कौशाम्बी के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम स्थित वार्ड नंबर 9 राधा कृष्ण नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मकान ध्वस्त होने के कारण पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित मेदी लाल का आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि समय पर आवास मिल जाता तो आज उनके परिवार को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पात्र होने के बावजूद जरूरतमंदों को समय पर आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार जर्जर और कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की माँग की है।
कौशाम्बी के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम स्थित वार्ड नंबर 9 राधा कृष्ण नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मकान ध्वस्त होने के कारण पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित मेदी लाल का आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि समय पर आवास मिल जाता तो आज उनके परिवार को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पात्र होने के बावजूद जरूरतमंदों को समय पर आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार जर्जर और कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की माँग की है।
- दूध लेने जा रही एक नाबालिग के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। जब पीड़िता दूध लेने के लिए जा रही थी, उसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।1
- #viralreelschallenge #trendingreels #viralshorts #DharmendraPradhan #viralchallenge #today #vlog #viralpost #ytshorts1
- रायबरेली के सैनी उत्सव लॉन में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह (वीरू भैया) के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेंद्र बहादुर सिंह (नन्हे भैया) के संयोजन में एक संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेंद्र बहादुर सिंह ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में जाति-पाति व किसी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं है और करणी सेना भारत प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में एकता व भाईचारा कायम रखते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेनू सिंह ने मातृशक्ति को प्रेरित करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कुल 19 नए लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें ब्लॉक स्तर पर बुधेंद्र सिंह को ऊंचाहार का अध्यक्ष, प्रदीप सिंह चौहान को रोहनिया का अध्यक्ष, जीतू सिंह सउतीपुर को जगतपुर का अध्यक्ष और दुर्गेश सिंह को गौरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोनू भदौरिया, युवा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह और जिला महामंत्री मनीष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि मंच का संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।1
- रायबरेली के शहीद स्मारक परिसर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। योगाभ्यास के उपरांत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें मनोकामना वृक्ष गमले सहित भेंट किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी हिमांशु को भी मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी ने कारगिल युद्ध के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामराज गिरी, महामंत्री देवेंद्रनाथ मिश्रा, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह, सहसंयोजक रामानुज मिश्रा, योग शिक्षक अनूप शर्मा और शिवांशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं योग साधक मौजूद रहे।2
- कौशांबी के सिराथू क्षेत्र में मनगढ़ जाने वाले रास्ते की सच्चाई सामने लाई गई है। इस मार्ग की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हुए लोगों से इस रास्ते का सच देखने का आह्वान किया गया है।1
- रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित फड़ मोहल्ला में सत्ता की हनक और पुलिस के लचर रवैये के बीच एक दबंग पर पुश्तैनी जमीन कब्जाने, मारपीट करने और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी खुद को क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय का करीबी बताकर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी राम कुमार की गाटा संख्या 3648 (रकबा 0.3640, लगभग एक बीघा नौ बिस्वा) की पुश्तैनी जमीन पर इस दबंग की नजर है। वह पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बना रहा है कि या तो जमीन प्लाटिंग के लिए उसके हवाले कर दी जाए या फिर 25 लाख रुपये की रंगदारी चुकाई जाए। दबंगई की इंतहा तब हो गई जब पीड़ित द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण शुरू कराने पर शनिवार दोपहर और रविवार को आरोपी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दिनदहाड़े पूरी बनी हुई नींव तहस-नहस कर दी। विरोध करने पर पीड़ित परिवार पर हमला किया गया, जिसमें उन्हें चोटें भी आईं। आरोपी ने भद्दी गालियां देते हुए पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकियां दीं। बिना कोई बैनामा दिखाए या पैमाइश कराए दबंग जबरन जमीन पर कब्जा करने पर आमादा है। इस पूरे मामले में ऊंचाहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इंसाफ की गुहार लगा रहे पीड़ित राम कुमार और उनके बेटे पर ही शांतिभंग की एकतरफा कार्रवाई कर दी। ऊंचाहार कोतवाल ओम प्रकाश राय का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद मुकदमा दर्ज कर रामकुमार और उसके बेटे पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर होगी। दहशत के साये में जी रहा पीड़ित परिवार अब उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष पैमाइश, जांच और जान-माल की रक्षा की गुहार लगा रहा है।1
- कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र से सरेआम दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेखौफ युवकों द्वारा लात-घूंसों से मारपीट करने और पीड़ित को जमीन पर पटक-पटककर पीटने की घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान पीड़ित युवक लगातार दबंगों से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन दबंगों का कहर जारी रहा। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के वीडियो ने स्थानीय कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद अब मामले की जांच करने और दोषी आरोपियों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1