logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित फड़ मोहल्ला में सत्ता की हनक और पुलिस के लचर रवैये के बीच एक दबंग पर पुश्तैनी जमीन कब्जाने, मारपीट करने और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी खुद को क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय का करीबी बताकर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी राम कुमार की गाटा संख्या 3648 (रकबा 0.3640, लगभग एक बीघा नौ बिस्वा) की पुश्तैनी जमीन पर इस दबंग की नजर है। वह पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बना रहा है कि या तो जमीन प्लाटिंग के लिए उसके हवाले कर दी जाए या फिर 25 लाख रुपये की रंगदारी चुकाई जाए। दबंगई की इंतहा तब हो गई जब पीड़ित द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण शुरू कराने पर शनिवार दोपहर और रविवार को आरोपी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दिनदहाड़े पूरी बनी हुई नींव तहस-नहस कर दी। विरोध करने पर पीड़ित परिवार पर हमला किया गया, जिसमें उन्हें चोटें भी आईं। आरोपी ने भद्दी गालियां देते हुए पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकियां दीं। बिना कोई बैनामा दिखाए या पैमाइश कराए दबंग जबरन जमीन पर कब्जा करने पर आमादा है। इस पूरे मामले में ऊंचाहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इंसाफ की गुहार लगा रहे पीड़ित राम कुमार और उनके बेटे पर ही शांतिभंग की एकतरफा कार्रवाई कर दी। ऊंचाहार कोतवाल ओम प्रकाश राय का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद मुकदमा दर्ज कर रामकुमार और उसके बेटे पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर होगी। दहशत के साये में जी रहा पीड़ित परिवार अब उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष पैमाइश, जांच और जान-माल की रक्षा की गुहार लगा रहा है।

4 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
4 hrs ago

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित फड़ मोहल्ला में सत्ता की हनक और पुलिस के लचर रवैये के बीच एक दबंग पर पुश्तैनी जमीन कब्जाने, मारपीट करने और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी खुद को क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय का करीबी बताकर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी राम कुमार की गाटा संख्या 3648 (रकबा 0.3640, लगभग एक बीघा नौ बिस्वा) की पुश्तैनी जमीन पर इस दबंग की नजर है। वह पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बना रहा है कि या तो जमीन प्लाटिंग के लिए उसके हवाले कर दी जाए या फिर 25 लाख रुपये की रंगदारी चुकाई जाए। दबंगई की इंतहा तब हो गई जब पीड़ित द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण शुरू कराने पर शनिवार दोपहर और रविवार को आरोपी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दिनदहाड़े पूरी बनी हुई नींव तहस-नहस कर दी। विरोध करने पर पीड़ित परिवार पर हमला किया गया, जिसमें उन्हें चोटें भी आईं। आरोपी ने भद्दी गालियां देते हुए पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकियां दीं। बिना कोई बैनामा दिखाए या पैमाइश कराए दबंग जबरन जमीन पर कब्जा करने पर आमादा है। इस पूरे मामले में ऊंचाहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इंसाफ की गुहार लगा रहे पीड़ित राम कुमार और उनके बेटे पर ही शांतिभंग की एकतरफा कार्रवाई कर दी। ऊंचाहार कोतवाल ओम प्रकाश राय का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद मुकदमा दर्ज कर रामकुमार और उसके बेटे पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर होगी। दहशत के साये में जी रहा पीड़ित परिवार अब उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष पैमाइश, जांच और जान-माल की रक्षा की गुहार लगा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली के जगतपुर थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी वागीश मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की ओर से कुल 15 शिकायतें दर्ज कराई गईं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनते हुए इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष 10 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच करने और नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान कराना है। वहीं थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कहा कि निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी और प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
    1
    रायबरेली के जगतपुर थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी वागीश मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की ओर से कुल 15 शिकायतें दर्ज कराई गईं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनते हुए इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

शेष 10 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच करने और नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान कराना है। वहीं थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कहा कि निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी और प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ने 'आपका अपना' संदेश के साथ अपना परिचय साझा किया है। शैलेन्द्र गुप्ता, ऊँचाहार के पूर्व चेयरमैन श्री प्रमोद गुप्ता के पुत्र हैं।
    1
    रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ने 'आपका अपना' संदेश के साथ अपना परिचय साझा किया है। शैलेन्द्र गुप्ता, ऊँचाहार के पूर्व चेयरमैन श्री प्रमोद गुप्ता के पुत्र हैं।
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रायबरेली में जेल रोड स्थित इंदिरा नगर पावर हाउस के समीप जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने वृक्षारोपण कर जनपद में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड पर 1.5 किलोमीटर सड़क की दोनों पटरियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें छायादार, फलदार और छोटे शोभाकार वृक्ष रोपित कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने रोपित पौधों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनका संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से किया जाए। जनपद को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    रायबरेली में जेल रोड स्थित इंदिरा नगर पावर हाउस के समीप जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने वृक्षारोपण कर जनपद में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड पर 1.5 किलोमीटर सड़क की दोनों पटरियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें छायादार, फलदार और छोटे शोभाकार वृक्ष रोपित कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने रोपित पौधों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनका संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से किया जाए। जनपद को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया डीपफेक निकला है। PIB (प्रेस इनफॉर्मेशंस ब्यूरो) के फैक्ट चेक यूनिट ने इस मामले का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान या इस्तीफा नहीं दिया है। PIB फैक्ट चेक के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि धर्मेंद्र प्रधान ने 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जांच में पाया गया कि असामाजिक तत्वों और प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा उनके मूल वीडियो को डिजिटली मैनिपुलेट करके यह झूठी खबर फैलाई गई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल खबर या वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही इसकी पुष्टि करें।
    1
    सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया डीपफेक निकला है। PIB (प्रेस इनफॉर्मेशंस ब्यूरो) के फैक्ट चेक यूनिट ने इस मामले का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान या इस्तीफा नहीं दिया है।

PIB फैक्ट चेक के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि धर्मेंद्र प्रधान ने 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जांच में पाया गया कि असामाजिक तत्वों और प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा उनके मूल वीडियो को डिजिटली मैनिपुलेट करके यह झूठी खबर फैलाई गई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल खबर या वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही इसकी पुष्टि करें।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दूध लेने जा रही एक नाबालिग के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। जब पीड़िता दूध लेने के लिए जा रही थी, उसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
    1
    दूध लेने जा रही एक नाबालिग के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। जब पीड़िता दूध लेने के लिए जा रही थी, उसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली के महिला थाने की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उप निरीक्षक हंस भदौरिया की मेज पर ₹500 के कुछ नोट रखे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता अंकुश सिंह यादव ने रायबरेली महिला थाने में मेज पर रखे पैसों के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को जाने बिना अफवाह फैलाना उचित नहीं है, जबकि इस पूरे मामले की वास्तविकता कुछ और ही बताई जा रही है।
    1
    रायबरेली के महिला थाने की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उप निरीक्षक हंस भदौरिया की मेज पर ₹500 के कुछ नोट रखे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के भ्रामक दावे किए जा रहे हैं।

इस मामले में उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता अंकुश सिंह यादव ने रायबरेली महिला थाने में मेज पर रखे पैसों के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को जाने बिना अफवाह फैलाना उचित नहीं है, जबकि इस पूरे मामले की वास्तविकता कुछ और ही बताई जा रही है।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कौशाम्बी के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम स्थित वार्ड नंबर 9 राधा कृष्ण नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मकान ध्वस्त होने के कारण पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित मेदी लाल का आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि समय पर आवास मिल जाता तो आज उनके परिवार को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पात्र होने के बावजूद जरूरतमंदों को समय पर आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार जर्जर और कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की माँग की है।
    1
    कौशाम्बी के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम स्थित वार्ड नंबर 9 राधा कृष्ण नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मकान ध्वस्त होने के कारण पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

पीड़ित मेदी लाल का आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि समय पर आवास मिल जाता तो आज उनके परिवार को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पात्र होने के बावजूद जरूरतमंदों को समय पर आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार जर्जर और कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की माँग की है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कौशांबी के सिराथू क्षेत्र में मनगढ़ जाने वाले रास्ते की सच्चाई सामने लाई गई है। इस मार्ग की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हुए लोगों से इस रास्ते का सच देखने का आह्वान किया गया है।
    1
    कौशांबी के सिराथू क्षेत्र में मनगढ़ जाने वाले रास्ते की सच्चाई सामने लाई गई है। इस मार्ग की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हुए लोगों से इस रास्ते का सच देखने का आह्वान किया गया है।
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिल्ली हिंसा के विषय पर दो भाइयों ने एक ट्रेंडिंग गाना तैयार किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
    1
    दिल्ली हिंसा के विषय पर दो भाइयों ने एक ट्रेंडिंग गाना तैयार किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
    user_सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.