रुपए वसूला गया जुर्माना। आज 12मार्च गुरुवार दोपहर करीब 3बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख94 रूपए जुर्माना वसूले गए।

- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।1
- Post by Dhruv Muskan1
- मझौलिया में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, सारण ड्रग से तीन दवाओं के सैंपल जब्त फोरेंसिक जांच के लिए सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल भेजे जाएंगे मुजफ्फरपुर, जांच की खबर से अन्य दुकानों के गिरे शटर बेतिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर गुरुवार की अपराह्न ड्रग इंस्पेक्टर समेत तीन सदस्यीय टीम ने मझौलिया स्थित दवा दुकान सारण ड्रग की जांच की। जांच के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के पास उक्त दवा दुकान के विरुद्ध एक्सपायर्ड और नकली दवाओं की बिक्री को लेकर लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान की विभिन्न पहलुओं से जांच की। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान लाइसेंसी है, लेकिन संदेह के आधार पर तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजे जाएंगे। ड्रग इंस्पेक्टर के मझौलिया पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के अन्य दवा दुकानों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। बताया जाता है कि यह जांच दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। जांच के दौरान दवा दुकानदार पप्पू कुमार ने टीम को पूरा सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता उत्कर्ष उपाध्याय ने दुकान पर नकली दवाओं की बिक्री के साथ-साथ बिल नहीं देने तथा रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया था। (बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)1
- डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ गैस एजेंसियों और व्यापारियों द्वारा गोदाम स्तर से ही कालाबाज़ारी का खेल शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राहकों से गैस सिलेंडर पर लगभग ₹30 तक अधिक वसूली की जा रही है, जिससे आम लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के समय निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं। अगर ग्राहक विरोध करते हैं तो उन्हें सिलेंडर देने में देरी या मना कर दिया जाता है। ऐसे में आम उपभोक्ता मजबूरी में अधिक कीमत देकर गैस लेने को विवश हो जाते हैं। यह मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करे और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कालाबाज़ारी पर रोक लग सके और आम लोगों को राहत मिल सके।1
- पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ1

- नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1