03 डबल डेकर बसों सहित चार वाहन सीज, यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्यवाही . 03 डबल डेकर बसों सहित चार वाहन सीज, यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्यवाही . #हरदोई/शाहाबाद। सड़क पर लापरवाही अब महंगी पड़ रही है। शाहाबाद सर्किल में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में उधरनपुर बैरियर पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वालों पर जोरदार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान डबल डेकर बस UP30BT7736 में क्षमता से अधिक सवारियां भरने के साथ छत पर यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा था, जिसे पुलिस ने यात्रियों की जान से सीधा खिलवाड़ मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। वहीं बस UP15FT2022 और UP15FT9121 के चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके अलावा टैम्पू UP30DT7866 भी बिना कागजात और खतरनाक तरीके से सवारियां ढोता मिला। पुलिस ने चारों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। अचानक हुई इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, किसी भी हाल में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो पक्षों के विवाद के बीच एक महिला ने पुलिस के सामने आत्महत्या की कोशिश की। दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकालने के बाद एक दरोगा ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।1
- नैनो पॉलीमर कोटिंग से युक्त एक खास तकनीक अब हर मौसम में सुरक्षा प्रदान करेगी। यह UPF 50+ UV सुरक्षा के साथ-साथ पानी को भी शानदार तरीके से रोकेगी। इसका 'ऑल-वेदर परफॉर्मेंस' अचानक बारिश और तेज धूप दोनों में कारगर है।1
- कन्नौज के ठठिया में शादी समारोह में एक किशोरी से छेड़छाड़ के बाद बवाल हो गया। विरोध करने पर दबंगों ने उसकी बहन और बहनोई से मारपीट की, जिससे गांव में तनाव है। पुलिस पर FIR दर्ज करने की बजाय समझौते का दबाव बनाने का आरोप लग रहा है।1
- हरदोई में ग्राम प्रधान पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग का आरोप, क्षेत्र में दहशत का माहौल। #हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ डॉडा में ग्राम प्रधान आलोक कुमार पर #लाइसेंसी #राइफल से लगातार #फायरिंग करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कई बार हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव और आसपास के इलाके के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि फायरिंग से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है तथा लोगों द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और लगातार फायरिंग जैसी घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर विषय हैं। वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लोगों की नजर बनी हुई है। Jaago News Hardoi Police UP Police DGP Office, Lucknow, U.P. Nitin Agarwal1
- Hardoi के रामपुर-लखीमपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोपहर 2:10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मानवता के नाते, घायल के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए वीडियो साझा करने की अपील की गई है।1
- हरदोई के नोनखारा गांव में ईद की छुट्टी मनाने आए दिल्ली के सिलाई कारीगर इरफान की तरबूज तोड़ते समय गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं और अब भी उसकी तलाश जारी है।1
- Ayodhya की 5 विधानसभा सीटों पर कौन जीतेगा? | Full Analysis 2027 🔥#Ayodhya #Faizabad #AyodhyaElection 📝 Description Ayodhya district (पूर्व नाम फैजाबाद) जिले की 5 विधानसभा सीटों का इस पोस्ट/वीडियो में पूरा राजनीतिक विश्लेषण किया गया है। 👉 पिछले चुनाव परिणाम, जातीय समीकरण, ग्राउंड रिपोर्ट और जनता के रुझान के आधार पर सीट वाइज अनुमान तैयार किया गया है। 📍 कवर की गई सीटें: रुदौली (271) मिल्कीपुर SC (273) बीकापुर (274) अयोध्या (275) गोसाईगंज (276) इसमें चारों प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबला दिखाया गया है: Bharatiya Janata Party (BJP) Samajwadi Party (SP) Bahujan Samaj Party (BSP) Azad Samaj Party (Kanshi Ram) (ASP) 📊 इस विश्लेषण में BJP, SP और BSP के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है, जबकि कई सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। ⚠️ नोट: यह केवल अनुमानित राजनीतिक विश्लेषण है, वास्तविक परिणाम चुनाव के समय बदल सकते हैं। 👉 ऐसे ही हर जिले का सीट वाइज विश्लेषण देखने के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें। ✍️ Presented by: Er. Shiva Gautam | BSP Politician #Ayodhya #Faizabad #AyodhyaElection #UPElection2027 #BJP #SP #BSP #ASP #UPPolitics #ElectionAnalysis #PoliticalNews #Vidhansabha #UPNews #ShivaGautam #Vote20271
- कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से चार बार के विधायक कैलाश राजपूत को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। इस घोषणा के बाद तिर्वा से लेकर पूरे कन्नौज जिले तक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जमकर आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी गईं। कैलाश राजपूत के गृह जनपद पहुंचने का इंतजार है, जहां उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।1
- कन्नौज के तिर्वा में भारी जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विकास के दावों के बीच यह समस्या प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अधिकारियों से जल्द से जल्द समाधान की मांग की गई है।1