बाबा भीम राव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने केक काटकर जन्मदिन मनाया ।। मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।
बाबा भीम राव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने केक काटकर जन्मदिन मनाया ।। मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर
14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के
बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय
नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।
- बैरिया प्रखंड क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चूड़ी हरवा टोला वार्ड नंबर 2 से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला प्रमाण शोभायात्रा चूड़ी हरवा टोला से निकलकर तधवानंदपुर होते हुए बलुआ रामपुरवा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक दोपहर करीब एक बजे पहुंची, जहां सभी अंबेडकरवादियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सामाजिक एकता और समानता के संदेश भी दिए गए। कार्यक्रम में कमेटी के चेयरमैन विंदेश्वरी राम, उप चेयरमैन सुजीत चमार, अध्यक्ष ओमप्रकाश राम सहित रंजीत राम, शैलेश राम, मंजीत राम, देवीलाल राम और गुड्डू राम समेत कई लोग शामिल रहे। मौके पर नारद मुखिया और धीरेंद्र कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से तीन कांडों के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या संख्या 215/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त छट्ठू माझी उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व. अकलू माझी साकिन जौकटिया।इनको शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 377/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष पिता चूमन शर्मा साकिन मझौलिया । इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 523/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नासिर मिया उम्र करीब 31 वर्ष पिता जलील मियां साकिन पारसा डुमरिया । इन तीनों अभियुक्तों में मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2
- बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर बेतिया में बड़े धूम-धाम से बाबा साहेब की शोभा रथयात्रा निकाली गई। जय भीम जय भारत। 14.04.2025.1
- मंगलवार की दोपहर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद जैसे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में हथुआ नगर के मछागर जगदीश गांव में भी देर शाम जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव में निर्भय पुरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक एकत्रित हुए और खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में देर तक आतिशबाजी होती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।1
- Post by Talk On Chair1
- आज नीतीश कुमार इस्तीफा दे चुके है जिसके बाद सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया जिसमें उन्होंने अपने केंद्रीय नेतृत्व को क्या बोले?1
- **अंबेडकर जयंती पर बेतिया कलेक्ट्रेट चौक पर समारोह का आयोजन** पश्चिम चम्पारण के बेतिया स्थित समाहरणालय परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट चौक पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी **तरनजोत सिंह** सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने बाबा साहेब को नमन किया। पूरे दिन प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला जारी रहा और परिसर में श्रद्धा व सम्मान का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक चम्पारण क्षेत्र **हर किशोर राय**, अपर समाहर्ता **राजीव रंजन सिन्हा**, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी **अनिल कुमार सिन्हा**, डीआरडीए निदेशक **अरुण प्रकाश** तथा विशेष कार्य पदाधिकारी **सुजीत कुमार** सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इनमें भीम आर्मी पूर्वी करगहिया के विनोद कुमार, बसपा के बेतिया विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर राम, प्रखंड अध्यक्ष विकास रंजन, पिंकू कुमार, बेतिया छावनी के उदयभान सत्यार्थी, दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। **बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट**1
- योगापट्टी में बाबा साहेब की जयंती पर विधायक विनय बिहारी हुए शामिल, सामाजिक न्याय का दिया संदेश योगापट्टी प्रखंड में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लौरिया विधानसभा के विधायक विनय बिहारी कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहेब के विचारों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार के दोपहर करीब 12:00 बजे विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के विचार और आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिन्होंने हर वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और समतामूलक भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।1
- भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन शामिल हुए तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बरोहिया, छरदौवारी, मिश्रौली, बाड़ीपट्टी, हरपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी जगह श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने का जो कार्य किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके विचारों—शिक्षा, संगठन और संघर्ष—को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करें। विधायक श्री रंजन ने सभी लोगों से सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1