logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।

7 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
7 hrs ago

सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
    1
    सुगौली थाना में दर्ज हत्या कांड के फरार चल रहे नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • मंगलवार की रात अशोक ले लॉन का छह पहिया ट्रक मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में पलट कर चारों खाने चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
    4
    मंगलवार की रात अशोक ले लॉन  का छह पहिया  ट्रक  मझौलिया थाना क्षेत्र के धनौती नदी के तट पर अहवर छठ घाट के पास 20 फ़ीट गढ्ढ़े में  पलट कर चारों खाने  चित हो गया।नीलगाय के झुंड को अचानक सामने आने पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में योगापट्टी निवासी ट्रक चालक प्रदुमन कुमार यादव आंशिक रूप से जख्मी हुए। जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।रात का वक्त होने से घटना स्थल पर कोई नही था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।सूचना पर रात में ही पहुंची 112 पुलिस की टीम ने प्राथमिक उपचार कराया। बताया गया है कि ट्रक को  नानोसती से जगदीशपुर के रास्ते अरेराज होते हुए हाजीपुर जाना था।तभी अहवर छठ घाट के पास नीलगाय का झुंड तेजी के साथ रोड पर क्रॉस किया।नीलगाय को बचाने के क्रम में ट्रक नंबर BR 06 G H 2033 अनियंत्रित होकर पलट गया।इस प्रकार ट्रक चारों खाने चित हो गया।ट्रक पर नयी एवन साईकल लदा है।एसएचओ मझौलिया अमर कुमार ने बताया कि रात में ही ट्रक मालिक लौरिया निवासी रौशन मिश्रा को सूचित कर दिया गया।हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था। एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
    1
    योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था।
एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल
मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी
बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए।
विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बेतिया श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुराने मंदिर को नया बनाने के लिए बेतिया चित्रांश के सचिव माननीय श्री राकेश शरण पुन्नू जी द्वारा नींव रखी गई। जय चित्रांश। 15.04.2026.
    1
    बेतिया श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पुराने मंदिर को नया बनाने के लिए बेतिया चित्रांश के सचिव माननीय श्री राकेश शरण पुन्नू जी द्वारा नींव रखी गई। जय चित्रांश।  15.04.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • पहाड़पुर प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष बिजली बिल सुधार कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड 8 व 9 की दलित बस्ती में पहुंचकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भौतिक सत्यापन किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिल मिल रहा था। किसी का बिल 1 लाख, तो किसी का 2 लाख रुपये से भी अधिक पहुंच गया, जबकि घरों में केवल बल्ब और पंखे का ही उपयोग होता है।वार्ड संघ के सचिव आयुष नारायण मिश्रा ने बताया कि बकाया बिल के कारण गांव की बिजली काट दी गई थी, जिसे बाद में आंशिक भुगतान के बाद बहाल किया गया।कैंप में 43उपभोक्ताओं ने सुधार के लिए आवेदन दिया। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद बिल सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।ग्रामीणों को अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार है, जिससे उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिल सके।
    1
    पहाड़पुर प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष बिजली बिल सुधार कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड 8 व 9 की दलित बस्ती में पहुंचकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन का भौतिक सत्यापन किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिल मिल रहा था। किसी का बिल 1 लाख, तो किसी का 2 लाख रुपये से भी अधिक पहुंच गया, जबकि घरों में केवल बल्ब और पंखे का ही उपयोग होता है।वार्ड संघ के सचिव आयुष नारायण मिश्रा ने बताया कि बकाया बिल के कारण गांव की बिजली काट दी गई थी, जिसे बाद में आंशिक भुगतान के बाद बहाल किया गया।कैंप में 43उपभोक्ताओं ने सुधार के लिए आवेदन दिया। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद बिल सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।ग्रामीणों को अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार है, जिससे उन्हें भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिल सके।
    user_Chaman Kumar Tiwari
    Chaman Kumar Tiwari
    Media company Areraj, Purbi Champaran•
    13 hrs ago
  • Post by RAJA KUMAR
    1
    Post by RAJA KUMAR
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।
    4
    मंगलवार के दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बुद्ध बिहार के मंदिर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा केट काटकर विधायक अभिषेक रंजन व भानाचक पंचायत वाशियो ने उनकी 135 वे जन्मदिन मनाया गया।विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बनाए गए संविधान के तहत भारत के सभी वर्ग के लोगों को अधिकार प्राप्त है।समतामूलक समाज निर्माण ही विशेष कर समाज के एकत्र करने का मूल्य मंत्र है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह
बूद्धाचार्य शंभू बौद्ध , वार्ड सदस्य लक्ष्मण राम, जय नारायण राम, जय सिंह राम, वीरेंद्र यादव, भुलन राम, वीरेंद्र प्रसाद सुरेंद्र राम अमित यादव कांग्रेस पंचायत प्रभारी, जलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष, किशून राम, सुजीत कुमार, पिंटू कुमार,अभिषेक कुमार ,पवन कुमार, ठाकुर राम आदि लोग शामिल रहे ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.