logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

9 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
9 hrs ago

दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था। एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
    1
    योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था।
एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल
मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी
बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए।
विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बेतिया श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुराने मंदिर को नया बनाने के लिए बेतिया चित्रांश के सचिव माननीय श्री राकेश शरण पुन्नू जी द्वारा नींव रखी गई। जय चित्रांश। 15.04.2026.
    1
    बेतिया श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुराने मंदिर को नया बनाने के लिए बेतिया चित्रांश के सचिव माननीय श्री राकेश शरण पुन्नू जी द्वारा नींव रखी गई। जय चित्रांश।  15.04.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • मंगलवार की रात अशोक ले लॉन का छह पहिया ट्रक मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में पलट कर चारों खाने चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
    4
    मंगलवार की रात अशोक ले लॉन  का छह पहिया  ट्रक  मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में  पलट कर चारों खाने  चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को  नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में 10 अप्रैल को लगी भीषण आग ने करीब डेढ़ सौ घरों को राख में बदल दिया। इस अग्निकांड में कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी जलकर खाक हो गई, वहीं कई घरों में शादियों की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं। घटना के बाद स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों को जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी ना तो पर्याप्त भोजन की व्यवस्था हो सकी है और ना ही मुआवजा राशि का वितरण शुरू हो पाया है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आपदा के समय त्वरित राहत देने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। सरकार और जिला प्रशासन की सुस्ती से पीड़ितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में 10 अप्रैल को लगी भीषण आग ने करीब डेढ़ सौ घरों को राख में बदल दिया। इस अग्निकांड में कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी जलकर खाक हो गई, वहीं कई घरों में शादियों की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों को जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी ना तो पर्याप्त भोजन की व्यवस्था हो सकी है और ना ही मुआवजा राशि का वितरण शुरू हो पाया है।
पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आपदा के समय त्वरित राहत देने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। सरकार और जिला प्रशासन की सुस्ती से पीड़ितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
    1
    सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार के नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर फिर एक्टिव हुए जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को भी बहुत कुछ बोले
    1
    बिहार के नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर फिर एक्टिव हुए जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को भी बहुत कुछ बोले
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सघन शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर बड़ी पहल की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते हुए शीतला माई स्थान तक तथा ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित लागत 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये है, जिसे राज्य योजना मद से स्वीकृति मिली है। यह सड़क शहर के मीना बाजार क्षेत्र की “लाइफ लाइन” मानी जाती है, जहां प्रतिदिन भारी आवागमन होता है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर निगम द्वारा जारी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 9 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है। महापौर ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
    1
    मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी
करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित
बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सघन शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर बड़ी पहल की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते हुए शीतला माई स्थान तक तथा ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है।
महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित लागत 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये है, जिसे राज्य योजना मद से स्वीकृति मिली है। यह सड़क शहर के मीना बाजार क्षेत्र की “लाइफ लाइन” मानी जाती है, जहां प्रतिदिन भारी आवागमन होता है।
इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
नगर निगम द्वारा जारी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 9 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है।
महापौर ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.