Shuru
Apke Nagar Ki App…
सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन
Niraj Raj
सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर फिर एक्टिव हुए जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को भी बहुत कुछ बोले1
- सम्राट चौधरी का शपथग्रण: पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, आज इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन1
- शपथग्रहण में साधारण शब्दों को भी नहीं पढ़ पाए 7वीं फेल सम्राट चौधरी1
- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था। एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।1
- दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- बेतिया श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुराने मंदिर को नया बनाने के लिए बेतिया चित्रांश के सचिव माननीय श्री राकेश शरण पुन्नू जी द्वारा नींव रखी गई। जय चित्रांश। 15.04.2026.1
- मंगलवार की रात अशोक ले लॉन का छह पहिया ट्रक मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में पलट कर चारों खाने चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।4
- ‘सालों तक मेहनत की, लहू बहाया…’, विजय सिन्हा बोले- कमांडर के आदेश पर सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया1