Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमी के लिए प्रेमिका चढ़ी टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा हजारों की भीड़
Dhruv Muskan
प्रेमी के लिए प्रेमिका चढ़ी टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा हजारों की भीड़
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बोर्ड 2026 में 95% कैसे लाएं? 🤔 Bihar Board Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?🤔 #reelsviralシ #viralreels #education #trendingreel #rahulsirpcb1
- बिहार बोर्ड 2026 में 95% कैसे लाएं? 🤔 Bihar Board Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?🤔 #reelsviralシ #viralreels #education #trendingreel #rahulsirpcb1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- modi par hamla karne ka sajish rachne wala Aman tiwari koun hai kaha ka hai1
- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखना था। एएनएम सुजाता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। खाली पेट रहने से गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता रमिता देवी, सेविका निशा देवी, सहायिका जानकी देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।1
- दिनदहाड़े किराना दुकान में लूटपाट, दुकानदार घायल मारपीट कर एक लाख रुपये व सोने की चेन लूटकर फरार हुए आरोपी बेतिया (लौरिया)। लौरिया प्रखंड के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया चौक स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक किराना दुकान में घुसकर लूटपाट और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुनिया गांव वार्ड संख्या-2 निवासी नथुनी साह के 28 वर्षीय पुत्र दिनेश साह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक दुकान में पहुंचे और अचानक उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। साथ ही दुकान में रखे कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाना पहुंचा। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- मीना बाजार क्षेत्र में डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी करीब 3 करोड़ की योजना से शहर की ‘लाइफ लाइन’ सड़क होगी विकसित बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने शहर के सघन शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर बड़ी पहल की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते हुए शीतला माई स्थान तक तथा ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होकर खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित लागत 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 रुपये है, जिसे राज्य योजना मद से स्वीकृति मिली है। यह सड़क शहर के मीना बाजार क्षेत्र की “लाइफ लाइन” मानी जाती है, जहां प्रतिदिन भारी आवागमन होता है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर निगम द्वारा जारी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 9 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है। महापौर ने उम्मीद जताई है कि इस योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।1
- गोपालगंज के हथुआ प्रखंड स्थित सबेया हवाई से हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोपालगंज के हथुआ सहित राज्य के चार प्रमुख शहर भागलपुर, मोतिहारी और छपरा में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर 15 से 16 अप्रैल को विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक विशेष टीम दिल्ली से बिहार पहुंच रही है।1
- गोपालगंज एकडेरवा Khata 149 Khesari 308 पंचायत के वार्ड 08 में पहलवान बाबा के पानी टंकी के पास जो कुवा है उसका निजी करण किया जा रहा है1