Shuru
Apke Nagar Ki App…
सम्राट चौधरी बने CM,प्रशांत किशोर का बड़ा हमला,बिहार में फिर सियासी भूचाल बिहार के नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर फिर एक्टिव हुए जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को भी बहुत कुछ बोले
BN Chitranjan
सम्राट चौधरी बने CM,प्रशांत किशोर का बड़ा हमला,बिहार में फिर सियासी भूचाल बिहार के नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर फिर एक्टिव हुए जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को भी बहुत कुछ बोले
More news from बिहार and nearby areas
- जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार से जाने सम्राट चौधरी की डिग्री।1
- मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सघन शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर बड़ी पहल की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते हुए शीतला माई स्थान तक तथा ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित लागत 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये है, जिसे राज्य योजना मद से स्वीकृति मिली है। यह सड़क शहर के मीना बाजार क्षेत्र की “लाइफ लाइन” मानी जाती है, जहां प्रतिदिन भारी आवागमन होता है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर निगम द्वारा जारी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 9 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है। महापौर ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।1
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिरती टोला, वार्ड संख्या 4 में भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान अचानक हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेहताब आलम, हसनआरा खातून और अरमान आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौतन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेहताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। पीड़ित मेहताब आलम ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था और पंचायत के माध्यम से समाधान की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष पहले से तैयारी कर लाठी-डंडा, फरसा और चाकू लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं अरमान आलम ने बताया कि आरोपित पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज है। बुधवार के सुबह करीब 10 बजे जगदीशपुर थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।4
- पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में 10 अप्रैल को लगी भीषण आग ने करीब डेढ़ सौ घरों को राख में बदल दिया। इस अग्निकांड में कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी जलकर खाक हो गई, वहीं कई घरों में शादियों की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं। घटना के बाद स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों को जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी ना तो पर्याप्त भोजन की व्यवस्था हो सकी है और ना ही मुआवजा राशि का वितरण शुरू हो पाया है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आपदा के समय त्वरित राहत देने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। सरकार और जिला प्रशासन की सुस्ती से पीड़ितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- सम्राट चौधरी बने बिहार के नए CM, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ बिहार में करीब 20 सालों के बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है. दरअसल सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं. बिहार लोक भवन में बुधवार को राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. बता दें, सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट चौधरी के साथ-साथ जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जा सकता है.1
- सातवीं फेल बिहार के मुख्यमंत्री आज बनेंगे सम्राट चौधरी!1
- भनाचक में अंबेडकर की प्रतिमा होगी स्थापित: विधायक अभिषेक कुमार ग्रामीणों की मांग पर घोषणा, अंबेडकर जयंती पर हुआ कार्यक्रम बेतिया। मझौलिया प्रखंड के बैठनिया भनाचक पंचायत अंतर्गत वार्ड 14 में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा चनपटिया विधायक अभिषेक कुमार ने मंगलवार रात करीब 8 बजे भगवान बुद्ध मंदिर में दर्शन के बाद की। इस दौरान विधायक ने बच्चों के साथ केक काटकर अंबेडकर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिमा निर्माण कार्य उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया पति दीनानाथ साह, राजद मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष जयलाल यादव, सुरेंद्र भारती, जयनारायण राम, लक्ष्मण राम, ठाकुर राम, जयगोविंद राम और शम्भू राम सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में मझौलिया पंचायत के वार्ड 05 में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुखिया सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में केक काटा गया और “जय भीम” के नारे लगाए गए। लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा एससी-एसटी जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा।” कार्यक्रम में मो. शिवली, मुन्ना खान, सचिन कुमार, रघु राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1