Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले मे गैस कालाबाज़ारियो पर होगी सख्त कार्यवाही -जिलाधिकारी डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
Manish Kumar Social Worker
जिले मे गैस कालाबाज़ारियो पर होगी सख्त कार्यवाही -जिलाधिकारी डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
More news from बिहार and nearby areas
- मझौलिया में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, सारण ड्रग से तीन दवाओं के सैंपल जब्त फोरेंसिक जांच के लिए सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल भेजे जाएंगे मुजफ्फरपुर, जांच की खबर से अन्य दुकानों के गिरे शटर बेतिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर गुरुवार की अपराह्न ड्रग इंस्पेक्टर समेत तीन सदस्यीय टीम ने मझौलिया स्थित दवा दुकान सारण ड्रग की जांच की। जांच के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के पास उक्त दवा दुकान के विरुद्ध एक्सपायर्ड और नकली दवाओं की बिक्री को लेकर लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान की विभिन्न पहलुओं से जांच की। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान लाइसेंसी है, लेकिन संदेह के आधार पर तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजे जाएंगे। ड्रग इंस्पेक्टर के मझौलिया पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के अन्य दवा दुकानों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। बताया जाता है कि यह जांच दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। जांच के दौरान दवा दुकानदार पप्पू कुमार ने टीम को पूरा सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता उत्कर्ष उपाध्याय ने दुकान पर नकली दवाओं की बिक्री के साथ-साथ बिल नहीं देने तथा रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया था। (बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)1
- डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ गैस एजेंसियों और व्यापारियों द्वारा गोदाम स्तर से ही कालाबाज़ारी का खेल शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राहकों से गैस सिलेंडर पर लगभग ₹30 तक अधिक वसूली की जा रही है, जिससे आम लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के समय निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं। अगर ग्राहक विरोध करते हैं तो उन्हें सिलेंडर देने में देरी या मना कर दिया जाता है। ऐसे में आम उपभोक्ता मजबूरी में अधिक कीमत देकर गैस लेने को विवश हो जाते हैं। यह मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करे और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कालाबाज़ारी पर रोक लग सके और आम लोगों को राहत मिल सके।1
- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।1
- सुगौली प्रखंड के सभी संकुलों के प्रारंम्भिक विद्यालयों के छात्रों की वार्षिक परीक्षा हुई शुरू। चार दिन चलेगी परीक्षा।1
- Post by Dhruv Muskan1
- l p g ki kami ne hame phir se baitha diya chulhe ke pas1
- अपने शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल को नियमित दिनचर्या में करें शामिल: गरिमा मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन के सभागार में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, इलाज तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में पहुंचे सफाई कर्मियों को नगर निगम के स्वच्छता सेनानी और “स्वच्छ भारत मिशन” का अभियान दूत बताया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल को हम सभी को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने हम सभी को यह सिखाया है कि जब व्यक्ति शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है, तो कई बार अपने भी दूरी बना लेते हैं। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। महापौर ने बताया कि इस दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में दर्जन भर नर्सिंग स्टाफ तथा चार महिला एवं पुरुष चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी स्वच्छता सेनानियों और उनके आश्रित परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में टिटनेस से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण भी किया गया। वहीं नगर निगम के उपायुक्त मोहम्मद शाहिद ने बताया कि 11 और 12 मार्च को “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” के अंतर्गत इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में सफाई मित्रों और उनके परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाओं का वितरण किया जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन में नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अशफाक अहमद, स्वच्छता निरीक्षक मोहम्मद तबरेज आलम, जुलुम साह सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1