logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिरता टोला गांव में भूमि विवाद में खूनी झड़प, तीन घायल — मेहताब आलम की हालत गंभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

बिरता टोला गांव में भूमि विवाद में खूनी झड़प, तीन घायल — मेहताब आलम की हालत गंभी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • मंगलवार की रात अशोक ले लॉन का छह पहिया ट्रक मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में पलट कर चारों खाने चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
    4
    मंगलवार की रात अशोक ले लॉन  का छह पहिया  ट्रक  मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में  पलट कर चारों खाने  चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को  नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, छात्रों की प्रतिभा की खूब सराहना बलिया (सुखपुरा)। सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकगीत एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छात्रों ने नाटकों के माध्यम से समसामयिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रज्ञा, अंजलि, अनन्या, पार्थ, दिव्यांशु, प्रांजल, आंचल, विद्या नूरी और सोनम सहित कई विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की जमकर प्रशंसा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं विधायक प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह गुड्डू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक पंकज सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अनिल सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, जनार्दन उपाध्याय, नितेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव मोहन चौधरी, राणा कुणाल, कृष्ण कांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कैप्शन: सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित करते विद्यालय परिवार के सदस्य। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह के साथ विप्लव सिंह।
    1
    सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, छात्रों की प्रतिभा की खूब सराहना
बलिया (सुखपुरा)। सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकगीत एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छात्रों ने नाटकों के माध्यम से समसामयिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रज्ञा, अंजलि, अनन्या, पार्थ, दिव्यांशु, प्रांजल, आंचल, विद्या नूरी और सोनम सहित कई विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की जमकर प्रशंसा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं विधायक प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह गुड्डू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक पंकज सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अनिल सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, जनार्दन उपाध्याय, नितेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव मोहन चौधरी, राणा कुणाल, कृष्ण कांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कैप्शन:
सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित करते विद्यालय परिवार के सदस्य।
बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह के साथ विप्लव सिंह।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बाबा भीमराव अम्बेडकर एवं पार्टी के पूर्व महासचिव पी.सी. जोशी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए बेतिया समाहरणालय गेट पहुंचकर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान, लोकतंत्र, देश की एकता व अखंडता की रक्षा के साथ-साथ समाज में न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, कृष्ण नन्दन सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, संजय सिंह, केदार चौधरी, पीताम्बर शर्मा, तारकेश्वर सहनी, मदन शर्मा, अंजारूल, आरती, गुलाब प्रसाद, तारिक अनवर, सुबोध मुखिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बाबा भीमराव अम्बेडकर एवं पार्टी के पूर्व महासचिव पी.सी. जोशी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए बेतिया समाहरणालय गेट पहुंचकर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान, लोकतंत्र, देश की एकता व अखंडता की रक्षा के साथ-साथ समाज में न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति सहित राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, कृष्ण नन्दन सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, संजय सिंह, केदार चौधरी, पीताम्बर शर्मा, तारकेश्वर सहनी, मदन शर्मा, अंजारूल, आरती, गुलाब प्रसाद, तारिक अनवर, सुबोध मुखिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    18 hrs ago
  • सुगौली में बंगरा ओवरब्रिज के समीप दो गुटों में हुई तीखी झड़प,एक युवक ने दूसरे पर तानी हथियार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दोनों को किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में
    1
    सुगौली में बंगरा ओवरब्रिज के समीप दो गुटों में हुई तीखी झड़प,एक युवक ने दूसरे पर तानी हथियार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दोनों को किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • पहाड़पुर प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष बिजली बिल सुधार कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड 8 व 9 की दलित बस्ती में पहुंचकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भौतिक सत्यापन किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिल मिल रहा था। किसी का बिल 1 लाख, तो किसी का 2 लाख रुपये से भी अधिक पहुंच गया, जबकि घरों में केवल बल्ब और पंखे का ही उपयोग होता है।वार्ड संघ के सचिव आयुष नारायण मिश्रा ने बताया कि बकाया बिल के कारण गांव की बिजली काट दी गई थी, जिसे बाद में आंशिक भुगतान के बाद बहाल किया गया।कैंप में 43उपभोक्ताओं ने सुधार के लिए आवेदन दिया। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद बिल सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।ग्रामीणों को अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार है, जिससे उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिल सके।
    1
    पहाड़पुर प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष बिजली बिल सुधार कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड 8 व 9 की दलित बस्ती में पहुंचकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भौतिक सत्यापन किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिल मिल रहा था। किसी का बिल 1 लाख, तो किसी का 2 लाख रुपये से भी अधिक पहुंच गया, जबकि घरों में केवल बल्ब और पंखे का ही उपयोग होता है।वार्ड संघ के सचिव आयुष नारायण मिश्रा ने बताया कि बकाया बिल के कारण गांव की बिजली काट दी गई थी, जिसे बाद में आंशिक भुगतान के बाद बहाल किया गया।कैंप में 43उपभोक्ताओं ने सुधार के लिए आवेदन दिया। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद बिल सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।ग्रामीणों को अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार है, जिससे उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिल सके।
    user_Chaman Kumar Tiwari
    Chaman Kumar Tiwari
    Media company Areraj, Purbi Champaran•
    46 min ago
  • सम्राट चौधरी बने बिहार के नए CM, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ बिहार में करीब 20 सालों के बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है. दरअसल सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं. बिहार लोक भवन में बुधवार को राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. बता दें, सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट चौधरी के साथ-साथ जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जा सकता है.
    1
    सम्राट चौधरी बने बिहार के नए CM, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
बिहार में करीब 20 सालों के बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है. दरअसल सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं. बिहार लोक भवन में बुधवार को राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. बता दें, सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट चौधरी के साथ-साथ जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जा सकता है.
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर-नानोसती मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर धनौती नदी में पलट गया। घटना रामनगर बनकट मंदिर के समीप रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। ट्रक चालक के अनुसार, वह पंजाब के लुधियाना से साइकिल के सामान लेकर हाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रामनगर बनकट मंदिर के पास पहुंचा, अचानक कुछ नीलगाय सड़क पार करने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सीधे नदी में जा पलटा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06GH 2033 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले वन्यजीवों के खतरे को उजागर कर दिया।
    1
    मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर-नानोसती मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर धनौती नदी में पलट गया। घटना रामनगर बनकट मंदिर के समीप रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
ट्रक चालक के अनुसार, वह पंजाब के लुधियाना से साइकिल के सामान लेकर हाजीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रामनगर बनकट मंदिर के पास पहुंचा, अचानक कुछ नीलगाय सड़क पार करने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सीधे नदी में जा पलटा।
हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06GH 2033 बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर अचानक आने वाले वन्यजीवों के खतरे को उजागर कर दिया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.