मातृ दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने बांटी हाइजीन किट, माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य का दिया संदेश अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

- मातृ दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने बांटी हाइजीन किट, माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य का दिया संदेश अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- कुशीनगर के सुकरौली स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। यह विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देता है। अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नामांकन कराने की अपील की गई है।1
- कुशीनगर के हाटा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस हड़ताल के कारण नगर की स्वच्छता व्यवस्था बाधित होने की आशंका है।1
- कुशीनगर के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मामले की जांच में जुटी है।1
- गैस एजेंसी की मनमानी से जनता त्रस्त, भाजपा मण्डल महामंत्री सत्यम पाण्डेय ऊमा पति इंडियन गैस तमकुही राज के एजेन्सी व गोदाम के कर्मचारियों से जनता त्रस्त है। पर्ची,OTP कही और से बनवाकर 3km दूर इनके गोदाम पर जाइए। वहा जाने पर गोदाम को अन्दर से बंद करके गाडी खाली करने के बाद गाडी लोडकर 500 मीटर दूर एक ठेला पर पासबुक पर डेट चढाया जा रहा है, और पेमेन्ट लिया जा रहा है। उपभोक्ता केवल गोदाम से गैस प्राप्त करने के लिए 1 -2 घण्टे तक धूप मे खडे रह रहे है। सच्चाई से वाकिफ होने के बाद अपने आप को रोक नही पाया। जनहित के लिए लडना पडा । भाजपा मण्डल महामंत्री सत्यम पाण्डेय का क्षेत्रीय जनता इस कार्य के लिए प्रशंसा कर रही है । सूत्र1
- मठियां लालबिहारी गिरी चौराहे पर इफको की दुकान पर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेचीं जा रही। पड़रौना/कुशीनगर :विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की बिक्री को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि एक बोरी यूरिया ₹400 में बेची जा रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा यूरिया का मूल्य तय होने के बावजूद कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। खेती-बारी के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की अधिक मांग का फायदा उठाकर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने बताया कि अधिक कीमत चुकाने के बावजूद उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने का आरोप लगाया है। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।2
- कुशीनगर में मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा, मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप Breaking कुशीनगर - मदरसे में मिला “Pakistan” मार्का पंखा - मदरसे में विदेशी मार्किंग वाला पंखा मिलने से मचा हड़कंप - आखिर मदरसे तक कैसे पहुंचा पाकिस्तान लिखा पंखा जो बना जांच का विषय - स्थानीय लोगों में चर्चा हुई तेज - प्रशासनिक जांच की उठी मांग - सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ी हलचल - मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा के मदरसा कादरिया हकीकतुल उमूल का मामला।4
- मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प मातृ दिवस पर गूंजी महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त और संस्कारवान जीवन का संकल्प हाटा कुशीनगर में मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मासिक महाआरती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम बन गई। हाटा नगर के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ परागपुर स्थित एसबी लॉन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक मां भक्तों ने हिस्सा लिया और नशामुक्त, मांसाहार मुक्त तथा चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संगठन के संस्थापक शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मां भगवती के जयकारों और दीपों की रोशनी ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज समाज में नशा और चरित्रहीनता सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे युवाओं और परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए भारतीय सनातन संस्कृति और मां भगवती की साधना को अपनाना बेहद आवश्यक है। आयोजकों ने बताया कि संगठन केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नशामुक्ति और संस्कार जागरण का अभियान चला रहा है। गांव-गांव जाकर निःशुल्क एक घंटे की आरती, पांच घंटे और 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ कराया जाता है, ताकि समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों का प्रसार हो सके। कार्यक्रम में देवरिया से जिलाध्यक्ष कुबेरनाथ मल्ल, अनिरुद्ध, रमेश चंद्र मिश्रा, महाराजगंज से डीपी त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त उपस्थित रहे। आयोजन ने मातृ दिवस को भक्ति, संस्कार और सामाजिक संदेश के साथ यादगार बना दिया।1