logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सघन शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर बड़ी पहल की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते हुए शीतला माई स्थान तक तथा ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित लागत 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये है, जिसे राज्य योजना मद से स्वीकृति मिली है। यह सड़क शहर के मीना बाजार क्षेत्र की “लाइफ लाइन” मानी जाती है, जहां प्रतिदिन भारी आवागमन होता है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर निगम द्वारा जारी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 9 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है। महापौर ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

9 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
9 hrs ago

मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सघन शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर बड़ी पहल की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते हुए शीतला माई स्थान तक तथा ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित लागत 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये है, जिसे राज्य योजना मद से स्वीकृति मिली है। यह सड़क शहर के मीना बाजार क्षेत्र की “लाइफ लाइन” मानी जाती है, जहां प्रतिदिन भारी आवागमन होता है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर निगम द्वारा जारी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 9 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है। महापौर ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    15 hrs ago
  • मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।
    4
    मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह
बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • modi par hamla karne ka sajish rachne wala Aman tiwari koun hai kaha ka hai
    1
    modi par hamla karne ka sajish rachne wala Aman tiwari koun hai kaha ka hai
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    7 hrs ago
  • सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन
    1
    सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • गोपालगंज के हथुआ प्रखंड स्थित सबेया हवाई से हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोपालगंज के हथुआ सहित राज्य के चार प्रमुख शहर भागलपुर, मोतिहारी और छपरा में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर 15 से 16 अप्रैल को विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक विशेष टीम दिल्ली से बिहार पहुंच रही है।
    1
    गोपालगंज के हथुआ प्रखंड स्थित सबेया हवाई से हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोपालगंज के हथुआ सहित राज्य के चार प्रमुख शहर भागलपुर, मोतिहारी और छपरा में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर 15 से 16 अप्रैल को विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक विशेष टीम दिल्ली से बिहार पहुंच रही है।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    9 hrs ago
  • गोपालगंज एकडेरवा Khata 149 Khesari 308 पंचायत के वार्ड 08 में पहलवान बाबा के पानी टंकी के पास जो कुवा है उसका निजी करण किया जा रहा है
    1
    गोपालगंज एकडेरवा  Khata 149 Khesari  308 पंचायत के वार्ड 08 में पहलवान बाबा के पानी टंकी के पास जो कुवा है उसका निजी करण किया जा रहा है
    user_Unique boy deepak
    Unique boy deepak
    Video Creator Gopalganj, Bihar•
    10 hrs ago
  • भनाचक में अंबेडकर की प्रतिमा होगी स्थापित: विधायक अभिषेक कुमार ग्रामीणों की मांग पर घोषणा, अंबेडकर जयंती पर हुआ कार्यक्रम बेतिया। मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भनाचक पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा चनपटिया विधायक अभिषेक कुमार ने मंगलवार रात करीब 8 बजे भगवान बुद्ध मंदिर में दर्शन के बाद की। इस दौरान विधायक ने बच्चों के साथ केक काटकर अंबेडकर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिमा निर्माण कार्य उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया पति दीनानाथ साह, राजद मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष जयलाल यादव, सुरेंद्र भारती, जयनारायण राम, लक्ष्मण राम, ठाकुर राम, जयगोविंद राम और शम्भू राम सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में मझौलिया पंचायत के वार्ड 05 में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुखिया सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में केक काटा गया और “जय भीम” के नारे लगाए गए। लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा एससी-एसटी जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा।” कार्यक्रम में मो. शिवली, मुन्ना खान, सचिन कुमार, रघु राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    भनाचक में अंबेडकर की प्रतिमा होगी स्थापित: विधायक अभिषेक कुमार
ग्रामीणों की मांग पर घोषणा, अंबेडकर जयंती पर हुआ कार्यक्रम
बेतिया। मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भनाचक पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा चनपटिया विधायक अभिषेक कुमार ने मंगलवार रात करीब 8 बजे भगवान बुद्ध मंदिर में दर्शन के बाद की।
इस दौरान विधायक ने बच्चों के साथ केक काटकर अंबेडकर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिमा निर्माण कार्य उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया पति दीनानाथ साह, राजद मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष जयलाल यादव, सुरेंद्र भारती, जयनारायण राम, लक्ष्मण राम, ठाकुर राम, जयगोविंद राम और शम्भू राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मझौलिया पंचायत के वार्ड 05 में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुखिया सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में केक काटा गया और “जय भीम” के नारे लगाए गए। लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर भाजपा एससी-एसटी जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा।” कार्यक्रम में मो. शिवली, मुन्ना खान, सचिन कुमार, रघु राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर-नानोसती मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर धनौती नदी में पलट गया। घटना रामनगर बनकट मंदिर के समीप रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। ट्रक चालक के अनुसार, वह पंजाब के लुधियाना से साइकिल के सामान लेकर हाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रामनगर बनकट मंदिर के पास पहुंचा, अचानक कुछ नीलगाय सड़क पार करने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सीधे नदी में जा पलटा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06GH 2033 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले वन्यजीवों के खतरे को उजागर कर दिया।
    1
    मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर-नानोसती मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर धनौती नदी में पलट गया। घटना रामनगर बनकट मंदिर के समीप रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
ट्रक चालक के अनुसार, वह पंजाब के लुधियाना से साइकिल के सामान लेकर हाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रामनगर बनकट मंदिर के पास पहुंचा, अचानक कुछ नीलगाय सड़क पार करने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सीधे नदी में जा पलटा।
हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06GH 2033 बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले वन्यजीवों के खतरे को उजागर कर दिया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    15 hrs ago
  • Post by News of Kushinagar
    1
    Post by News of Kushinagar
    user_News of Kushinagar
    News of Kushinagar
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.